ONE Friday Fights 83 में सुपरबॉल को नॉकआउट कर पैनरिट की लाजवाब फॉर्म जारी, पानपयाक की जबरदस्त वापसी

Panrit Lukjaomaesaiwaree Superball Wankhongohm MBK ONE Friday Fights 83 23

एक हफ्ते के ब्रेक के बाद ONE Championship की लुम्पिनी स्टेडियम में 18 अक्टूबर को ONE Friday Fights सीरीज के नए संस्करण के साथ वापसी हुई।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुए ONE Friday Fights 83 में 24 प्रतिभाशाली मार्शल आर्टिस्ट्स एक लाख यूएस डॉलर्स का कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए दमदार प्रदर्शन करते दिखे।

अगर आपने एशियाई प्राइमटाइम पर हुए शो को मिस कर दिया हो तो यहां जानिए क्या-क्या हुआ।

पैनरिट ने सुपरबॉल को नॉकआउट कर लगातार चौथी जीत दर्ज की

पैनरिट लुक्जाओमेसाइवारी ने 139-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में सुपरबॉल वानखोंगोम एमबीके को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी।

पैनरिट ने अपने विरोधी के मिडसेक्शन पर अटैक किया, जब TDed99 टीम के एथलीट आगे आ रहे थे तो 27 वर्षीय स्टार ने उन्हें लेफ्ट हुक मारकर गिराया।

दूसरे राउंड में पैनरिट जानते थे कि वो ऐसा फिर कर सकते हैं। 57 सेकंड पर Superbon Training Camp के एथलीट ने राइट हैंड लगाकर मैच का अंत और अपने रिकॉर्ड को 73-29 किया।

बुआखियाओ ने पेटविचिट को करीबी मुकाबले में शिकस्त दी

बुआखियाओ पोर पाओइन और पेटविचिट सिंघा माविन ने 138-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में शानदार प्रदर्शन दिखाया।

बुआखियाओ की लो किक्स के जवाब में पेटविचिट तेज-तर्रार काउंटर पंच लगा रहे थे। पूरे मैच के दौरान दोनों तरफ से जमकर स्ट्राइक्स देखने को मिलीं।

अंत में तीन में से दो जजों ने बुआखियाओ के पक्ष में फैसला सुनाया। ये ONE Friday Fights में उनकी लगातार तीसरी जीत और अब उनका रिकॉर्ड 80-22 हो गया।

पेटसीनिन ने लो किक्स की मदद से सोंगफैंगकोंग का काम तमाम किया

पेटसीनिन वानखोंगोम एमबीके की लीड लेग ने उन्हें 142-पाउंड कैचवेट मॉय थाई में सोंगफैंगकोंग एफए ग्रुप पर दमदार जीत दिलाने में मदद की।

TDed99 टीम के एथलीट ने पहले राउंड में हेवी लो किक्स और पंच लगाए, जिनसे सोंगफैंगकोंग जूझते हुए नजर आ रहे थे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को दो बार लो किक्स के जरिए नॉकडाउन किया।

पेटसीनिन ने सर्वसम्मत निर्णय से मुकाबले को अपने नाम कर प्रोफेशनल रिकॉर्ड को 81-10 कर लिया।

मुंगकोर्न ने 90 सेकंड से कम समय में जीती फाइट

मुंगकोर्न बूमदेक्सेन को पोये अदसानपटोंग के खिलाफ अपने 121-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच को जीतने में आधे राउंड से भी कम समय लगा।

थाई स्टार मुंगकोर्न ने लो किक्स लगाईं। जैसे ही पोये ने दूरी को कम करने की कोशिश की, तभी उन्होंने लेफ्ट हुक लगाकर विपक्षी को ढेर किया।

23 वर्षीय मुंगकोर्न ने पहले राउंड में 1:24 मिनट पर राइट एल्बो लगाकर काम खत्म किया। इस जीत ने उनके रिकॉर्ड को 55-23 कर दिया।

थाईलैंडलैक ने डेब्यू मैच में बुरेंगनोन को पछाड़ा

Burengnong Lukjaoporongtom Thailandlek Sor Rungsak ONE Friday Fights 83 32

थाईलैंडलैक सोर रंगसैक ने 116-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में बुरेंगनोन लुक्जाओपोरोंगटॉम के खिलाफ अपने सभी हथियारों का प्रदर्शन किया।

डेब्यू कर रहे स्टार ने विरोधी को लेफ्ट स्ट्रेट लगाकर झकझोरा और उनकी एक क्वेश्चन मार्क किक से फैंस झूम उठे। दूसरे राउंड में उन्होंने बॉडी किक्स और स्ट्रेट लेफ्ट से वार किए व एक जम्पिंग नी से फायदा उठाया।

आखिरी राउंड में थाईलैंडलैक ने नी, बॉडी किक्स और हेड किक लगाकर तीनों जजों को अपने पक्ष में किया और रिकॉर्ड को 51-10 करने में सफल रहे।

हेर्न के पंचों ने दूसरे राउंड में पेटथोंगकाओ को रोका

Hern NF Looksuan Petthongkao Patcharagym ONE Friday Fights 83 30

हेर्न एनएफ लुकसुआन ने पेटथोंगकाओ पटचाराजिम को नॉकआउट कर शानदार अंदाज में डेब्यू किया।

एटमवेट मॉय थाई फाइट के पहले राउंड में पेटथोंगकाओ ने अटैक की शुरुआत की, लेकिन उन्हें हेर्न के घातक लेफ्ट हुक खाने पड़े। दूसरे राउंड में हेर्न ने पेटथोंगकाओ को लेफ्ट हैंड के वार से गिराया और उसके बाद 2:39 मिनट पर हुक्स और क्रॉस लगाकर जीत अपने नाम की।

