ONE Friday Fights 83 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

Panrit and Superball

ONE Championship की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में धमाकेदार मॉय थाई और MMA मैचों के साथ वापसी होने जा रही है।

18 अक्टूबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा एशियाई प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 83 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें शामिल 24 स्टार्स एक लाख यूएस डॉलर्स का कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करने के लिए दमखम दिखाने रिंग में उतरेंगे।

मेन इवेंट मैच की बात करें तो उभरते हुए थाई स्ट्राइकर पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी इस इवेंट सीरीज में लगातार चौथी जीत की तलाश में होंगे। लेकिन उनके सामने चुनौती बनकर खड़े होंगे सुपरबॉल वानखोंगोम एमबीके, जिनकी नॉकआउट पावर कमाल की है।

वहीं सात बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पानपयाक जित्मुआंगनोन संगठन में अपनी बहुप्रतीक्षित वापसी करने वाले हैं और उनकी टक्कर रोमानियाई सनसनी सिल्वियू वितेज़ से होगा। इसके अतिरिक्त ली जून ह्वान, काटसुआकी एओयागी, मरिएन मारियानो और नोरिका रयु अपने-अपने MMA मुकाबलों को जीतकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


139 LBS मॉय थाई
पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी ने सुपरबॉल टीडेड99 को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:57 मिनट में
138 LBS मॉय थाई
बुआखियाओ पोर पाओइन ने पेटविचिट सिंघा माविन को विभाजित निर्णय से हराया
142 LBS मॉय थाई
पेटसीनिन वानखोंगोम एमबीके ने सोंगफैंगकोंग एफए ग्रुप को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
121 LBS मॉय थाई
मुंगकोर्न बूमदेक्सेन ने पोये अदसानपटोंग को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:24 मिनट में
116 LBS मॉय थाई
थाईलैंडलैक सोर रंगसैक ने बुरेंगनोन लुक्जाओपोरोंगटॉम को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
हेर्न एनएफ लुकसुआन ने पेटथोंगकाओ पटचाराजिम को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:39 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई
“द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन ने सिल्वियू “हिटमैन” वितेज़ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
142 LBS मॉय थाई
अंतर कासेम ने वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉम को विभाजित निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
मिकेल “मानोस डे प्लोमो” फर्नांडेज़ ने रंगनराई कियातमू9 को डिसक्वालीफिकेशन (dq) से हराया - पहले राउंड के 2:40 मिनट में
128 LBS मॉय थाई
वानपडेज लुकसुआन ने टांग चीचिन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट MMA
काटसुआकी “ब्लास्ट” एओयागी ने ली जून ह्वान को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:15 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
नोरिका रयु ने मरिएन “ट्राइगन” मारियानो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)