रीनियर डी रिडर को विटाली बिगडैश के खिलाफ दबदबा बनाए रखने की उम्मीद – ‘उनका अंदाजा लगाया जा सकता है’

Reinier de Ridder Andre Galvao ONE X 1920X1280 53 768x512

मौजूदा ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर को भले ही अब तक की सबसे कठिन चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अपराजित सुपरस्टार का दावा है कि वो अपने अगले प्रतिद्वंदी को एक खुली किताब की तरह पढ़ सकते हैं।

22 जुलाई को डी रिडर सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE 159 के मेन इवेंट में पूर्व डिविजनल किंग विटाली बिगडैश के खिलाफ अपनी मिडलवेट बेल्ट का बचाव करने उतरेंगे।

मुकाबले की आधिकारिक घोषणा होने के बाद से ही 31 वर्षीय एथलीट ने बड़े पैमाने पर बिगडैश पर गौर करना शुरू कर दिया है। हालांकि, वो रूसी एथलीट के माइंडसेट का सम्मान करते हैं, लेकिन उनका मानना है कि मैच जल्द ही उनके पक्ष में आ जाएगा।

“द डच नाइट” ने ONE Championship को बताया:

“बिगडैश अपने शॉट लगाने के लिए समय लेते हैं। वो पैरों पर बहुत सारे सिंगल शॉट लगाते हैं, जो कभी-कभी स्मार्ट साबित होते हैं। उनके शॉट काफी सीधे होते हैं, काफी सफाई से लगते हैं, लेकिन उनका अंदाजा लगाया जा सकता है और वो बहुत आसानी से थक जाते हैं।”

डी रिडर 2019 में ONE Championship में शामिल हुए थे और तब से सर्कल में 6 फाइट लगातार जीतने का सिलसिला बना चुके हैं।

उन्होंने अक्टूबर 2020 में पूर्व टाइटल होल्डर आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग को पहले ही राउंड में सबमिशन से हराकर मिडलवेट खिताब पर अपना कब्जा कर लिया था और फिर छह महीने बाद म्यांमार के आइकॉन पर एक और जीत हासिल करने के साथ लाइट हेवीवेट बेल्ट भी जीत ली थी।

कुल मिलाकर “द डच नाइट” ने अपने करियर के 15 में से 10 मुकाबलों में सबमिशन के माध्यम से जीत हासिल की है और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के सबसे बेहतरीन ग्रैपलर्स में से एक के रूप में पहचान बनाई है।

इस बीच बिगडैश भी साथी मिडलवेट कंटेंडर्स के खिलाफ तीन महत्वपूर्ण जीत हासिल कर चुके हैं।

इसमें सबसे हालिया जीत फरवरी में आंग ला न संग के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय के माध्यम से आई थी, जिसने उनकी शानदार प्रतिद्वंदिता का समापन किया और रूसी एथलीट को मिडलवेट ताज हासिल करने का एक मौका अर्जित करने में मदद की।

हालांकि, डी रिडर ने तीन राउंड तक चले उस मुकाबले को देखा, लेकिन वो बिगडैश के प्रदर्शन से शायद ही प्रभावित हुए हों। इन चीजों को ध्यान में रखते हुए डबल चैंपियन को उम्मीद है कि उनका अगला वर्ल्ड टाइटल डिफेंस मुकाबला जल्द ही खत्म हो जाएगा।

डच सुपरस्टार ने कहा:

“वो पहले राउंड के अंत तक थक जाने वाले हैं और दूसरे राउंड के अंत तक उनका गेम समाप्त हो जाएगा।”

रीनियर डी रिडर  Amazon Prime Video पर मुकाबला करना चाहते हैं, ट्रिपल बेल्ट हासिल करने का संजोया है सपना

ONE Championship ने हाल ही में उत्तरी अमेरिका में प्राइम टाइम के दौरान सालाना कम से कम 12 लाइव इवेंट प्रसारित करने के लिए Amazon Prime Video के साथ पांच साल की बड़ी साझेदारी पर हस्ताक्षर किए थे।

ऐसे में 2-डिविजन के किंग रीनियर डी रिडर उन एथलीट्स में से एक हैं, जो इस साल के अंत में उन कार्ड्स में से एक पर अपने कौशल का प्रदर्शन करना पसंद करना चाहेंगे।

“द डच नाइट” के पास इस अवसर के लिए एक संभावित प्रतिद्वंदी भी है, वो हैं मौजूदा ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन “सिंह” भुल्लर।

इन दोनों सुपरस्टार्स ने पहले जुबानी जंग में हिस्सा लिया है और अपराजित डचमैन ने दोहराया था कि वो वजन बढ़ाने और तीसरी वर्ल्ड टाइटल बेल्ट के लिए दावा करने की उम्मीद करते हैं।

डी रिडर ने कहा:

“मैं तो बहुत लंबे समय से ये कह रहा हूं कि चलो, अब तो मुझे हेवीवेट खिताब के लिए एक मौका दे दो।

“मुझे भुल्लर से मैच मिलने की उम्मीद है। भुल्लर के साथ मेरा एक दिलचस्प मुकाबला होगा। मैं अभी अपनी भविष्यवाणी के बारे में बहुत कुछ नहीं कह सकता हूं, लेकिन निश्चित रूप से मैं जो भी करता हूं, उस पर मुझे पूरा भरोसा होता है।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.