ONE Fight Night 2: Xiong Vs. Lee III की सबसे शानदार तस्वीरें 

Xiong Jin Nan celebrates her title victory over Angela Lee at ONE Fight Night 2

शनिवार, 1 अक्टूबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से लाइव प्रसारित हुए ONE Fight Night 2: Xiong Vs. Lee III में फैंस को बहुत ही लाजवाब मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिला।

मेन इवेंट में बहुप्रतीक्षित ट्रायलॉजी फाइट देखने को मिली, जिसमें ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए जिओंग जिंग नान और एंजेला ली की टक्कर हुई। “द पांडा” ने पांच राउंड्स तक चले बहुत ही करीबी मुकाबले में जीत हासिल कर खिताब को बचाया और साथ ही साथ ली का 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना भी तोड़ दिया।

को-मेन इवेंट में अमेरिकी पावरहाउस माइकी मुसुमेची ने पहले ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में क्लेबर सूसा को हराकर ऐतिहासिक खिताब को अपने नाम किया। 10 मिनट के एक्शन के बाद सभी जजों ने “डार्थ रिगाटोनी” के पक्ष में फैसला सुनाया और वो ONE के पहले सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन बने।

इस महीने के आखिर में ONE 162: Zhang Vs. Di Bella होने से पहले इस इवेंट की यादगार झलकियां यहां देखें।

किकबॉक्सिंग में और

Sangmanee PK Saenchai Kulabdam Sor Jor Piek Uthai ONE Friday Fights 2 1920X1280 37
Marat Grigorian Tayfun Ozcan ONE on Prime Video 2 1920X1280 44
Smilla Sundell Milana Bjelogrlic ONE Friday Fights 18 23
TysonHarrison Pongsiri 1920X1280
Tyson Harrison Rambo Mor Rattanabandit ONE Friday Fights 11 37
Smilla Sundell Jackie Buntan ONE156 1920X1280 115
Nieky Holzken Sinsamut Klinmee ONE X 1920X1280 51
Sitthichai Sitsongpeenong Mohammed Boutasaa ONE on Prime Video 3 1920X1280 31
Smilla Sundell Jackie Buntan ONE156 1920X1280 72
Tyson Harrison Rambo Mor Rattanabandit ONE Friday Fights 11 41
Regian Eersel Sinsamut Klinmee ONE Friday Fights 9 101
Superbon Singha Mawynn Chingiz Allazov ONE Fight Night 6 1920X1280 52