ONE Friday Fights 46: Tawanchai Vs. Superbon की सबसे शानदार तस्वीरें

Tawanchai PK Saenchai Superbon Singha Mawynn ONE Friday Fights 46 110 scaled

पूरे साल जबरदस्त मार्शल आर्ट्स एक्शन पेश करने के बाद ONE Championship ने 2023 इवेंट्स कैलेंडर का अंत इतिहास के सबसे बड़े मॉय थाई कार्ड ONE Friday Fights 46: Tawanchai vs. Superbon के साथ किया। इसका आयोजन शुक्रवार, 22 दिसंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में किया।

फैंस को आखिरकार दुनिया के सबसे बेहतरीन पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स के बीच टक्कर देखने को मिली, जहां ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई ने पूर्व फेदरवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन और #1 रैंक के कंटेंडर सुपरबोन सिंघा माविन को हराकर अपने खिताब को डिफेंड किया

थाई सुपरस्टार्स ने पांच राउंड्स तक एक दूसरे का डटकर सामना किया, लेकिन तवनचाई ने शानदार प्रदर्शन कर अपने विरोधी को बहुमत निर्णय से पराजित किया।

वहीं तवनचाई के आदर्श प्राजनचाई पीके साइन्चाई ने को-मेन इवेंट में हुए रीमैच में जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी को हराकर पुरानी हार का हिसाब बराबर किया। वो इटालियन-मोरक्कन स्ट्राइकर को 88 सेकंड में हराकर अनडिस्प्यूटेड ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने।

वहीं “द क्वीन” फेटजीजा ने ग्लोबल फैंस को चौंकाते हुए दुनिया की सबसे बेहतरीन किकबॉक्सर अनीसा “C18” मेक्सेन को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा किया।

इससे पहले कि ONE Championship अगले साल के इवेंट्स की शुरुआत करे, ONE Friday Fights 46: Tawanchai vs. Superbon में हमारे फोटोग्राफर्स द्वारा खींची गई तस्वीरों को देख लेते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

AdamSorDechapan Enzo Clarisse Faceoffs 1920X1280 scaled
Liu Mengyang Gabriel Pereira
Takeru Segawa ONE SAMURAI 2 scaled
Ortikov vs. Estupinan, Saputra vs. Adiwang, and Luo vs. Souza Jr. complete ONE Fight Night 43 card.
Takeru Segawa Rodtang Jitmuangnon ONE SAMURAI 1 27 scaled
Elbrus Osmanov Ratchasiesan Laochokcharoen The Inner Circle May 1 16 scaled
Ratchasiesan Kulabdam ElbrusOsmanov OFF152 Faceoffs scaled
Takeru Segawa Rodtang Jitmuangnon ONE SAMURAI 1 8 scaled
Jonathan Haggerty Yuki Yoza ONE SAMURAI 1 20 scaled
Rodtang Takeru II Faceoff 1920X1280 scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 26 scaled
March 2026 ONE SAMURAI Press Conference 36 scaled