ONE X में ‘बड़े बोल’ बोलने वाले युया वाकामत्सु का मुंह बंद करने का इंतजार नहीं कर पा रहे एड्रियानो मोरेस

Adriano Moraes Demetrious Johnson ONE on TNT I 35 768x512

पिछले आठ साल से एड्रियानो मोरेस फ्लाइवेट डिविजन के सबसे प्रभावशाली एथलीट बने हुए हैं, ऐसे में जब भी कोई नया एथलीट चुनौती देने के लिए बातें करने लगता है तो वो इससे परेशान नहीं होते हैं।

#2 रैंक के कंटेंडर युया वाकामत्सु इस कड़ी में नए शामिल हुए हैं, जो कि लगातार 5 मैच जीतने के बाद इस शनिवार, 26 मार्च को ONE X: ग्रैंड फिनाले में ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने में सफल रहे हैं।

उभरते हुए जापानी चैलेंजर इसे लेकर आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और इस बात पर जोर दे रहे हैं कि वो सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में मुकाबले के दौरान चैंपियन को नॉकआउट कर देंगे।

हालांकि, मोरेस के लिए ये एक और हाई प्रोफाइल प्लेटफॉर्म है, जहां वो अपने आपको सबसे अच्छे एथलीट के तौर पर साबित कर सकते हैं, जबकि बाकी एथलीट्स उनकी जगह लेने के लिए बहुत सारा शोर मचाते रहते हैं।

ब्राजीलियाई सुपरस्टार ने कहा:

“ONE Championship की ओर से अब तक का सबसे बड़ा कार्ड ONE X होने जा रहा है। मैं संगठन का पहला फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन था और ऐसे में ONE की 10वीं सालगिरह के अवसर पर अपना टाइटल बचाना मेरे लिए किसी सम्मान की तरह होगा। साथ ही इससे बड़े बोल बोलने वाले कई लोगों के मुंह भी बंद हो जाएंगे।”

“(विरोधियों की चुनौतियों से) मुझे कोई परेशानी नहीं होती है। आप जब चैंपियन होते हैं तो ये चीजें होती रहती हैं। सब आपको हराना चाहते हैं। सब आपका टाइटल जीतना चाहते हैं क्योंकि एक फाइटर के तौर पर यही उनका उद्देश्य होता है। एक चैंपियन होने के नाते मैं इन चीजों को चुनौती की तरह लेता हूं। मुझे चुनौतियां पसंद हैं इसलिए मैं वहां जाऊंगा और उनका मुंह बंद कर दूंगा।”

हालांकि, वाकामत्सु की लगातार जीत के सिलसिले ने वर्ल्ड टाइटल फाइट में उनकी जगह पक्की की, लेकिन उनके लगातार चैलेंज करने वाले बड़बोलेपन ने “मिकीन्यो” का ध्यान आकर्षित किया है।

इसी का नतीजा है कि 33 साल के साओ पाउलो के मूल निवासी “लिटल पिरान्हा” का सामना करने के लिए तैयार हो गए और वो चाहते हैं कि जापानी एथलीट को इस बात का पछतावा रहे कि उन्होंने ये मुकाबला किया।

मोरेस ने कहा:

“युया वाकामत्सु के खिलाफ होने वाले मुकाबले का अंदाजा (क्या हो सकता है) हमने लगाया था क्योंकि उन्होंने अपने मुंह से मेरा नाम नहीं लिया था। उन्होंने अपने खतरनाक प्रदर्शन से कुछ मुकाबले जीते हैं और उसके बाद वो हमेशा की तरह टाइटल फाइट की मांग करते हैं। फिलहाल, वो काफी अच्छी जीत दर्ज करके आ रहे हैं और इसलिए मुझे लगता है कि वो टाइटल फाइट के हकदार हैं।

“वो एक अच्छे फाइटर हैं, लेकिन क्या ये वही नहीं है, जो वो चाहते थे? अब समय आ गया है कि वो जो चाहते थे, उन्हें दे दिया जाए।”

एड्रियानो मोरेस ने कहा कि वो युया वाकामत्सु को कहीं भी हरा सकते हैं

फ्लाइवेट किंग एड्रियानो मोरेस को लगता है कि शायद युया वाकामत्सु काफी कुछ कहना चाहते हैं, लेकिन उन्हें ये भी लगता है कि वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सर्कल में अपना बचाव भी कर सकते हैं।

27 साल के Tribe Tokyo MMA एथलीट ने 15 करियर जीत में 11 नॉकआउट हासिल किए हैं और अपनी हालिया जीतों में उन्होंने बेहतर ग्राउंड गेम का प्रदर्शन किया है। ये वो चीजें हैं, जिन पर “मिकीन्यो” का ध्यान जरूर गया है।

मोरेस ने कहा:

“वाकामत्सु एक युवा फाइटर हैं, जिनमें काफी संभावनाएं हैं। उनके पास काफी तगड़ा राइट हैंड है, जिसका वो मुकाबले के दौरान इस्तेमाल करते हैं। मुझे लगता है कि तेज हाथ और नॉकआउट करने की काबिलियत, यही उनकी ताकत है।”

“मैंने उनका अंतिम मुकाबला (हू योंग पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत) देखा था। उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। वो फिनिश तो नहीं कर पाए, लेकिन बहुत अच्छा खेले। उन्होंने दिखाया कि वो ग्रैपलिंग में पहले से ज्यादा माहिर हो चुके हैं।”

इसके बावजूद डिफेंडिंग टाइटल होल्डर सही मायनों में आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।

मोरेस के नाम 7 वर्ल्ड टाइटल जीत दर्ज हैं और पिछले साल वो MMA दिग्गज डिमिट्रियस जॉनसन को नॉकआउट करने वाले पहले एथलीट बने थे।

इन सभी तथ्यों को साथ रखते हुए American Top Team के प्रतिनिधि की योजना शनिवार को खेल के हर विभाग में दबदबा बनाकर वाकामत्सु को हार की कगार पर लाने की है।

मोरेस ने आगे कहा:

“आज मैं पहले से कहीं ज्यादा बेहतर एथलीट बन चुका हूं और ये मैं अपने पिछले मुकाबले में दिखा चुका हूं। मेरा राइट हैंड बहुत तगड़ा है और मुझे लगता है कि मैं स्ट्राइकिंग में उनसे ज्यादा माहिर हूं। ये काफी बड़ा मुकाबला होने वाला है क्योंकि मैं उनका सामना करके उन्हें ऐसे हालात मे पहुंचाने वाला हूं, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा।

“मेरे हर विरोधी हमेशा यही कहते हैं कि वो मुझे नॉकआउट कर देंगे और इस कड़ी में वो एक अन्य एथलीट के तौर पर शामिल हो चुके हैं। मैं कभी नॉकआउट नहीं हुआ हूं और मुझे नहीं लगता कि इस मुकाबले में भी होने वाला हूं। मैं अपने हर तरीके से उन पर हावी होने वाला हूं। अब देखना ये होगा कि क्या वो इस दबाव को झेल पाते हैं या नहीं।

“मैं ऐसे मौकों की तलाश में रहूंगा, जो जल्द से जल्द इस मुकाबले को खत्म कर सकें, फिर चाहे वो सबमिशन हो या फिर नॉकआउट।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.