इस जीत ने NF Looksuan टीम के स्टार का रिकॉर्ड 40-3 कर दिया है।

पानपयाक ने बहुप्रतीक्षित वापसी में वितेज़ के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन दिखाया

पानपयाक जित्मुआंगनोन ने लंबे अंतराल के बाद वापसी की और तीन राउंड के फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में सिल्वियू वितेज़ के खिलाफ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने पहले राउंड में अपनी सिग्नेचर किक्स लगाईं। वितेज़ ने दूसरे राउंड में अपने अटैक का बखूबी इस्तेमाल किया। लेकिन थाई स्टार को कोई खास परेशानी नहीं आई।

पानपयाक ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए नियंत्रण बनाकर रखा और अंत में सर्वसम्मत निर्णय से विजयी बने। इस जीत ने उनके करियर रिकॉर्ड को 249-42 कर दिया।

बेहद करीबी मैच में कासेम ने वोरापोन को मात दी

Worapon Sor Dechapan Antar Kacem ONE Friday Fights 83 19

अंतर कासेम ने 142-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में वोरापोन सोर डेचापैन के खिलाफ अपनी रीच (पहुंच) का फायदा उठाकर विभाजित निर्णय से जीत दर्ज की।

पहले राउंड में बेलारूसी स्टार ने अच्छे फुटवर्क के दम पर घुटनों के वार के साथ-साथ स्ट्रेट पंच भी जड़े। दूसरे राउंड में वोरापोन ने दूरी बनाकर एल्बोज़ लगाई।

तीसरे राउंड में वोरापोन ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन कासेम को ज्यादा सफलता मिली। आखिर में तीन में से दो जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और इस जीत ने उनके रिकॉर्ड को 50-11 कर दिया।

फर्नांडेज़ को रंगनराई के खिलाफ डिसक्वालीफिकेशन से मिली जीत

Rungnarai Kiatmoo9 Mikel Fernandez ONE Friday Fights 83 8

स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में मिकेल “मानोस डे प्लोमो” फर्नांडेज़ ने रंगनराई कियातमू9 के खिलाफ डिसक्वालीफिकेशन से जीत की कल्पना नहीं की होगी।

फर्नांडेज़ ने अच्छी शुरुआत करते हुए तगड़े पंच लगाए, लेकिन दो बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने वार के लिए सही पल का इंतजार किया।

रंगनराई ने स्पेनिश स्टार को राइट हैंड और लेफ्ट हुक लगाकर गिराया। लेकिन थाई स्टार ग्राउंड पर गिरे अपने विरोधी को अवैध स्ट्राइक लगा बैठे, जिसके चलते फर्नांडेज़ को 2:40 मिनट पर जीत नसीब हुई और उनका रिकॉर्ड 61-15 हुआ।

वानपडेज ने 9 मिनट की फाइट में टांग के खिलाफ प्रभावित किया

वानपडेज लुकसुआन एनएफ ने 128-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में टांग चीचिन को तीन राउंड तक छकाया।

21 वर्षीय स्टार ने चीनी विपक्षी पर धारदार स्ट्राइक्स, फ्लाइंग मूव्स के अलावा शॉर्ट राइट एल्बो का इस्तेमाल किया। टांग ने दूसरे राउंड में स्कोर करने का प्रयास किया, मगर थाई स्टार ने टीप और एल्बोज़ से उन्हें क्षति पहुंचाई।

तीसरे राउंड में भी उन्हें अटैक का सामना करना पड़ा और वानपडेज सर्वसम्मत निर्णय से विजयी रहे। इस जीत ने उनके ONE रिकॉर्ड को 2-1 और करियर रिकॉर्ड 63-11 किया।

एओयागी ने ली को नॉकआउट कर अपना ONE रिकॉर्ड 2-0 किया

काटसुकी “ब्लास्ट” एओयागी ने बेंटमवेट MMA फाइट में ली जून ह्वान को ग्लोबल स्टेज पर लगातार पहले राउंड में हराकर लगातार दूसरी जीत अर्जित की।

जापानी स्टार शुरुआत से ही अपने विरोधी पर हावी रहे और उन्हें दक्षिण कोरियाई विपक्षी को ठिकाने लगाने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। एओयागी ने ओवरहैंड राइट से उन्हें झकझोरा और फिर अपरकट के साथ-साथ लेफ्ट और राइट हुक्स लगाए।

रेफरी ने आकर 2:15 मिनट पर मैच समाप्ति का इशारा कर दिया और एओयागी का रिकॉर्ड 7-2 हुआ।

रयु ने कड़े मुकाबले में मारियानो को शिकस्त दी

Mariane Mariano Norika Ryu ONE Friday Fights 83 22

नोरिका रयु ने स्ट्रॉवेट MMA फाइट में मरिएन “ट्राइगन” मारियानो पर जीत दर्ज की।

पहले राउंड में रयु के ग्रैपलिंग गेम का जलवा देखने को मिला। उन्होंने टॉप पोजिशन हासिल कर राउंड के अंत तक लगातार वार किए। जापानी स्टार की बढ़त का सिलसिला दूसरे राउंड में भी जारी रहा, लेकिन मारियानो ने पंचों के दम पर वापस की।

तीसरे राउंड के करीबी एक्शन के बाद रयु ने टेकडाउन कर पंच, एल्बोज़ और नीज़ से वार कर निर्णय से जीत हासिल करते हुए कामयाबी से ONE डेब्यू किया।

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs