ONE Friday Fights 96 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

2392

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की एक धमाकेदार डबल हेडर के साथ थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी होने जा रही है, जिसकी शुरुआत ONE Friday Fights 96 के साथ होगी।

शुक्रवार, 7 फरवरी को होने वाले इवेंट में शामिल लगभग दो दर्जन स्टार्स एक लाख यूएस डॉलर का ONE Championship कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए पूरा दमखम लगा देंगे।

मेन इवेंट मैच में थाई स्टार्स कोमावट एफए ग्रुप और पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी एक 142-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में टक्कर लेते हुए नजर आएंगे।

कोमावट का लक्ष्य पैनरिट पर लगातार दूसरी जीत हासिल करना होगा और वो ये भी साबित करना चाहेंगे कि उनके खिलाफ आई पहली जीत कोई तुक्का नहीं थी। वहीं पैनरिट पिछली हार का हिसाब बराबर करते हुए आगे बढ़ना चाहेंगे।

इसके अतिरिक्त इटली के अलेसियो मालाटेस्टा का सामना रूस के अब्दुल्ला दयाकाएव से बेंटमवेट मॉय थाई मैच में होगा। वहीं कॉन्ट्रैक्टेड फाइटर ह्यू पुर्तगाल के लिएंड्रो मिरांडा का स्वागत ONE Friday Fights में कर फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मैच में आमने-सामने होंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


142 LBS मॉय थाई
कोमावट एफए ग्रुप ने पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:46 मिनट में
128 LBS मॉय थाई
सिंगडोमथोंग नोकजीनलैडक्राबांग ने नुआपेट टीडेड99 को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
डोंकिंग योथारकमॉयथाई ने डेनपयाक डेटपेटश्रीथोंग को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:07 मिनट में
126 LBS मॉय थाई
सिंगटानावट नोकजीनलैडक्राबांग ने ब्राजील एक्मुआंगनोन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:22 मिनट में
112 LBS मॉय थाई
“पेटसैम” नाह्यान मोहम्मद ने पेटनोपाडेट नोपाडेटमॉयथाई को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:50 मिनट में
128 LBS मॉय थाई
टुआंगसैप सोर सलाचीप ने खुनक्राई पीके साइन्चाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
अब्दुल्ला “स्मैश बॉय” दयाकाएव ने अलेसियो मालाटेस्टा को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:37 मिनट में
122 LBS मॉय थाई
मिस्टरकीन बैंग साइन फाइट क्लब ने पेटनमखोंग मोंग्कोलपेट को विभाजित निर्णय से हराया
फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग
ह्यू “मिस्टर पैपर” ने लिएंड्रो “गोरिल्ला” मिरांडा को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 0:42 मिनट में
127 LBS मॉय थाई
मैक्सिम कोम्बेस ने एंज़ो क्लैरिस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
122 LBS किकबॉक्सिंग
रयुकी कावानो ने वांग युहान को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट MMA
जॉन कार्लोस परेरा ने मंसूर गिटिनोव को सबमिशन (आर्मबार) से हराया - पहले राउंड के 5:00 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130