रिट्टेवाडा पेटयिंडी एकेडमी ने ONE Championship को जॉइन किया

Thai superstar Rittewada Petchyindee Academy

मशहूर Petchyindee Academy निरंतर वर्ल्ड-क्लास मॉय थाई फाइटर तैयार करता रहा है और अब इस जिम के एक और स्टार ने ONE Championship को जॉइन कर लिया है।

रिट्टेवाडा पेटयिंडी एकेडमी ने ONE के साथ डील साइन की है और स्ट्राइकिंग आर्ट्स के बेंटमवेट डिविजन में फाइट करेंगे।

25 वर्षीय साउथपॉ (बाएं हाथ के) एथलीट ने कहा, “मैं ONE Championship का हिस्सा बनकर खुश हूं और ये बहुत बड़ी ग्लोबल स्टेज है।”

“मेरे पास अब ग्लोबल स्टेज पर खुद को साबित करने और कई बेस्ट फाइटर्स का सामना करने का मौका है। मैं खुद को बेस्ट फाइटर्स में से एक साबित करने को प्रतिबद्ध हूं और यहां मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में फाइट करूंगा।”

रिट्टेवाडा 17 साल से मॉय थाई कर रहे हैं, जहां उनका रिकॉर्ड 90-25-5 का रहा है।

उन्होंने अपनी स्पीड, इस खेल के ज्ञान और शानदार तकनीकी की मदद से मॉय थाई में सफलता हासिल की है। अभी तक “द लाइटनिंग नी” योडपनोमरूंग जित्मुआंगनोन, “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 और पैकोर्न पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम को भी हरा चुके हैं।

इस सफर में रिट्टेवाडा ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनमें 2014 Channel 7 Stadium टाइटल, 2016 WMC वर्ल्ड चैंपियनशिप और 140-पाउंड वेट कैटेगरी में एक बार Lumpinee Stadium वर्ल्ड चैंपियन भी रहे हैं।

उन्हें 2015 में Channel 7 Stadium फाइटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

मॉय थाई में सफलता हासिल करने के अलावा रिट्टेवाडा थाईलैंड की एमेच्योर बॉक्सिंग नेशनल टीम का हिस्सा भी रहे हैं।



रिट्टेवाडा के कई टीम मेंबर्स ONE में फाइट कर रहे हैं, जिनमें ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी, ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी और पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी भी शामिल हैं।

साउथपॉ एथलीट अपने जिम के चौथे ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं, लेकिन जानते हैं कि आगे का सफर उनके लिए कठिनाइयों भरा रहने वाला है।

रिट्टेवाडा ने कहा, “अब मेरा फोकस केवल ट्रेनिंग पर रहेगा।”

“मुझे अपने फाइटिंग स्टाइल को अपने विरोधियों के हिसाब से बदलना होगा और फैंस को प्रभावित करना होगा। मैं ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करूंगा।”

ये भी पढ़ें: पेट्रोसियन के खिलाफ टाइटल मैच के लिए तैयार हैं सुपरबोन

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)