अल्वारेज़, ओक ‘ONE On TNT IV’ की अहम लाइटवेट फाइट के लिए तैयार

Eddie Alvarez Iuri Lapicus ONE on TNT I 3 768x512

एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ और ओक रे यूं दोनों ही “ONE on TNT IV” में सर्कल के अंदर वापसी करने के लिए बेताब होंगे।

हाल ही में अमेरिकी दिग्गज “ONE on TNT I” और दक्षिण कोरियाई स्टार “ONE on TNT III” में मुकाबला करते हुए नजर आए थे। अब दोनों के बीच गुरुवार, 29 अप्रैल को लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच होगा।

दोनों ही एथलीट्स को बहुत ही जल्दी मैच मिला है, ऐसे में वो यूएस प्राइम-टाइम टेलीविजन पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

“द अंडरग्राउंड किंग” को #2 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर यूरी लापिकुस के खिलाफ डिसक्वालीफिकेशन से हार मिली थी, बाद में नतीजे को नो कॉन्टेस्ट में बदल दिया गया। उनका मानना है कि व्यस्त रहने के कारण वो अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।

अल्वारेज़ ने कहा, “मैं तनाव मुक्त और पूरी तरह से आश्वस्त हूं। मेरी ट्रेनिंग काफी अच्छी रही हैं और मैंने लंबे समय तक टॉप लेवल पर परफॉर्म किया है।”

“मेरा पहला ट्रेनिंग कैंप काफी अच्छा रहा था। मैं पहले से तेज, मजबूत और मेरी टाइमिंग भी काफी बेहतर है। मैं ज्यादा एक्टिव रहने पर ध्यान नहीं देता। मुझे फाइट के बाद घर जाना और अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद है, मैं जानता हूं कि ये मेरे लिए अच्छा है।”

Eddie Alavrez in the ring for his battle with the Philippines' Eduard Folayang

वहीं ओक को अपने डेब्यू मैच में #5 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर और पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात “कोबरा” गफूरोव के खिलाफ शानदार जीत हासिल हुई। अब वो अपने दूसरे मैच में अपनी दमदार स्किल्स से सभी को प्रभावित करना चाहते हैं।

Team Mad के प्रतिनिधि ने कहा, “गफूरोव के खिलाफ हुए डेब्यू मैच के समय काफी घबराया हुआ था। मैं जिस तरह से अपने शरीर को मूव कराना चाह रहा था, वैसे मूव नहीं कर रहा था।”

“लेकिन मैंने मुकाबला किया और अब काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। अब ये मेरा डेब्यू नहीं है। मुझे पता है कि अब किस तरह की उम्मीदें रखनी चाहिए। अब मैं अच्छे से मूव करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाऊंगा।

लापिकुस के खिलाफ हुए निराशाजनक मैच के बाद अल्वारेज़ को इस बात की खुशी है कि डिसक्वालीफिकेेशन से मिली हार को उनके रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। इससे कहीं ज्यादा वो अपने देश के फैंस के लिए एक बड़ा मैच देने के बारे में ज्यादा सोच रहे हैं।

Pictures from Ok Rae Yoon vs. Marat Gafurov at "ONE on TNT III"

तीन हफ्तों के अंतराल के बाद चार बार के UFC और Bellator वर्ल्ड चैंपियन दोबारा से TNT में मिले मौके से उत्साहित हैं और उम्मीद है कि उनके प्रतिद्वंदी उनसे अच्छा प्रदर्शन करवाएंगे।

अल्वारेज़ ने कहा, “ओक एक मजबूत फाइटर हैं। उनके जैब और लेग किक्स अच्छी हैं। वो लंबे और उनकी रेंज अच्छी है, उनकी बॉक्सिंग और मूवमेंट भी बढ़िया है। मैं एक तगड़े मुकाबले की उम्मीद कर रहा हूं।

“वो रोस्टर के दूसरे फाइटर्स से बेहतर लग रहे हैं और वो आखिर तक प्रयास करते हैं और मैं इस चीज की इज्जत करता हूं।

“इस तरह के फाइटर्स के साथ मेरी अच्छी फाइट्स रही हैं। अच्छे मुकाबले के दोनों फाइटर्स का अच्छा होना बहुत जरूरी है और मेरा मानना है कि वो बढ़िया पार्टनर हैं।



दक्षिण कोरियाई एथलीट MMA इतिहास के सबसे महान एथलीट्स में से एक की तारीफ पाकर खुश हैं, जिसे वो खुद के लिए प्रेरणा मानते हैं।

अब ओक सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में जीत के लिए और उतावले हो गए हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने शुरुआत से ही एडी को काफी माना है और मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। उनके खिलाफ मैच मिलना बहुत ही खास मौका है।”

“एडी को एक खास दूरी पर रहना पसंद है। वो सही दूरी बनाकर कॉम्बिनेशंस लगाते हैं, जो किसी को भी चोट पहुंचा सकते हैं क्योंकि वो ताकतवर हैं।

“इसके अलावा उनके बारे में दूसरी खतरनाक बात ये है कि वो काफी संतुलित हैं। वो हर गेम में अच्छे हैं और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की तैयारी और जीत के रास्ते ढूंढने की कोशिश कर रहा हूं।”

American megastar Eddie Alvarez celebrates his big win with the winner's medal in the corner

एक तरफ जहां दोनों ही एथलीट्स एक दूसरे की इज्जत करते हैं, वहीं दोनों डिविजन के किंग क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के खिलाफ ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल मैच पाने का भरसक प्रयास करेंगे।

अल्वारेज़ ने कहा, “मैं इस फाइट के लिए उत्साहित हूं और देखना चाहता हूं कि मैं कैसा परफॉर्म करता हूं। हर फाइट और हर प्रतिद्वंदी अलग होता है, लेकिन मुझे खुद से काफी उम्मीदें हैं।”

“मेरी नजरें क्रिश्चियन ली पर हैं। उनके पास बेल्ट है और मेरा ध्यान उन्हीं पर है।”

Pictures from Ok Rae Yoon vs. Marat Gafurov at "ONE on TNT III"

ओक के विचार भी कुछ इसी तरह के हैं।

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि अगर एडी अल्वारेज़ को हरा पाया तो मैं टाइटल मैच पाने का हकदार हूं क्योंकि क्रिश्चियन ली रैंकिंग्स में बाकियों को हरा चुके हैं।”

“मैं दूरी बनाकर फाइट करूंगा और अल्वारेज़ को जैब्स और लंबे राइट हैंड लगाऊंगा। जब वो अपना धैर्य खोकर मेरी तरफ बढ़ेंगे, तब उन्हें काउंटर करते हुए मैच फिनिश करने का प्रयास करूंगा।”

ये भी पढ़ें: ‘ONE On TNT IV’ में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.