ONE Friday Fights 106 – सभी फाइट्स के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

90853 scaled

ONE Championship मई महीने के डबलहेडर की शुरुआत शुक्रवार, 2 मई को करने जा रहा है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाले ONE Friday Fights 106 में मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA के 12 धमाकेदार मैच देखने को मिलेंगे।

मेन इवेंट में प्रतिभाशाली थाई स्ट्राइकर्स पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी और सुकसावत पीके साइन्चाई की टक्कर 140-पाउंड मॉय थाई मैच में होगी। पैनरिट ने ONE Friday Fights में पांच जीत से अपनी छाप छोड़ी है तो वहीं सुकसावत अपने पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने का प्रयास करेंगे।

इसके अलावा इवेंट में युवा सनसनी एल्फी पोंटिंग और रुस्तम यूनुसोव की जोरदार भिड़ंत, Road to ONE Thailand टूर्नामेंट के विजेता पयाकरुट सुआजनटोकमॉयथाई और अन्य स्टार्स दिखेंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


140 LBS मॉय थाई
पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी ने सुकसावत पीके साइन्चाई को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:55 मिनट में
113 LBS मॉय थाई
बैनलुएलोक सिटवटचाराचाई ने पेटबनराई सिंघा माविन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:16 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
सुएसत मनोप जिम ने चलामडम सोर बूनमीरिट को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:24 मिनट में
128 LBS मॉय थाई
पेटफुपा एकपुजिन ने चाटावी नायोकजॉयप्राजिन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
योडसेकसन रोडसुआयजाजेद ने सेन लोन चॉ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
खुनपोन ओर औदउडोन ने अब्देसैमी रेहनिमी को विभाजित निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
रुस्तम “टोमाहॉक” यूनुसोव ने एल्फी पोंटिंग को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:50 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
हसन “वुल्फ” सालोमोव ने पयाकरुट सुआजनटोकमॉयथाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
सिल्वियू “हिटमैन” वितेज़ ने टोमोकी साटो को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:57 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
चयान ऊरजाक ने यूबर्ट “स्पीड” गोमेज़ को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 3:20 मिनट में
बेंटमवेट MMA
वैलेरी “हंटर” गुसारोव ने कोशेन अकानोव को सबमिशन (निंजा चोक) से हराया - पहले राउंड के 2:27 मिनट में
118 LBS किकबॉक्सिंग
शुरी साकायोरी ने शेंग यी यैंग को विभाजित निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight
Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36