ONE: EDGE OF GREATNESS स्टार्स के टॉप 5 सबमिशन

Chen Lei ADUX1939 768x512

ONE Championship अपने 2019 के अंतिम कार्यक्रम के लिए सिंगापुर के इंडोर स्टेडियम में “द लायन सिटी” लौट रही है। ये उन प्रशंसकों के लिए खास होगी, जो इस कला को लेकर दीवाने हैं।

ONE: EDGE OF GREATNESS इस शुक्रवार, 22 नवंबर को है। इसमें द होम ऑफ मार्शल आर्ट्स के सबसे सम्मानीय सबमिशन विशेषज्ञों के साथ एक ब्राजीलियाई जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियंस की जोड़ी और मिक्सड मार्शल आर्ट्स के योद्धा नज़र आएंगे, जिन्होंने सर्कल में हमेशा अपने फिनिशिंग कौशल का परिचय दिया है।

आज हम आपको वैश्विक मंच के 5 बेहतरीन सबमिशन के बारे में बताने जा रहे हैं।

#1 खान ने पूर्व विश्व चैंपियन को किया बाहर

अमीर खान ज्यादातर खतरनाक मॉय थाई कौशल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने Evolve के बीजेजे कोचों से प्रशिक्षण लिया क्योंकि उनको ONE: BEYOND THE HORIZON में होनोरियो बानारियो “द रॉक” से मुकाबला करना था।

सिंगापुर के योद्धा ने पहले दौर में मैट पर फिलिपिनो प्रतिद्वंद्वी को खतरे में डाल दिया। इसके बाद निर्णायक टेकडाउन तब आया, जब उन्होंने एक पैर के सहारे प्रतिद्वंद्वी को नीचे लाने की कोशिश की। फिर पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन ने पीछे से आकर उन्हें जमीन पर पटकने की कोशिश की।

वहां से खान ने प्रतिद्वंद्वी की चालाकी को समझा और धैर्यपूवर्क मुकाबला किया। उन्होंने अपने बाएं पैर से बानारियो के बाएं हाथ को फंसाने के लिए देखा। “द रॉक” ने इसे रोकने की कोशिश की और अपना ध्यान खान के सबसे बड़े खतरे चोक से हटा लिया।

Evolve के प्रशिक्षित योद्धा ने प्रतिद्वंद्वी की ठुड्डी के नीचे अपना दाहिना हाथ स्लिप किया और उन्हें फंसाकर एक शानदार जीत हासिल की।

#2 टिंग ने चोक की बदौलत की शानदार वापसी

ईव टिंग “ET” की आखिरी मैच में दाइची आबे से भिड़ंत हुई थी। दूसरे राउंड तक चले इस जोरदार मुकाबले में टिंग ने दाइची आबे को ONE: MASTERS OF DESTINY में एक खतरनाक एनकाउंटर से मात दी थी।

कीवी-मलेशियाई को शुरुआती चरण में प्रतिद्वंद्वी के हमलों से चोट लगी थी लेकिन उन्होंने अच्छी तरह से वापसी की। पहले राउंड के खत्म होने से पहले उन्होंने अपने जापानी दुश्मन को दूसरे ओवरहैंड राइट के साथ गिरा दिया।

टिंग ने आबे के पहरे के अंदर से उन्हें ग्राउंड और पाउंड के साथ गिरा दिया। पैनक्रेस वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन ने हमले से बचने के लिए खड़े होने का प्रयास किया तो टिंग ने जल्द ही उसकी पीठ से गर्दन को दबाकर चोक लगा दिया और शानदार जीत दर्ज की।

अब वह खान के खिलाफ अपनी दूसरी जीत तलाशने का प्रयास करेंगे। दो कांटे के योद्धाओं के बीच अगला मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

#3 “रॉक मैन” का लेट फिनिश

चेन लेई “रॉक मैन” ने ONE: KINGS AND CONQUERORS में सैफुल मेरिक “द वैम्पायर” पर जीत हासिल करने के लिए कुछ कड़े प्रतिरोधों को मात दी।

