नोंग-ओ हामा Vs. जोनाथन हैगर्टी: ONE Fight Night 9 के वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जीत के 4 तरीके

Nong O Gaiyanghadao Alaverdi Ramazanov ONE Friday Fights 1 1920X1280 33

ONE Fight Night 9 का मेन इवेंट बहुत यादगार मुकाबला रहने वाला है, जिसमें ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा को पूर्व फ्लाइवेट मॉय थाई किंग जोनाथन हैगर्टी के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

ये इवेंट बैंकॉक के आइकॉनिक लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होगा और ये शायद ONE में 10-0 का रिकॉर्ड कायम कर चुके नोंग-ओ के लिए सबसे कठिन चुनौती साबित होगी।

खतरनाक ब्रिटिश चैलेंजर इस मैच में बहुत कुछ साबित करना चाहते हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वो एक लैजेंड को हराकर नए चैंपियन बनेंगे।

ONE सर्कल में लाइव एक्शन के शुरू होने से पहले यहां नोंग-ओ vs हैगर्टी मैच में जीत के 4 तरीकों के बारे में जानिए।

#1 नोंग-ओ का दबाव vs. हैगर्टी की मूवमेंट

इस मैच में नोंग-ओ के फ्रंट-फुट पर रहकर अटैक के स्टाइल और हैगर्टी के तेज फुटवर्क और मूवमेंट की भिड़ंत इस मैच को दिलचस्प बना रही होगी।

थाई सुपरस्टार को लगातार दबाव बनाकर अपने प्रतिद्वंदियों को थकाना पसंद है। वो उनके पैर और बॉडी को क्षति पहुंचाते हैं और उन्हें दबाव की स्थिति में लाकर कॉम्बिनेशन लगाकर नॉकआउट स्कोर करते हैं।

दूसरी ओर, “द जनरल” का फुटवर्क शानदार है। वो अलग-अलग दिशाओं से आगे आकर स्ट्राइक्स लगाते हैं और साथ ही खतरनाक काउंटर स्ट्राइक्स लगाकर भी क्षति पहुंचाते हैं।

इस मैच में ज्यादा आक्रामक स्टाइल वाला एथलीट बढ़त बनाएगा और खतरनाक एक्शन की स्थिति से तालमेल बैठाने वाले फाइटर को ही नॉकआउट फिनिश के ज्यादा मौके मिलेंगे।

#2 नोंग-ओ की लेग किक्स

https://www.instagram.com/p/CiuhdahO7zk/

8 बार के ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन की स्पष्ट रणनीति अपने विरोधी की मूवमेंट को धीमा करते हुए खतरनाक स्ट्राइक्स लगाने की होती है। उन्हें लेग किक्स के जरिए ऐसा करने में मदद मिलती है।

हैगर्टी की स्पीड के खिलाफ नोंग-ओ की लेग किक्स इस मैच में बड़ा अंतर पैदा कर सकती हैं।

उम्मीद रखिएगा कि इस 5 राउंड के वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में थाई एथलीट शुरुआत से अपने चैलेंजर की लोअर बॉडी को इनसाइड और आउटसाइड किक्स लगाकर क्षति पहुंचाएंगे।

वहीं जब लेग किक्स के प्रभाव के बावजूद ब्रिटिश स्टार खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश करें, तब नोंग-ओ ज्यादा प्रभावशाली तरीके से किक्स लगाते हुए नजर आ सकते हैं।

#3 हैगर्टी की एल्बोज़

“द जनरल” एक बेहतरीन स्ट्राइकर हैं जो सभी रेंज में रहकर फाइट कर सकते हैं, लेकिन उनका सबसे खतरनाक हथियार एल्बो स्ट्राइक्स हैं।

वो चाहे लॉन्ग-रेंज से एक एल्बो लगाएं, क्लिंच में रहकर या स्पिनिंग काउंटर-स्ट्राइक लगाएं। उनकी एल्बो हमेशा प्रभावशाली होती हैं, जिसके प्रभाव से उनके विरोधी की नाक से खून और चेहरे पर कट भी लगते देखे गए हैं।

25 वर्षीय एथलीट इन स्ट्राइक्स की मदद से नोंग-ओ पर बढ़त बना सकते हैं। अगर डिफेंडिंग चैंपियन की कोई कमजोरी है तो वो क्लोज़-रेंज और क्लिंच फाइटिंग में होगी, जहां हैगर्टी को एल्बो लगाने के ज्यादा अवसर मिलेंगे।

वहीं ब्रिटिश एथलीट इन्हीं एल्बोज़ की मदद से थाई एथलीट को लगातार आगे आने से रोकते हुए एक ऐसी स्ट्राइक लैंड करा सकते हैं, जो मैच का रुख बदल दे।

#4 किसकी ठोड़ी अधिक मजबूत है

स्टाइल्स के आधार पर इस मेन इवेंट मुकाबले का परिणाम इसी बात पर निर्भर करेगा कि उनमें से ठोड़ी किसकी ज्यादा मजबूत है।

नोंग-ओ को 300 से ज्यादा फाइट्स का अनुभव है, जिनमें से 10 ONE सर्कल में आई हैं। उनकी ठोड़ी की कई बार कड़ी परीक्षा ली गई है और अब ऐसा लगता है जैसे पत्थर की बनी हुई है।

मगर 36 वर्षीय का दबाव बनाने वाला स्टाइल उनके लिए खतरा बन सकता है, लेकिन हैगर्टी के खिलाफ भी उनका वही स्टाइल देखने को मिल सकता है।

अपने पिछले मैच में पूर्व फ्लाइवेट मॉय थाई किंग ने एक डिविजन ऊपर आकर अच्छा प्रदर्शन किया और साबित किया कि उनके पास क्षण भर में फाइट को फिनिश करने की ताकत है।

साथ ही उन्होंने खुद को ONE के सबसे जबरदस्त स्टैमिना वाले स्ट्राइकर्स में से एक के रूप में स्थापित किया है और उन्हें नोंग-ओ के खिलाफ उसी स्टैमिना की जरूरत पड़ेगी क्योंकि थाई सुपरस्टार अपने पिछले 5 प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट कर चुके हैं।

मॉय थाई में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.