3 बड़े ONE Championship सुपरस्टार्स को सफलता दिलाने में रहा उनकी पार्टनर्स का हाथ

Christian Lee Married February 2020

ONE Championship एथलीट्स चाहे शारीरिक रूप से कठोर नजर आते हों, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उनका दिल भी कठोर ही हो।

मौजूदा वर्ल्ड चैंपियंस से लेकर पूर्व चैंपियंस तक, अन्य कई एथलीट्स अपने पार्टनर के कारण ही सफलता प्राप्त कर सके हैं।

वेलेंटाइंस डे के खास मौके पर यहां जानिए 3 बड़े ONE स्टार्स और उनके पार्टनर्स के बारे में।

#1 क्रिश्चियन ली और केटी एलिसन ली

ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली ने अपनी गर्लफ्रेंड केटी एलिसन ली से करीब एक साल पहले शादी की थी। लेकिन वो साल 2013 से ही एक-दूसरे के साथ रहे हैं।

ली ने कहा, “मेरी केटी से पहली मुलाकात करीब 7 साल पहले रेसलिंग के अभ्यास के दौरान हुई थी।”

“हाई स्कूल में डेटिंग की शुरुआत से हम अपने रिलेशन को लेकर सीरियस रहे और अब एक-दूसरे का अभिन्न अंग बन चुके हैं।”

क्रिश्चियन और केटी एक-दूसरे के स्वभाव से अच्छी तरह वाकिफ रहे हैं और वो जानते थे कि उन्हें लंबे रिलेशनशिप से मतलब रखना है।

ली ने बताया, “उन्हें देखने भर से ही मुझे साथ गुजारे सालों की याद आ जाती है। उनकी एक झलक पाकर ही मैं बहुत उत्साहित महसूस करने लगता हूं।”

“हमारे रिलेशनशिप की हर एक चीज खास है और शायद मुझे उनसे अच्छी पत्नी नहीं मिल सकती थी।”



#2 सैम-ए गैयानघादाओ और डटेंग्मो

2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ पिछले 12 साल से अपनी पत्नी डटेंग्मो का साथ निभाते आ रहे हैं।

सैम-ए और डटेंग्मो से पहली मुलाकात तब हुई, जब थाई स्टार बुरीराम प्रांत में मॉय थाई की ट्रेनिंग कर रहे थे। सैम-ए जिम में ही रहते और डटेंग्मो उसके ठीक सामने यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहती थीं।

थाई स्टार ने एक दिन हिम्मत कर उनसे बात की और उसके करीब एक साल बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की। खास बात ये रही कि दोनों का एक-दूसरे के प्रति लगाव धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा था।

कुछ समय बाद दोनों ने शादी की, जिससे उन्हें 2 बच्चे भी हुए। लेकिन सैम-ए अपने परिवार को सुखद जीवन व्यतीत करते देखना चाहते थे इसलिए उन्होंने पैसे कमाने के लिए सिंगापुर आकर Evolve में ट्रेनिंग देनी शुरू की और उसके लिए परफॉर्म भी करते रहे।

सैम-ए और डटेंग्मो चाहे अधिकतर समय एक-दूसरे से दूर बिताते हों, लेकिन जब भी मिलते हैं उनके लिए वो पल यादगार बन जाता है।

#3 जेहे युस्ताकियो और रोज़ अल्वारेज़

पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो ने हाल ही में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड रोज़ अल्वारेज़ को प्रोपोज़ किया है।

दोनों की मुलाकात यूनिवर्सिटी में हुई। युस्ताकियो एक शिक्षक होने के साथ-साथ मास्टर्स कोर्स भी कर रहे थे और अल्वारेज़ एक स्टूडेंट थीं।

युस्ताकियो ने कहा, “मुझे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। रिक्वेस्ट चाहे उन्होंने मुझे पहले भेजी हो, लेकिन पहला मैसेज मैंने उन्हें भेजा था।”

सोशल मीडिया पर अपने रिलेशन की पुष्टि करने के बाद “ग्रैविटी” और रोज़ अल्वारेज़ एक-दूसरे के और भी करीब आ गए हैं।

उन्होंने कहा, “हम कॉफी डेट्स पर जाने लगे, वो भी गैस स्टेशंस पर। हमें एक-दूसरे को अच्छे से जानने का मौका मिल रहा था और उसके बाद हम साथ में जॉग पर भी जाने लगे।”

रोज़ की ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद दोनों ने अपने रिलेशन को और भी गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। युस्ताकियो ने लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार उन्हें प्रोपोज़ कर ही दिया।

उन्होंने बताया, “मेरा प्रोपोज़ल उनके लिए सरप्राइज़ मोमेंट रहा क्योंकि मैंने उन्हें जन्मदिन से ठीक पहले यानी रात 11:55 बजे प्रोपोज़ किया था।”

“मैं जानता था कि उन्हें मेरे प्रोपोज़ल का अंदाजा पहले से होगा इसलिए मैंने ऐसे दर्शाया जैसे मैं उन्हें प्रोपोज़ नहीं करूंगा। मैं बाहर से निराशा जाहिर कर रहा था और अंदर ही अंदर हंस भी रहा था और जब उन्होंने नींद आने की बात कही, तभी मैंने अंगूठी निकालकर उन्हें प्रोपोज़ कर दिया।”

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों आपको अपने चाहने वालों के साथ मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग करनी चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Avazbek Kholmirzaev Bolat Zamanbekov ONE Friday Fights 98 3 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
Tang Kai Gasanov
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled