12 नवंबर को होने वाले ONE: NEXTGEN II का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Jo Nattawut IMGL4916

NEXTGEN इवेंट सीरीज की धमाकेदार शुरुआत के बाद ONE Championship सीरीज के दूसरे इवेंट के लिए कमर कस चुका है।

ONE: NEXTGEN II का आयोजन शुक्रवार, 12 नवंबर को होगा, जिसके कार्ड में कई धमाकेदार मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले शामिल होंगे।

Scenes from the ONE: FULL BLAST II main event between Saemapetch Fairtex and Kulabdam Sor. Jor. Piek Uthai

जैसा कि पहले ऐलान किया गया था कि ONE: NEXTGEN II को टॉप रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स और अपना डेब्यू कर रहे रिट्टेवाडा पेटयिंडी एकेडमी का ONE Super Series मॉय थाई मुकाबला हेडलाइन करेगा।

को-मेन इवेंट में उभरते हुए फेदरवेट MMA स्टार्स टांग काई और “द बिग हार्ट” यूं चांग मिन आमने-सामने होंगे।

कार्ड में इसके अलावा 2 ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट्स, एक बेंटमवेट मॉय थाई फाइट और एक कैचवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबला भी शामिल है।

American MMA star Tyler McGuire fights Malaysian sensation Agilan Thani at ONE: BIG BANG II in December 2020

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री की अल्टरनेट बाउट्स में स्मोकिन जो नाटावट का सामना यूरिक डवट्यान और “बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू की भिड़ंत अपना डेब्यू कर रहे दोवीदास रिमकुस से होगी।

इसके अलावा पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अगिलान “एलीगेटर” थानी का सामना 86 किलोग्राम कैचवेट बाउट में हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका से होना है।

शो की शुरुआत एक बेंटमवेट मॉय थाई मैच से होगी, जिसमें चीनी स्ट्राइकर हान ज़ी हाओ फ्रेंच स्टार विक्टर पिंटो से भिड़ेंगे।

यहां जानिए इवेंट में किसका सामना किससे होगा।

The main event performers of ONE: NEXTGEN II

ONE: NEXTGEN II का पूरा बाउट कार्ड

  • सैमापेच फेयरटेक्स vs. रिट्टेवाडा पेटयिंडी एकेडमी (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • टांग काई vs. यूं चांग मिन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • झांग चुन्यू vs. दोवीदास रिमकुस (फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट)
  • जो नाटावट vs. यूरिक डवट्यान (फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट)
  • अगिलान थानी vs. हिरोयुकी टेटसुका (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – कैचवेट 86 किलोग्राम)
  • हान ज़ी हाओ vs. विक्टर पिंटो (मॉय थाई – बेंटमवेट)

ये भी पढ़ें: मेज़ाबार्बा को हराकर ग्रां प्री के फाइनल में पहुंची स्टैम्प

किकबॉक्सिंग में और

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88