5 तरीके जिनसे ऑफिस संबंधी बुरी आदतों को ठीक करने में मददगार है मार्शल आर्ट्स

Geje Eustaquio at the ONE MASTERS OF FATE Open WorkoutBBB_1231 768x512

लंबे समय तक ऑफिस में बैठना काफी मुश्किल हो जाता है और ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी कठिन काम है। ऑफिस की टेबल पर दिनभर बैठने और कंप्यूटर स्क्रीन के सामने रहने से कमर और गर्दन में दर्द होने की संभावना है।

डॉक्टर्स भी सुझाव देते हैं कि दिनभर बैठकर काम करने वाले लोगों को चलने की अच्छी आदत बनानी चाहिए और समय-समय पर उठकर चलना चाहिए। ये बीमारी का सबसे अच्छा इलाज है। हालांकि, ज्यादा फायदे के लिए मार्शल आर्ट्स एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

इसलिए हम बात करने वाले हैं मार्शल आर्ट्स के 5 फायदों के बारे में, जिससे ऑफिस में बैठने वाले व्यक्ति अपनी फिटनेस को अलग स्तर पर पहुंचा सकते हैं।

#1 बैठने के ढंग को सही करने में मदद करता है मार्शल आर्ट्स

अक्सर बैठने के खराब ढंग की वजह से कमर दर्द की समस्या होती है। ऑफिस में काम करने वाला आदमी झुककर चलता है और इस वजह से रीढ़ की हड्डी में खिंचाव आता है। लंबे समय तक बैठे रहने से हिप्स और नसे तंग हो जाती हैं और इससे भी शरीर का आकर खराब होता है।

मार्शल आर्ट्स की वजह से शरीर का मध्य भाग मजबूत होता है और शरीर के आकार को सही करने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा व्यक्ति लंबे समय तक आसानी से बिना किसी फिक्र के बैठ सकता है। मार्शल आर्ट्स की मदद से कमर का दर्द भी कम होता है।

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु, कराटे और टायक्वोंडो शरीर को सही आकर में लाने में मदद करता है। इससे कमर का पूरा हिस्सा मजबूत होता है।

#2 मार्शल आर्ट्स से रक्त प्रवाह और हृदय गति बढ़ती है

Petchmorakot Petchyindee Acamdey hits the pads with his trainer

ज्यादा समय तक आराम करने की वजह से रक्त बहने की गति और दिल धड़कने की गति कम होती है। यही एक बड़ा कारण है जिससे एक व्यक्ति हमेशा आलस में रहता है। दिन में 8 घन्टे लगातार बैठने से आलस बढ़ता है।

इस प्रकार की जीवन शैली में रहने वाले व्यक्ति को ह्रदय से जुड़ी कई सारी बीमारियां होने का डर रहता है। मार्शल आर्ट्स बड़ी आसानी से ह्रदय से जुड़ी सारी समस्या का समाधान कर देता है। इससे ह्रदय के मसल्स मजबूत होते हैं।

दिनभर ऑफिस में काम करने के बाद अगर शरीर को थोड़ा व्यायाम मिल जाए तो स्फूर्ति बढ़ जाती है। किसी भी प्रकार के मार्शल आर्ट्स से ब्लड फ्लो और ह्रदय गति बढ़ जाती है।

#3 मार्शल आर्ट्स से जोड़ों का दर्द कम हो जाता है

ऑफिस में काम करने वाले व्यक्ति के जोड़ों में हमेशा ही दर्द रहता है। लंबे समय तक शरीर एक आकार में बैठा रहता है और इस वजह से उनमें अकड़न आ जाती है। मसल्स की तरह जोड़ों की ताकत भी खत्म हो जाती है।

इस वजह से व्यक्ति सही तरह से चलने में असमर्थ रहता है। पैरों और कंधों के जोड़ ज्यादातर कड़क हो जाते हैं और इस वजह दर्द बढ़ता है।

मार्शल आर्ट्स की वजह से शरीर मे स्फूर्ति आती है और जोड़ों में अकड़न खत्म हो जाती है।



उदाहरण के लिए, बॉक्सिंग में पैरों की मूवमेंट और अच्छे हैंड-आई कॉर्डिनेशन की जरूरत पड़ती है। शरीर के लगातार हरकत करने की वजह से खून का प्रवाह काफी अच्छा हो जाता है, जिससे शरीर की अकड़न खत्म होती है।

इससे जोड़ों को मजबूत बनने में मदद मिलती है।

#4 मार्शल आर्ट्स मोटापा कम करने में मदद करता है

Malaysian sensation Agilan Thani raises his hands following his victory in December 2019

मोटापा इस दुनिया की बड़ी बीमारियों में से एक बनता जा रहा है।

ऑफिस में लगातार बैठकर काम करने वाले ज्यादातर व्यक्ति मोटापे के शिकार हो जाते हैं। ऑफिस की पेंट्री में जब अच्छा भोजन नहीं मिल पाता है, उस समय मोटापा बढ़ने की संभावना ज्यादा रहती है। व्यायाम न करने की वजह से भी मोटापा बढ़ता है और आजकल ये बड़ी समस्या है।

मार्शल आर्ट्स में एक ही मूव को बार-बार दोहराना पड़ता है। ऐसे में हार्ट रेट बढ़ता है और शरीर से चर्बी कम होने लगती है।

मलेशिया के प्रसिद्ध अगिलान “एलिगेटर” थानी ने मार्शल आर्ट्स चुनने के बाद 120 पाउंड (लगभग 55 किलो) वजन कम किया।

#5 मार्शल आर्ट्स बीमारियों से लड़ने में मददगार

मेडिकल स्टडी में बताया गया है कि ऑफिस में काम करने वाले व्यक्ति को अक्सर बीमारियां ज्यादा हो जाती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ज्यादा ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और खाना पचाने की खराब क्षमता है। ऑफिस में दिनभर बैठने से शरीर का मेटाबॉलिज्म में भी कमजोर हो जाता है।

अगर एक व्यक्ति लंबे समय तक बैठा रहे और अपने शरीर (खासकर पैरों) का उपयोग न करें, तो शरीर खून में से थोड़ा ग्लूकोस ले लेता है।

इससे डाइबिटीज की समस्या होती है। इसलिए अगर अपने शरीर को स्वस्थ रखने मार्शल आर्ट्स का उपयोग किया जाए तो शरीर जरूर बीमारियों से दूर रहता है।

ऐसे में मार्शल आर्ट्स की वजह से शरीर में खून का प्रवाह अच्छा होता है, जिसमें ब्लड ग्लूकोज़ को नियंत्रित करने में मदद मिलती है

ये भी पढ़ें: 10 आसान तरीकों से अपने हाथों को रैप करना सीखें

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Itsuki Hirata and Jihin Radzuan run it back at ONE SAMURAI 4
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Shamil Erdogan vs. Paul Elliott, Luke Lessei vs. Charlie Guest set for ONE Fight Night 48 in October