तवनचाई Vs. सुपरबोन: ONE Friday Fights 46 के मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच में जीत के 4 तरीके

Tawanchai Superbon 1200X800

इस शुक्रवार, 22 दिसंबर को दो पाउंड-फोर-पाउंड सुपरस्टार्स तवनचाई पीके साइन्चाई और सुपरबोन सिंघा माविन की टक्कर होने जा रही है।

ONE Friday Fights 46 के मेन इवेंट में मशहूर थाई स्ट्राइकर्स ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे। पहले दो बार स्थगित हो चुकी फाइट का फैंस बेसब्री से इंंतजार कर रहे हैं।

मौजूदा चैंपियन तवनचाई बेल्ट जीतने के बाद प्रभावशाली नजर आए हैं, वहीं सुपरबोन पूर्व ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं जो मॉय थाई के खेल में वापसी कर रहे हैं।

ये कहना बड़ा ही मुश्किल होगा कि मैच का नतीजा किस तरफ जाएगा, लेकिन दोनों ही सुपरस्टार्स जीत हासिल करने के लिए ये तरीके अपना सकते हैं।

#1 तवनचाई के पंच 

तवनचाई ने खुद को बैंकॉक सर्किट में एक बेहतरीन प्रतियोगी के रूप में स्थापित किया था, लेकिन फिनिशर के रूप में उनकी साख ONE में आने के बाद से बढ़ी है।

24 वर्षीय स्टार चार-औंस के छोटे ग्लव्स में बहुत ही घातक साबित हुए हैं। इस दौरान उन्होंने हेवी पंचों से विरोधियों को चोट पहुंचाते हुए आखिरी पांच में से चार फाइट जीती हैं।

वो अधिकतर राइट हुक-लेफ्ट क्रॉस का इस्तेमाल करते हैं, जो विरोधी पर लैंड भी होता है। इसके अलावा वो तेज जैब भी इस्तेमाल करते हैं ताकि दूसरे मूव्स को सेट-अप किया जा सके।

सुपरबोन के पास तेज-तर्रार स्ट्रेट पंच भी हैं, ऐसे में तवनचाई को शुरुआत में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

#2 सुपरबोन का डिफेंस 

अगर तवनचाई अपने पिछले मुकाबलों की तरह ज्यादा आक्रामक होते हैं तो सुपरबोन का डिफेंस काम आएगा।

क्लोज़ रेंज में आकर अटैक करना समझदारी भरा फैसला नहीं होगा क्योंकि पूर्व फेदरवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन पास रहकर अच्छे वार करते हैं।

सुपरबोन को दूरी पर नियंत्रण कर अपना प्रभाव जमाना होगा, जिसके लिए वो टीप (पुश किक्स) का इस्तेमाल कर वर्ल्ड चैंपियन को दूर रख सकते हैं।

तवनचाई की आक्रामकता के खिलाफ Singha Mawynn टीम के प्रतिनिधि अपने काउंटर्स का भी अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं।

सुपरबोन की टीप्स और लॉन्ग रेंज से किक्स बहुत ही ज्यादा असरदार साबित होती हैं। 33 वर्षीय स्टार विरोधियों के शरीर पर राइट नी का जबरदस्त इस्तेमाल करते हैं।

#3 तवनचाई की लेफ्ट किक 

तवनचाई हाल ही की समय में अपने हाथों पर ज्यादा निर्भर रहे हैं, लेकिन वो अपनी लेफ्ट किक को भूले नहीं हैं, जिसकी वजह से उन्हें इतनी कामयाबी मिली है।

पटाया निवासी एथलीट कई रेंज से ताकतवर, तेज और सटीक लेफ्ट किक लगाते हैं। वो ऑर्थोडॉक्स फाइटर्स के खिलाफ इसका ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और ब्लॉक करने पर भी किक की तेजी को झेल पाना बहुत ही मुश्किल काम हो जाता है।

अटैक में विविधता के चलते उनके प्रतिद्वंदी भी ये सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि अगला अटैक क्या होगा।

#4 सुपरबोन की राइट किक 

वहीं दूसरी तरफ सुपरबोन की राइट किक उनका सबसे घातक हथियार है।

ये तवनचाई की लेफ्ट किक जितनी ही ताकतवर और सटीक होती है और इन दोनों के बीच टक्कर मैच का रुख तय कर सकती है। सुपरबोन अटैक के लिए आगे बढ़ते हुए तवनचाई पर बॉडी किक लगाकर उन्हें रोक सकते हैं।

अगर उनके विरोधी इसे रोकने में कामयाब होते हैं तो वो लो किक या फिर राइट हैंड लगाकर अटैक कर सकते हैं।

अगर वो लेग किक को पकड़ने के लिए गार्ड नीचे करते हैं तो सुपरबोन हाई किक का इस्तेमाल कर फायदा उठा सकते हैं। उन्होंने ऐसा जियोर्जियो पेट्रोसियन और टायफुन ओज़्कान के खिलाफ किया है।

मॉय थाई में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.