Tip Tuesday: केविन बेलिंगोन द्वारा स्पिनिंग बैक किक लगाना सीखें

Kevin Belingon

ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन और स्पिनिंग बैक किक को एक-दूसरे का पूरक कहा जा सकता है।

Team Lakay के वुशु स्टार ने ONE Championship इतिहास के कुछ शानदार फिनिशेस में से एक दिया था, जब उन्होंने अपनी तकनीक का उपयोग करके Bali MMA के एंड्रयू लियोन को अप्रैल 2018 में आयोजित हुए ONE: HEROES OF HONOR में पराजित किया था।

हालांकि, वो अचानक से नहीं आया था। बेलिंगोन ने ग्लोबल स्टेज पर अपनी 18 बाउट्स में कई बार ताकतवर स्ट्राइक्स दर्शाई हैं और उन्होंने पूरी दुनिया के प्रशंसकों के सामने इसका राज़ साझा किया।

फिलीपींस के 30 वर्षीय स्टार ने कहा, “[वो] मेरी पसंदीदा किक है। मैंने अपने पिछली बाउट्स में इस तकनीक का कई बार उपयोग किया है, खासकर एंड्रयू लियोन के खिलाफ।”

“सबसे पहले मैं अपने टारगेट की ओर देखता हूँ। फिर मैं किक या पंच लगाकर दूरी की गणना करता हूँ। जब मैं सही दूरी का चुनाव कर लेता हूँ तो मैं फिर स्पिनिंग बैक किक लगाता हूँ।”



स्ट्राइक लगाने के लिए कुछ लक्ष्य होते हैं जिनका अलग परिणाम निकल सकता है लेकिन लिवर और सोलर प्लेक्सेस हमला करने के लिए सही जगह है, बेलिंगोन ने भी ये चीज़ दर्शाई।

स्पिनिंग किक लगाने के लिए फिलीपीनो सबसे पहले अपने अगले पैर को अपने प्रतिद्वंदी के अगले पैर के सामने दूरी कम करने के लिए रखते हैं और शरीर के बीच वाले भाग पर हमला करने के लिए सही एंगल बनाते हैं।

हिप्स को पलटने से उनके दाएं पैर में ताकत पैदा होती है और फिर वो निशाने पर उसे लेकर जाते हैं।

संपर्क का सबसे अच्छा बिंदु एडी होती है जो सबसे ज्यादा कठोर रहती है और ज्यादा ताकत ट्रांसफर करती है। लियोन इस ताकत से भली-भांति वाकिफ हो चुके हैं।

हर किसी चीज़ की तरह मार्शल आर्ट्स के शीर्ष स्तर पर चीज़ों को प्रभावशाली दिखाने के लिए अभ्यास जरूरी है। अभ्यास चीज़ों को परफेक्ट करता है।

बेलिंगोन ने कहा, “आप किक को परफेक्ट करने के लिए जिम में लगाकर पैड्स या बैग्स के खिलाफ अभ्यास कर सकते हैं। आप बार-बार अभ्यास से स्पिनिंग बैक किक में परफेक्ट हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: केविन बेलिंगोन ने अपनी वापसी की तारीख और प्रतिद्वंदी के बारे में जानकारी दी

विशेष कहानियाँ में और

MMA fighter Lito Adiwang punches Eko Roni Saputra at ONE Fight Night 43.
Joshua Pacio and Mansur Malachiev touch gloves before their fight at ONE Fight Night 15
Asadula Imangazaliev and Aslamjon Ortikov lock horns at The Inner Circle 20 on June 26.
Asadula Imangazaliev lands a push kick on Nong O Hama
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff The Inner Circle May 15 8 scaled
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff at The Inner Circle May 15
Nazareth The Northstar Lalthazuala defeats Jhon The Protagonist Brutas via TKO at 409 of round one 4 scaled
Allycia Hellen Rodrigues Phetjeeja Lukjaoporongtom faceoff The Inner Circle May 15 6 scaled
DC 37619 1 scaled
Freddie Haggerty Kaoklai Chor Hapayak ONE Friday Fights 91 31 scaled
Jaosuayai Mor Krungthepthonburi Denis Puric ONE Friday Fights 100 21
Jonathan Haggerty motivates his younger brother Freddie Haggerty before the fight