साल 2021 में जनवरी से मार्च तक की 5 सबसे शानदार MMA फाइट्स

Shoko Sato Fabricio Andrade UNBREAKABLE III 2880X1920 36 scaled 4

ONE Championship के मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स को जैसे ही 2021 में सर्कल में उतरने का मौका मिला, उन्होंने धमाकेदार एक्शन से सारी कसर पूरी कर दी।

साल के सबसे पहले शो में ONE Super Series मॉय थाई और किकबॉक्सिंग पर ज्यादा फोकस किया गया, वहीं उससे अगले इवेंट में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार्स ने मैचों को यादगार बनाने में पूरा दमखम लगा दिया।

फैंस को 2021 के पहले तीन महीनों में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता रहा है। इसलिए आइए डालते हैं एक नजर साल 2021 में जनवरी से लेकर मार्च में हुई 5 सबसे बेहतरीन MMA बाउट्स पर।

#1 फैब्रिसियो एंड्राडे Vs. शोको साटो

फरवरी में हुए ONE: UNBREAKABLE III में #2 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर के खिलाफ फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे ने अपने करियर की सबसे शानदार जीतों में से एक दर्ज की थी।

ब्राजीलियाई स्टार ने शोको साटो पर दमदार पंच और लो किक्स लगाते हुए शुरुआती बढ़त प्राप्त की। जापानी एथलीट ने ग्रैपलिंग से जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन उनके लेग लॉक्स और आर्मबार के प्रयास लगातार असफल हो रहे थे।

दूसरे राउंड में साटो की निराशा बढ़ने लगी थी, एंड्राडे अपनी शानदार मॉय थाई स्किल्स की मदद से क्लिंचिंग गेम में रहते खतरनाक एल्बोज़ को लैंड करवा रहे थे।

ऐसा नहीं था कि मैच एकतरफा रहा, साटो ने भी इस बीच अपने प्रतिद्वंदी के जबड़े पर सटीक टाइमिंग से अपरकट-लेफ्ट हुक कॉम्बो को लैंड करवाया और उसके तुरंत बाद एक स्पिनिंग एल्बो भी लगाई।

आखिरी राउंड में मैच का परिणाम किसी भी ओर रुख कर सकता था, साटो ने फ्रंटफुट पर रहकर अटैक करना जारी रखा, लेकिन ब्राजीलियाई एथलीट अपने विरोधी द्वारा ग्रैपलिंग से बढ़त बनाने के हर प्रयास को विफल कर रहे थे।

इस प्रदर्शन के दम पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज कर एंड्राडे को बेंटमवेट रैंकिंग्स में जगह मिली।

#2 कांग जी वॉन Vs. मेहदी बार्घी

“माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन और मेहदी बार्घी का ONE: UNBREAKABLE III का मैच चाहे 5 मिनट भी ना चल पाया हो, लेकिन इस एक राउंड में उतना एक्शन देखने को मिला जो कई मुकाबलों में तीन राउंड्स तक भी देखने को नहीं मिलता।

शुरुआती सेकंडों में ऐसा लग रहा था जैसे बार्घी जल्द से जल्द मैच को फिनिश करना चाहते हैं। उन्होंने दक्षिण कोरियाई स्टार को बैकफुट पर धकेलकर कई जोरदार पंच लगाए।

कांग ने इस अटैक को झेला, इससे बच निकलने के बाद बॉडी शॉट्स लगाते हुए बढ़त प्राप्त की, जिनका प्रभाव ईरानी एथलीट के चेहरे पर साफ देखा जा सकता था।

मैच ने दोबारा रुख तब बदला, जब बार्घी ने खतरनाक तरीके से अटैक करना शुरू किया, टेकडाउन स्कोर करने के बाद कुछ ग्राउंड स्ट्राइक्स भी लगाईं।

लेकिन मैच एक बार फिर कांग के पक्ष में जाने वाला था। उन्होंने पिछड़ते हुए भी अपने थके हुए प्रतिद्वंदी पर जबरदस्त वापसी करते हुए बढ़त बनाई।

बार्घी ने मैच में बने रहने की भरपूर कोशिश की, लेकिन रेफरी को उन्हें बचाने के लिए राउंड के समाप्त होने से 10 सेकंड पहले ही मैच को रोकना पड़ा।



#3 जेनेलिन ओलसिम Vs. माइरा मज़ार

Team Lakay की सबसे नई मेंबर ने हाल ही में अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए #5 रैंक की स्ट्रॉवेट कंटेंडर माइरा मज़ार को मात दी।

ONE: FISTS OF FURY III में जेनेलिन ओलसिम ने पहले राउंड की शुरुआत में ही काउंटर राइट हैंड से नॉकडाउन स्कोर किया था। उसके बाद उन्होंने नी स्ट्राइक्स और सबमिशन मूव लगाने का भी प्रयास किया, वहीं जब मज़ार स्टैंड-अप गेम में वापस आईं, ओलसिम ने उन्हें संभलने का मौका ना देते हुए एक और स्ट्रेट राइट लगाया।

