2022 में ONE Championship के 7 सबसे तेज सबमिशन और नॉकआउट फिनिश

Thanh Le Garry Tonon LIGHTS OUT 1920X1280 22 768x512

सभी फैंस को जल्दी खत्म होने वाली फाइट्स पसंद आती हैं। उनका अंत चाहे सबमिशन से हो या वन-पंच नॉकआउट से, मैच के बहुत जल्दी फिनिश होने का मतलब केज के अंदर कुछ धमाकेदार हुआ है।

साल 2022 में ONE Championship सुपरस्टार्स ने कई बार स्टॉपेज से जीत दर्ज कीं, लेकिन उनमें से कुछ ऐसे एथलीट्स भी रहे, जिन्होंने 60 सेकंड से भी कम समय में अपने विरोधी को फिनिश कर दिया था।

अब 2022 का अंत होने वाला है इसलिए अब जानते हैं इस साल ONE के चारों खेलों में हुए सबसे तेज फिनिश के बारे में।

सबसे तेज सबमिशन: रोड्रीगो मैरेलो vs. रुसलान बग्दासारियन

BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर रोड्रीगो मैरेलो ने ONE 161 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में बिना कोई समय गंवाए वर्ल्ड-क्लास सैम्बो एथलीट रुसलान बग्दासारियन पर खतरनाक एंकल लॉक लगा दिया था।

उनकी 15 सेकंड में आई ये जीत ONE सबमिशन ग्रैपलिंग इतिहास का सबसे तेज फिनिश रहा। इसके साथ ही उन्होंने BJJ vs. सैम्बो प्रतिद्वंदिता में जिउ-जित्सु को पहली जीत दिलाई थी।

सबसे तेज MMA नॉकआउट: वू सुंग हूं vs. योडकाइकेउ फेयरटेक्स

दक्षिण कोरियाई स्टार वू सुंग हूं ने ONE: BAD BLOOD के फ्लाइवेट MMA मुकाबले में शुरुआत से ही योडकाइकेउ फेयरटेक्स को फिनिश करने के मौके तलाशने शुरू कर दिए थे।

“डायनामिक” को मॉय थाई स्टार के खिलाफ जीत दर्ज करने में केवल 18 सेकंड लगे। एक राइट हैंड और फिर लगीं कुछ स्ट्राइक्स के बाद मैच को समाप्त घोषित कर दिया गया। इससे दक्षिण कोरियाई एथलीट ने अपने ONE Championship सफर की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी।

सबसे तेज विमेंस फाइट: मेंग बो vs. जेनेलिन ओलसिम

अपने ONE Championship करियर की शुरुआत लगातार 2 नॉकआउट जीत से करने के बाद चीनी स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट मेंग बो ने 2022 में फिलीपीना एथलीट जेनेलिन ओलसिम को फिनिश कर दोबारा शानदार लय प्राप्त की थी।

ONE 164 में मेंग ने अपनी ट्रेडमार्क बॉक्सिंग का इस्तेमाल करते हुए सटीक तरीके से राइट हैंड लगाया, जिससे उनकी प्रतिद्वंदी नीचे जा गिरीं।

उसके बाद कुछ ग्राउंड स्ट्राइक्स के बाद रेफरी ने मैच को केवल 24 सेकंड बाद समाप्त कर दिया।

सबसे तेज किकबॉक्सिंग फाइट: जियानिस स्टोफोरीडिस vs. बेबुलट इसाएव

जियानिस “हरक्यूलिस” स्टोफोरीडिस ने अपनी जबरदस्त पावर का इस्तेमाल करते हुए ONE: HEAVY HITTERS में बड़ी जीत दर्ज की।

ग्रीक स्ट्राइकिंग स्टार ने लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग बाउट में लगातार लेफ्ट हुक्स लगाते हुए बेबुलट इसाएव को केवल 30 सेकंड में नॉकआउट कर दिया था। ये ONE Championship के इतिहास के सबसे यादगार फिनिश में से एक साबित हुआ।

स्टोफोरीडिस डबल नॉकआउट से बचते हुए स्टैंड-अप गेम में वापस आए, वहीं “हरक्यूलिस” की पावरफुल स्ट्राइक्स के प्रभाव से इसाएव लड़खड़ाते हुए नजर आए।

सबसे तेज मॉय थाई फाइट: वॉल्टर गोंसाल्वेस vs. होसुए क्रूज़

ब्राजीलियाई मॉय थाई एथलीट वॉल्टर गोंसाल्वेस ने ONE Fight Night 1 में हुए ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के पहले राउंड के मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

शुरुआत में होसुए क्रूज़ के गेम को परखने के बाद “आयरन हैंड्स” ने एकसाथ कई पंच लगाए, जिनमें से एक लेफ्ट हुक उनके विरोधी के लीवर के हिस्से पर जाकर लैंड हुआ, जिससे क्रूज़ दर्द से कराहते हुए दिखाई दिए।

उसके बाद 2 नी स्ट्राइक्स लगने के बाद रेफरी ने 35 सेकंड के समय पर मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

सबसे तेज वर्ल्ड टाइटल फाइट: थान ली vs. गैरी टोनन

ONE: LIGHTS OUT में तत्कालीन फेदरवेट किंग थान ली को सबमिशन स्पेशलिस्ट गैरी टोनन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना था।

ली ने “द लॉयन किलर” के ग्रैपलिंग गेम और ग्राउंड स्ट्राइक्स से बचते हुए साल के सबसे शानदार नॉकआउट्स में से एक स्कोर किया था।

टोनन को फिनिश करने के लिए ली को केवल 56 सेकंड का समय लगा। ली ने डिविजन के सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक को फिनिश कर सबको चौंका दिया था।

सबसे तेज विमेंस सबमिशन ग्रैपलिंग मैच: बियांका बैसिलियो vs. मिलेना साकुमोटो

ADCC वर्ल्ड चैंपियन बियांका बैसिलियो ONE 163 के सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में मिलेना साकुमोटो को हराकर सबकी उम्मीदों पर खरी उतरी थीं।

ब्राजीलियाई लैजेंड ने कुछ ही सेकंडों में साकुमोटो पर बैक कंट्रोल प्राप्त किया और मौका मिलते ही चोक लगा दिया।

बैसिलियो ने केवल 42 सेकंड में अपनी विरोधी को टैप आउट करने पर मजबूर करते हुए ONE Championship के अन्य कंटेंडर्स को सावधान कर दिया था।

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.