ONE: LIGHTS OUT में होंगी 3 वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइट्स

Bibiano Fernandes One Bangkok March 2018 Fights 299 768x512

ONE Championship की 10वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित होने वाले शो ONE X से पहले मार्च महीने की जबरदस्त अंदाज में शुरुआत होने जा रही है, जिसमें 3 वर्ल्ड टाइटल फाइट्स को जगह दी गई है।

शुक्रवार, 11 मार्च को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE: LIGHTS OUT का आयोजन होगा, जिसमें लोअर वेट डिविजन के सुपरस्टार्स सुर्खियां बटोरने का प्रयास करेंगे।

जैसा कि पहले घोषणा की गई थी कि ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन थान ली अपने खिताब को #2 रैंक के कंटेंडर गैरी “द लॉयन किलर” टोनन के खिलाफ मेन इवेंट में डिफेंड करेंगे।

इसके साथ ही को-मेन इवेंट्स की भी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

इसमें ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ़्लैश” फर्नांडीस अपनी बेल्ट को टॉप कंटेंडर जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। वहीं, हाल ही में ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के ताज पर कब्जा जमाने वाले प्राजनचाई पीके.साइन्चाई अपना पहला टाइटल डिफेंस #3 रैंक वाले जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी के खिलाफ करेंगे।

Bibiano Fernandes defends his belt against John Lineker on 11 February

बेंटमवेट खिताब के लिए फर्नांडीस और लिनेकर का मुकाबला पिछले शुक्रवार को ONE: BAD BLOOD में होने वाला था।

हालांकि, “हैंड्स ऑफ स्टोन” को COVID-19 स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल के कारण मुकाबले से पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

अब ये मुकाबला फिर से ONE: LIGHTS OUT में होना तय हुआ है और ऐसे में उनके बीच चल रही प्रतिद्वंदिता का नतीजा देखने को मिलेगा।

Prajanchai with the ONE Championship belt

साथ ही, प्राजनचाई ने भी अपना ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल इस शो में पहली बार दांव पर लगाया है।

थाई एथलीट ने ये बेल्ट दो-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ को जुलाई 2021 में पराजित करके जीती थी।

ग्लोबल स्टेज पर अपने इस धमाकेदार प्रदर्शन के चलते प्राजनचाई का मुकाबला लसीरी से हो रहा है, जिन्होंने सर्कल में अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते थे। इसमें रॉकी ओग्डेन पर विभाजित निर्णय की जीत और असाही शिनागावा के खिलाफ आया नॉकआउट शामिल हैं।

अगर सिंगापुर में कमतर आंके जाने वाले इटली के एथलीट लगातार तीन जीत का सिलसिला बना पाते हैं तो अगले चैंपियन बन जाएंगे।

The Muay Thai bout between Joseph Lasiri and Asahi Shinagawa at ONE: WINTER WARRIORS II

ONE: LIGHTS OUT से जुड़ी ज्यादा जानकारी पाने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

ये भी पढ़ें: ONE: BAD BLOOD में मालिकिन, हैगर्टी, वू ने बोनस जीते

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)