कैसे एनातोली मालिकिन ने संदेह करने वालों को चुप कर बचपन का सपना पूरा किया – ‘सभी लोग हंस देते थे’

Reinier de Ridder Anatoly Malykhin ONE 166 39 scaled

ऐतिहासिक तीन-डिविजन MMA वर्ल्ड चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन ने बचपन से ही महानता के शिखर पर पहुंचने का सपना देखा था।

अब 9 नवंबर को होने वाले ONE 169 में रूसी मेगास्टार अपने ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल को सेनेगली धुरंधर “रग रग” ओमार केन के खिलाफ थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में डिफेंड करेंगे।

14 प्रोफेशनल बाउट में अपराजित और 100 प्रतिशत के फिनिशिंग रेट के साथ वो MMA के सबसे महानतम एथलीट्स की फेहरिस्त में अपना नाम आगे करते जा रहे हैं।

जब वो छोटे थे, तब से वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना देख रहे थे। केमेरोवो निवासी एथलीट का कहना है कि बहुत ही कम लोगों ने उनकी इस अपार सफलता के बारे में सोचा होगा।

“स्लेदकी” ने onefc.com को अपने इस लक्ष्य और बचपन में घटी एक घटना के बारे में बताया:

“मैं स्कूल के दिनों में पढ़ाई में अच्छा नहीं था, लेकिन मुझे खेलों से प्यार था। मैं क्लास से निकलकर ट्रेनिंग करने और समय बिताने निकल जाता था।

“मेरी गणित की टीचर मुझे बोर्ड के पास लाकर कहती थीं, ‘एनातोली, ये सब क्या चल रहा है?’ मैं कहता था, ‘मैं एक दिन वर्ल्ड चैंपियन बनूंगा। ये मेरा सपना है और मैं आपको बताता हूं कि ऐसा होकर रहेगा।’

“और वो हंसते हुए कहती थीं, ‘शांत हो जाओ, तुम किस वर्ल्ड चैंपियनशिप के बारे में बात कर रहे हो?'”

ONE मिडलवेट, लाइट हेवीवेट और हेवीवेट MMA चैंपियन ने ये सब खिताब जीतकर यकीनन अपनी टीचर को गलत साबित कर दिया है।

दुनिया में कम ही लोग होंगे, जो कह सकते हैं कि उन्हें रूसी मेगास्टार जैसी सफलता मिली, लेकिन 36 वर्षीय चैंपियन उनमें से एक हैं:

“हमेशा से ये मेरा सपना रहा है। मैं एक एथलीट बनकर नई ऊंचाइयों को छूना और वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहता था। मेरे जीवन में जो कुछ भी हुआ, उसके बावजूद मैंने अपने बचपन के सपने को पूरा किया।”

साइबेरिया के एक छोटे से शहर से आने वाले मालिकिन को लेकर लोगों को ज्यादा उम्मीदें नहीं थीं। उन्हें याद है कि जब लोगों को अपने सपनों के बारे में बताया, लेकिन लोग उन्हें संदेह की नजर से देखते और नजरअंदाज कर देते थे।

लेकिन सिर्फ उनकी पत्नी अनीता ही उनका समर्थन करती थीं:

“जब मैं लोगों को कहता था कि मैं वर्ल्ड चैंपियन बनूंगा तो सभी लोग मेरे चेहरे पर हंस देते थे। ‘एनातोली, तुम क्या बातें कर रहे हो? तुम और वर्ल्ड चैंपियनशिप?’ हम एक छोटे शहर केमेरोवो से हैं। शांत हो जाओ।’

“इस दौरान मैं एक शख्स से मिला और वो अनीता थीं जो कहती थीं, ‘तुम इसे हासिल करोगे'”

मालिकिन अपनी कहानी से लोगों को प्रेरित करना चाहते हैं

एनातोली मालिकिन की MMA में अप्रत्याशित कामयाबी इस बात का जीता-जागता सबूत है कि त्याग-बलिदान, लगन और मेहनत के दम पर सब कुछ हासिल किया जा सकता है।

उन्हें उम्मीद है कि उनकी कहानी की वजह से लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सकेगी:

“मेरा बचपन से सपना वर्ल्ड चैंपियन बनने का था और मैंने ट्रिपल चैंपियन बनने का कारनामा करते हुए अपने बचपन के सपने को पूरा किया।

“मैं चाहता हूं कि लोग समझें: अगर आप किसी चीज पर दिल से भरोसा करते हैं और उसके लिए त्याग करने को तैयार हैं तो आपको कामयाबी जरूर मिलेगी। मैं चाहता हूं कि लोग कभी हिम्मत ना हारें।

“चाहे परिस्थितियां कितनी भी कठिन हों, बस आगे बढ़ते रहे। जब आपको रास्ता मिल जाएगा तो सही लोग भी मिलते रहेंगे।”

आखिर में “स्लेदकी” का मानना है कि वर्ल्ड टाइटल जीतने से ज्यादा महत्वपूर्ण है लोगों को प्रेरित करना।

उन्होंने बताया:

“मैं अपनी विरासत बेल्ट या फिर ट्रिपल चैंपियनशिप को लेकर नहीं छोड़ना चाहता बल्कि जो रास्ता मैंने अपनाया और लोग देख सकें कि कुछ भी हासिल किया जा सकता है। अगर एक सामान्य इंसान कर सकता है तो आप भी कर सकते हैं।

“अगर भगवान आपको कुछ मौके देते हैं तो आपको बाकी लोगों से साथ उसे साझा करना चाहिए ताकि अच्छाई और अच्छे काम किए जा सकें।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4