चीनी एथलीट जल्द से जल्द प्रतियोगिता को जीतकर खत्म करना चाहते थे लेकिन वह जीत तभी सुनिश्चित कर पाए, जब वह अंतिम फ्रेम में अपने मलेशियाई प्रतिद्वंद्वी पर काबू पा सके।

सबसे पहले उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पर मुक्कों से प्रहार किया। उन्होंने फिर अपने घुटनों को उठाया, ताकि वह “द वैम्पायर” के सिर पर चोट कर सकें और आर्मबर के लिए एक ऐंगल बना सकें। खुद के अंग को सुरक्षित करते हुए “रॉक मैन” ने हमला किया और जीत अपने नाम कर ली।

चेन का सामना सिंगापुर में अमेरिकी पहलवान ट्रॉय वर्थेन “प्रीटी बॉय” से होगा।

#4 सिल्वा के बीजेजे कौशल से किया “द लॉयन” को शांत

ब्राजील के जीउ-जित्सू विशेषज्ञ एलेक्स सिल्वा “लिटल रॉक” ने स्टेफ़र रहार्डियन “द लॉयन” के खिलाफ कड़ा मुकाबला तब जीता, जब उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप-विजेता कौशल का प्रदर्शन किया।

सिल्वा ONE: DREAMS OF GOLD में रियर-नेकड चोक के प्रयास को पूरा करने के लिए पहले दौर में समय से बाहर हो गए। इसके बाद ऐसा लग रहा था कि दूसरे राउंड के पूरा होने के 20 सेकंड पहले ही उन्होंने दूसरा मौका भी हाथ से गंवा दिया था।

हालांकि, ब्राज़ीलियन योद्धा ने रहार्डियन के सिर पर अपना दाहिना पैर लाकर जल्दी से अपनी योजना बदल दी। “द लायन” ने खतरे को पहचान लिया और बचाव के लिए शीर्ष पर जाने की कोशिश की लेकिन “लिटिल रॉक” ने अपने प्रतिद्वंद्वी की पकड़ को तोड़ने के लिए पेट-डाउन किया। ब्राजीलियन धैर्यपूर्वक और व्यवस्थित रूप से एक सबमिशन की तलाश कर रहे थे लेकिन उन्हें इसमें सफलता राउंड के आखिर में मिली।

बीजेजे ब्लैक बेल्ट अब पेंग ज़ू वेन के होमटाउन में उनसे मुकाबला करने के लिए उतरेंगे।

#5 पुची का 56 सेकंड स्टनर

ब्रूनो पुची “पुचीबुल” को “व्हाइट ड्रैगन” झी चाओ के खिलाफ ONE: WARRIOR’S DREAM में स्वर्ण के साथ जीत के लिए बस 56 सेकंड की ही जरूरत थी।

जब नो-जीई बीजेजे वर्ल्ड चैंपियन ने पहले राउंड के शुरुआती वक्त में चीनी एथलीट को उल्टा कर दिया तो झी ने बटरफ्लाई गार्ड गेम को अपने पैरों पर वापस लाने की कोशिश की लेकिन “पुचीबुल” ने मुश्किल वक्त को भांप लिया।

वह आर्म इन गिलटीन के साथ “व्हाइट ड्रैगन की” गर्दन पर कूद गए और उन्हें ढेर करने के लिए मेट पर गिरा दिया। हालांकि, झी ने खुद को मुक्त करने की काफी कोशिश की लेकिन पुची की पकड़ बेहद मजबूत थी। इसके बाद रेफरी ने मुकाबले में विपक्षी की हालत देखते हुए उसे रोककर पुची को विजेता घोषित कर दिया।

पुची इस शुक्रवार को शुया कामिकुबो “स्टेल्थ” से मुकाबला करने के लिए बैंटमवेट डिवीज़न में भिड़ेंगे।

सिंगापुर | 22 नवंबर | EDGE OF GREATNESS | टीवी: वैश्विक प्रसारण के लिए स्थानीय लिस्टिंग की जाँच करें |

| टिकट्स: bit.ly/ONEedgeofgreatnesstickets | आधिकारिक  शॉप: bit.ly/ONECShop

विशेष कहानियाँ में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114