दूसरे राउंड में फिलीपीना एथलीट ने एक बार फिर फ्रंटफुट पर रहकर मैच को फिनिश करने के मौके तलाशने शुरू किए, लेकिन ऐसा प्रतीत होने लगा था कि स्टॉपेज से मैच को फिनिश करने के चक्कर में उन्हें हार झेलनी पड़ सकती थी।

समय बीतने के साथ मज़ार ने मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। Evolve टीम की मेंबर ने अपनी प्रतिद्वंदी को सर्कल वॉल की तरफ धकेला, इस दौरान ओलसिम ने जितनी स्ट्राइक्स को लैंड करवाया, उससे ज्यादा स्ट्राइक्स का प्रभाव उन्हें झेलना पड़ा।

मोमेंटम मज़ार को अच्छा प्राप्त था, लेकिन अभी भी मैच दिलचस्प मोड़ लेने वाला था। ओलसिम को सर्कल वॉल की तरफ धकेलने के दौरान ब्राजीलियाई स्टार अपनी गर्दन को डिफेंड कर पाने की स्थिति में नहीं थीं, जिसका उन्हें भुगतान भी करना पड़ा।

फिलीपीना स्टार ने गिलोटीन चोक लगाया, जिसके दबाव के कारण मज़ार को तीसरे राउंड में 41 सेकंड बीतने के बाद टैप आउट करना पड़ा।

#4 क्वोन वोन इल Vs. चेन रुई

ONE: UNBREAKABLE II में “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल और “द घोस्ट” चेन रुई के बीच सर्कल में इतना तगड़ा एक्शन देखा गया, जिसे लोग बार-बार देखना पसंद करेंगे।

दक्षिण कोरियाई के क्वोन को पहले राउंड में नॉकआउट जीत के लिए जाना जाता है। अगर उनका किसी दूसरे एथलीट से मैच हुआ होता तो जरूर दमदार राइट हैंड लगाकर वो मैच को फिनिश कर चुके होते।

लेकिन चेन रुई आसानी से हार मानने वालों में से नहीं हैं, उन्होंने क्वोन के हर मूव के खिलाफ काउंटर अटैक किया। उन्हें ग्राउंड एंड पाउंड अटैक का प्रहार झेलना पड़ा, लेकिन “द घोस्ट” ने भी अपनी ओर से शॉट्स लगाना नहीं छोड़ा।

उनके पंच दक्षिण कोरियाई स्टार को रोक नहीं पा रहे थे। क्वोन ने फ्रंटफुट पर रहकर प्रभावशाली पंच लगाने जारी रखे और दूसरे राउंड में कई दमदार एल्बोज़ भी लगाईं।

तीसरे राउंड की शुरुआत में स्थिति स्पष्ट हो चली थी और “प्रीटी बॉय” ने आखिरकार यादगार अंदाज में मैच को फिनिश करने में सफलता पाई।

चेन की ठोड़ी बहुत मजबूत है, इसलिए क्वोन ने बॉडी पर लेफ्ट हुक लगाया, जिसके प्रभाव से चीनी एथलीट ने हार मानी थी।

#5 एल्योना रसोहायना Vs. स्टैम्प फेयरटेक्स

ONE: UNBREAKABLE III के मेन इवेंट में ONE के इतिहास के सबसे अनोखे फिनिश में से एक देखने को मिला, जिसमें एल्योना रसोहायना और स्टैम्प फेयरटेक्स के बीच 14 मिनट और 53 सेकंड तक कड़ी टक्कर देखने को मिली।

इस मैच में धमाकेदार एक्शन देखे जाने की उम्मीद पहले से थी, फिर चाहे यूक्रेनियाई एथलीट की ग्रैपलिंग कमाल करती या फिर स्टैम्प की स्ट्राइकिंग।

रसोहायना ने अपनी थाई प्रतिद्वंदी को चौंकाते हुए उन्हें स्ट्राइकिंग में बढ़त बनाने के ज्यादा मौके नहीं दिए, वहीं स्टैम्प ने भी अपने सुधरे हुए ग्राउंड गेम की झलक दिखाई।

अगर परिणाम जज सुनाते, तो जरूर स्टैम्प को जीत मिलती लेकिन अंतिम क्षणों में थाई एथलीट गिलोटीन चोक की शिकार बन बैठीं, जिसके दबाव से उन्होंने राउंड के समाप्त होने से केवल 7 सेकंड पहले टैप आउट कर दिया।

फिनिश विवाद का कारण भी बना क्योंकि स्टैम्प ने दावा किया कि उन्होंने हार नहीं मानी थी। फिर भी रसोहायना ने ग्लोबल स्टेज पर अपने डेब्यू मैच में एक यादगार जीत दर्ज करने में सफलता पाई।

स्टैम्प निराश थीं, लेकिन 18 मई को होने वाले ONE: EMPOWER में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के पहले राउंड में उनके पास रसोहायना से अपना बदला पूरा करने का मौका होगा।

ये भी पढ़ें: 5 कारणों से आपको ‘ONE on TNT’ इवेंट सीरीज के लिए उत्साहित रहना चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
Tang Kai Gasanov
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage