ONE 157: Petchmorakot Vs. Vienot की सबसे शानदार तस्वीरें

Rodtang Jitmuangnon Jacob Smith ONE157 1920X1280 31 768x512

ONE Championship सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में बीते शुक्रवार, 20 मई को ONE 157: Petchmorakot Vs. Vienot में मार्शल आर्ट्स से भरपूर एक और रोमांचक इवेंट लेकर आया था।

मेन इवेंट में पेटमोराकोट पेटयिंडी और जिमी विन्यो के बीच एक जोरदार मुकाबला हुआ। हालांकि, फ्रेंच एथलीट ने शुरुआती राउंड्स में अपना नियंत्रण बनाए रखा। इसके बाद थाई एथलीट ने चौथे राउंड में नॉकडाउन कर बढ़त हासिल कर ली और विभाजित निर्णय के माध्यम से एक बार फिर ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को बरकरार रखने में कामयाब रहे।

इस बीच जोसेफ लसीरी ने ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले में प्राजनचाई पीके.साइन्चाई को हराकर अपने सपनों की कहानी को सच्चाई में बदल दिया। इटालियन-मोरक्कन एथलीट सटीकता से हमला करते रहे, जिससे पूर्व टाइटल होल्डर को तीन राउंड के बाद हार मानने के लिए मजबूर होना पड़ा।

साथ ही ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन, सुपरलैक कियातमू9, वॉल्टर गोंसाल्वेस और सवास माइकल ने अपने-अपने मैच जीतकर ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इसके अलावा, रुओटोलो ब्रदर्स ने ONE Championship में सफलतापूर्वक अपना-अपना डेब्यू किया। केड रुओटोलो ने पूरे 10 मिनट की सबमिशन ग्रैपलिंग बाउट में शिन्या एओकी पर अपना दबदबा बनाए रखा, जबकि उनके जुड़वा भाई टाय ने गैरी टोनन को रिकॉर्ड-समय 97 सेकंड में डार्स चोक के माध्यम से टैप आउट करने के लिए मजबूर कर दिया।

इससे पहले कि हम ONE 158 की ओर बढ़ें, आइए इस शानदार गैलरी के साथ “द लॉयन सिटी” की उस मैजिकल नाइट की फोटोज पर फिर से एक नजर डालते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty