10 आसान तरीकों से अपने हाथों को रैप करना सीखें

007_SB_ONE_0118_XiongJingNan_Phuket_DSC_9031 768x512

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, किकबॉक्सिंग या मॉय थाई की ट्रेनिंग लेने वालों को ये बात जरूर मालूम होनी चाहिए कि कैसे अपने हाथों पर अच्छी तरह से पट्टी लपेटनी होती है।

दरअसल, इस तरह से हाथों को रैप करने से हेवी बैग और पैड्स पर पंचेज के दौरान छोटी हड्डियों को इंजरीज से बचाया जाता है। आप जब भी इसकी शुरुआत कर रहे हों तो इस बात का जरूर ध्यान रखें, ताकि बिना रुके आप इसे सीख सकें।

हाथों को रैप करने के लिए बहुत से अलग तरीके हैं लेकिन हम इसे करने के सबसे सामान्य तरीकों से आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं।

#1 हैंड रैप्स का सही पेयर चुनें

Former ONE Featherweight World Champion Marat Gafurov wraps his hands

हैंड रैप्स दो तरीकों के होते हैं, मैक्सिकन और ट्रेडिशनल। इन दो शैलियों के बीच का अंतर महज इस बात का है, जिससे ये बनाए जाते हैं।

मैक्सिकन स्टाइल के हैंड रैप्स सेमी-इलास्टिक कॉटन और स्पैंडेक्स का मिक्सचर होते है। वहीं पारंपरिक रैप्स सामान्य रूप से कॉटन से बुना हुआ होता है।

दोनों का मकसद एक ही है इसलिए आप अपने बजट के अनुसार सही रैप्स की जोड़ी ही खरीदकर लाएं।

#2 हैंड रैप्स को खोलें

हैंड रैप के एक छोर पर एक लूप होता है, जबकि दूसरे सिरे पर वेल्क्रो पट्टी होती है। अगर आपने इस हैंड रैप का पेयर खरीदा है और उनमें से किसी के साथ बताई गई दो चीजों में से एक नहीं आई है तो उसे वापस कर दें।

वेल्क्रो को खोलें और ध्यान से हाथ पर लपेटें। इस बात का ध्यान रखें कि हाथ पर लपेटते वक्त उसे न तो मरोड़ें, उलझाएं और न ही गलती से बांधते वक्त गांठ मारें।

#3 मदद मांगने में कभी हिचके नहीं

Singapore martial artist Tiffany Teo wraps her hands

अगर आपको नहीं मालूम है कि हैंड रैप किस तरह बांधना है तो अपने साथियों या कोच से इसको लेकर मदद मांग सकते हैं।

हर कोई कहीं न कहीं से शुरुआत करता है। यहां तक कि ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान को हैंड रैप करने के कौशल को सीखने में भी काफी वक्त लग गया था।

वो कहती हैं, “शुरुआत में आपको अपने टीचर या साथियों से मदद मांगने की जरूरत पड़ती है। फिर जब आप ये सीख जाते हैं तो इसको आप किसी भी तरह से कर सकते हैं। ये बिल्कुल सामान्य प्रक्रिया है।”

#4 अंगूठे को दें सहारा

अंगूठे पर रैप को घुमाते वक्त अपनी हथेली नीचे की ओर रखें।

इस पूरी प्रक्रिया के दौरान आपके रैप को बनाए रखते हुए ये उसे एक सहारा देने के रूप में काम करता है। ध्यान रखें कि आपका बाकी रैप हाथ के बाहर रहे।



#5 अपनी कलाई सुरक्षित करें

Gianni Subba wraps his hands in blue wraps

कलाई की ओर रैप को खींचते हुए अपनी हथेली के नीचे लाएं और कलाई को तीन से चार-बार घुमाएं। अपने अंगूठे के किनारे पर रैप को लपेटते हुए खत्म करें।

ऐसा करने का मकसद पंच मारते वक्त आपकी कलाई को सीधा रखना है। इसकी वजह से आपकी कलाई को सहारा मिलता है और उसे मुड़ने से रोकता है।

#6 अंगुली के जोड़ तरफ जाएं

जहां पर आखिरी बार रैप आपने खत्म किया था, वहां से धीरे-धीरे अंगुली के जोड़ की तरफ बढ़ें।

इस दौरान अपनी अंगुलियों को फैलाने की कोशिश करें क्योंकि अगर रैप के दौरान ये बहुत करीब होंगी तो मुट्ठी बनाते वक्त आपको असहज महसूस होगा।

अंगुलियों को फैलाने से उनके बीच अंतर बन जाता है, जो आपको आपको ट्रेनिंग के दौरान कंफर्टेबल रखता है।

#7 अपने अंगूठे को लपेटें

Pongsiri Mitsatit wraps his hands at Tiger Muay Thai & MMA in Thailand

अंगूठे को आधार बनाते हुए रैप करना जारी रखें। फिर अपने अंगूठे के ऊपर और नीचे उसे घुमाकर बांधें।

ब्लड सर्कुलेशन को बाधित किए बिना अपने अंगूठे को सुरक्षित तरीके से रैप से लपेंटे।

ज्यादा सुरक्षा के लिए दो बार रैप को अंगूठे के चारों ओर ले जाएं। उसके बाद आप रैप को अंगूठे से कलाई की तरफ एक बार ले जाएं, ताकि आपका अंगूठा सही तरह से मूव कर सके।

#8 फिर से अंगुली के जोड़ की तरफ जाएं

पीछे की तरफ से अंगुली की गांठ की तरफ जाएं और उसे लपेटते रहें, जब तक आपके पास रैप 20 इंच शेष न रह जाए। ये आपके हाथ के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक पर एक्स्ट्रा कुशन (गद्दा) प्रदान करता है।

वैकल्पिक – अपने रैप को इस तरह से रखें, जहां आप अपनी तर्जनी और छोटी अंगुली के बीच के अंतर पर उसे लपेट सकें।

#9 कलाई पर लौटें और इसे अंदर लाएं

Malaysian martial artist Muhammad Aiman wraps his hands in red

आखिर में कम से कम अपनी कलाई के चारों ओर एक बार रैप को जरूर घुमाएं।

वेल्क्रो को सिक्योर करें और फिर आप अपने दूसरे हाथ को रैप कर सकते हैं।

#10 अभ्यास करते रहें

यदि आप इस कला में महारत हासिल नहीं कर पाते हैं तो इसका अभ्यास करते रहें। कुछ दिनों बाद आप आंखें बंद करके भी इसे करने में सक्षम हो जाएंगे।

मलेशियाई फ्लाइवेट सनसनी जियानी सुबा को लगता है कि ये एक ऐसा कौशल है, जिसे आप एक निश्चित समय में सीख सकते हैं।

वो कहते हैं, “अगर आप हाथों पर रैप करने से डरते हैं तो कभी भी आप इसे सीख नहीं पाएंगे।”

“इसमें डरने वाली कोई बात नहीं, बस कोशिश करो। आप इसे दिन में एक बार करें तो कुछ दिन में आप ट्रेंड हो जाएंगे। शुरुआत में आप किसी की सलाह भी मांग सकते हैं। बहुत से लोग हमेशा हाथ को रैप करने के लिए जिम में तैयार रहते हैं।”

शायद, नियमित अभ्यास के बाद एक दिन खुद आप दूसरे किसी नए एथलीट की मदद कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 4 तरीके जिनसे मार्शल आर्ट्स आपको मानसिक रूप से मजबूती प्रदान कर सकता है

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one