3 जीत जिन्होंने विटाली बिगडैश को रीनियर डी रिडर के खिलाफ ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल मैच दिलाया

Aung La N Sang Vitaly Bigdash FULL CIRCLE 1920X1280 19 768x512

2017 में आंग ला न संग के हाथों ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल हारने के बाद विटाली बिगडैश चैंपियनशिप को दोबारा जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अब 5 साल बाद शुक्रवार, 22 जुलाई को ONE 159 में रूसी स्टार को एक बार फिर इतिहास को दोहराने का मौका मिला है, जहां वो रीनियर डी रिडर को चैलेंज करेंगे।

यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन 37 वर्षीय एथलीट कड़ी मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहे हैं।

यहां जानिए उन 3 जीतों के बारे में जिन्होंने बिगडैश को डी रिडर के खिलाफ टाइटल मैच दिलाया है।

#1 यूकी निमूरा पर अनोखा सबमिशन मूव लगाया

बिगडैश के वापसी के सफर की शुरुआत दिसंबर 2018 में ONE: DESTINY OF CHAMPIONS में यूकी निमूरा के खिलाफ मैच से हुई।

Pancrase चैंपियन निमूरा ने अपने पिछले 11 में से 9 मैचों को जीता था, जिनमें 7 नॉकआउट जीत भी शामिल रहीं। मगर रूसी एथलीट ने शुरुआत में टेकडाउन स्कोर करते हुए खुद को अपने विरोधी की खतरनाक स्ट्राइक्स से बचाया था।

बिगडैश राउंड में अधिकांश समय अपने प्रतिद्वंदी को पंच लगाकर क्षति पहुंचाते रहे। वहीं जब निमूरा ने बच निकलने की कोशिश की, तब Akhmat Fight Team के स्टार ने अपने विरोधी पर बैक कंट्रोल प्राप्त किया।

इस पोजिशन में रहकर बिगडैश ने ट्रायंगल चोक लगाने के प्रयास के दौरान कई एल्बोज़ भी लगाईं। इसके बाद उन्होंने निमूरा के बाएं हाथ को छोड़कर रीयर ट्रायंगल आर्मबार लगाकर पहले राउंड में फाइट को फिनिश किया।

#2 उभरते हुए स्टार फैन रोंग को फिनिश किया

कई बार चोटिल होने के कारण बिगडैश फाइट नहीं कर पा रहे थे, लेकिन दिसंबर 2021 में ONE: WINTER WARRIORS II में रूसी एथलीट ने वापसी की।

उनकी भिड़ंत उस समय लगातार 2 जीत दर्ज कर चुके “किंग कोंग वॉरियर” फैन रोंग से हुई, जो मिडलवेट के उभरते हुए स्टार्स में गिने जाने लगे थे।

दूसरी ओर, बिगडैश भी पहले से कहीं अधिक फ्रेश नजर आ रहे थे और चीनी एथलीट पर अपना बेस्ट देने का प्रयास किया।

पूर्व कराटे स्टाइलिस्ट ने किक्स, स्पिनिंग अटैक्स के साथ टेकडाउन करते हुए दमदार ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक भी किया।

पहले 10 मिनट में बिगडैश अच्छी बढ़त बना चुके थे इसलिए अंतिम राउंड में सबकी नजरें “किंग कोंग वॉरियर” पर थीं। उन्होंने टॉप पोजिशन हासिल करने के लिए टेकडाउन का प्रयास किया, लेकिन रूसी स्टार ने डबल-लेग टेकडाउन के प्रयास से बचते हुए गिलोटीन चोक लगाया।

यहां से बिगडैश ने अपनी पकड़ को मजबूत करते हुए सबमिशन से जीत हासिल की।

#3 ट्रायलॉजी बाउट में आंग ला न संग को मात दी

फैंस ने आंग ला न संग और बिगडैश के बीच तीसरी भिड़ंत का कई सालों तक इंतज़ार किया, जो उन्हें ONE: FULL CIRCLE में देखने को मिली।

इससे पहले दोनों सुपरस्टार्स के बीच दो ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों में 25-25 मिनट तक जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था और दोनों में 5 राउंड्स तक कांटेदार टक्कर देखने को मिली।

दूसरी भिड़ंत में “द बर्मीज़ पाइथन” विजयी रहे थे, जिन्होंने आगे चलकर 3 बार अपने टाइटल को डिफेंड किया और इस दौरान ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल भी जीता।

मगर आंग ला न संग उसके बाद डी रिडर के हाथों अपनी दोनों बेल्ट्स हार बैठे, जिसके कारण बिगडैश के खिलाफ ट्रायलॉजी बाउट से पूर्व वो बहुत दबाव में थे। उनकी बाउट इसलिए भी खास रही क्योंकि इसके विजेता को डी रिडर के खिलाफ टाइटल शॉट मिलने वाला था।

उनकी फाइट 3 राउंड्स तक चली, लेकिन इस बार एकतरफा जीत देखने को मिली।

बिगडैश का रेसलिंग गेम म्यांमार के आइकॉन पर भारी पड़ा। रूसी एथलीट ने लगातार अपने प्रतिद्वंदी को टेकडाउन करते हुए डोमिनेंट पोजिशन हासिल कीं और स्ट्राइक्स के साथ सबमिशन लगाने की कोशिश भी करते रहे।

15 मिनट खत्म होने के बाद बिगडैश को विजेता घोषित किया गया, जो अब डी रिडर को मिडलवेट टाइटल के लिए चैलेंज करेंगे।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.