ONE Friday Fights 110 – सभी फाइट्स के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

2139 1 scaled

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की बैंकॉक, थाईलैंड के लुम्पिनी स्टेडियम में 12 फाइट वाले धमाकेदार इवेंट के साथ वापसी होने जा रही है।

30 मई को एशिया प्राइमटाइम पर होने वाले ONE Friday Fights 110 में 12 धमाकेदार मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA फाइट्स देखने को मिलेंगी, जिसमें शामिल करीब दो दर्जन स्टार्स एक लाख यूएस डॉलर का ONE Championship कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर मेन रोस्टर का हिस्सा बनने का प्रयास करेंगे।

मेन इवेंट में थाईलैंड के वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉम का सामना 142-पाउंड मॉय थाई मुकाबले में रूस के इलयास मुसाएव से होगा।

वोरापोन अपनी जीत की लय को आगे बढ़ाने का प्रयास करते हुए दिखेंगे, वहीं मुसाएव की बात करें तो उन्होंने ONE Friday Fights के कई बड़े स्टार्स के खिलाफ नॉकआउट जीत हासिल की हैं।

इसके अतिरिक्त टर्किश स्टार सोनेर सेन वापसी करते हुए 142-पाउंड मॉय थाई मैच में कोमावट एफए ग्रुप से भिड़ते दिखेंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


142 LBS मॉय थाई
वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉम ने इलयास मुसाएव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
सामिंगडम लुकसुआन ने अमीर नासेरी को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 2:17 मिनट में
128 LBS मॉय थाई
लैमसिंग टीवन फाइट एकेडमी ने पनसैक वोर वांटावी को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 1:10 मिनट में
160 LBS मॉय थाई
टुन “द फिनोम” मिन आंग ने चैटपेट लैम्पेंग स्पोर्ट्स स्कूल को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:49 मिनट में
136 LBS मॉय थाई
मोहम्मद तौफीक ने सुपरचब बैंग साइन फाइट क्लब को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 2:25 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
टोयोटा ईगलमॉयथाई ने योडउडोन बीएस मॉयथाई को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 2:56 मिनट में
142 LBS मॉय थाई
सोनेर “गोल्डन बॉय” सेन ने कोमावट एफए ग्रुप को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
163 LBS मॉय थाई
आर्या अकबरी ने फर्नांडो “एल टोरो” अमाया को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
138 LBS मॉय थाई
मुगा सेटो ने सुपर “द सुपर वन” ये चैन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग
रयुकी कावानो ने हू ये को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
मिडलवेट MMA
इवान “समुराई” गिनिज़त्स्की ने खुर्शिदबेक बोज़ारबोएव को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 3:54 मिनट में
लाइटवेट MMA
“डेंजरस” शे डॉबिन ने डिओगो “द किंग डी” कलाडो को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:06 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400