युया वाकामत्सु ने हू योंग को हराकर वर्ल्ड टाइटल शॉट की दावेदारी मजबूत की

Hu Yong Yuya Wakamatsu WINTERWARRIORS 1920X1280 20 768x512

ONE: WINTER WARRIORS में #3 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु ने शानदार प्रदर्शन कर संभवत ही एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस के खिलाफ ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल कर लिया है।

शुक्रवार, 3 दिसंबर को जापानी स्टार ने फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में “वुल्फ़ वॉरियर” हू योंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर वर्ल्ड टाइटल शॉट के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।

वाकामत्सु आमतौर पर बॉक्सिंग से बढ़त बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस बार शुरुआत में वाकामत्सु ने लो किक लगाई और उसके बाद डबल-लेग टेकडाउन का प्रयास किया, जिससे उनके विरोधी असमंजस में पड़ जाएं।

हू योंग खड़े हुए, लेकिन स्टैंड-अप गेम में भी उन्हें लो किक्स और “लिटल पिरान्हा” के सिग्नेचर राइट हैंड्स का प्रभाव झेलना पड़ा।

जापानी नॉकआउट आर्टिस्ट ने एक बार फिर डबल-लेग टेकडाउन किया और राउंड के अंत तक ग्राउंड गेम में बढ़त बनाए रखी। ये उनका नेचुरल गेम नहीं था, फिर भी ये रणनीति कारगर रही।

Pictures from the fight between Yuya Wakamatsu and Hu Yong at ONE: WINTER WARRIORS

दूसरे राउंड की शुरुआत में हू योंग ने किक्स से वाकामत्सु को पीछे धकेलने की कोशिश की, मगर “लिटल पिरान्हा” ने एक बार दूरी को कम कर टेकडाउन स्कोर किया।

“वुल्फ़ वॉरियर” के गार्ड को चीरते हुए Tribe Tokyo MMA टीम के स्टार ने टॉप पोजिशन में रहकर एल्बो, पंच और दमदार नी-स्ट्राइक्स लगाईं।

हू योंग बच निकले, लेकिन अगले ही पल दोबारा टेकडाउन हो गए। मगर राउंड के अंतिम क्षणों में उन्होंने सिंगल-लेग टेकडाउन स्कोर कर टॉप पोजिशन हासिल की।

Pictures from the fight between Yuya Wakamatsu and Hu Yong at ONE: WINTER WARRIORS

Fighting Bros Club के मेंबर ने तीसरे राउंड की शुरुआत में किक्स से की। वहीं वाकामत्सु ने ओवरहैंड राइट का प्रयास किया, इस दौरान फिसल कर नीचे भी गिर पड़े। मगर खड़े होने के बाद उन्होंने एक बार फिर अपने विरोधी को नीचे गिराया।

वाकामत्सु ने ग्राउंड गेम में “वुल्फ़ वॉरियर” पर बैक कंट्रोल प्राप्त करने की कोशिश की। हालांकि चीनी एथलीट बच निकले, लेकिन “लिटल पिरान्हा” के टेकडाउंस से बच पाना उनके लिए बहुत मुश्किल हो रहा था।

अंतिम क्षणों में स्टैंड-अप गेम में वापसी के बाद भी हू योंग ज्यादा स्ट्राइक्स को लैंड नहीं करवा पाए और वाकामत्सु ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की।

Pictures from the fight between Yuya Wakamatsu and Hu Yong at ONE: WINTER WARRIORS

इस जीत के साथ वाकामत्सु का रिकॉर्ड 15-4 का हो गया है और उनकी 5 मैचों की विनिंग स्ट्रीक फ्लाइवेट डिविजन में सबसे लंबी स्ट्रीक भी बन गई है।

पोस्ट-फाइट इंटरव्यू में वाकामत्सु ने ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग के सामने वर्ल्ड टाइटल शॉट की मांग रखी, जिसे शायद चाट्री भी ठुकरा नहीं पाएंगे।

ये भी पढ़ें: ONE: WINTER WARRIORS – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)