सुपरबोन Vs. मासाकी नोइरी: ONE 173 के किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में जीत की 4 कुंजी

ONE173 0328 scaled

कॉम्बैट स्पोर्ट्स के सबसे सुसज्जित और शानदार डिविजन के अनडिस्प्यूटेड चैंपियन के लिए 16 नवंबर को ONE 173 के मेन इवेंट में जंग होगी, जब मौजूदा चैंपियन सुपरबोन का सामना अंतरिम चैंपियन मासाकी नोइरी से होगा।

टोक्यो के एरियाके एरीना में होने वाले इवेंट में जापान और थाईलैंड के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स पांच राउंड के जोरदार मैच में आमने-सामने होंगे।

सुपरबोन के पास इस मैच को जीतकर खुद को खेल का महानतम स्ट्राइकर साबित करने का मौका है तो वहीं नोइरी अपनी घरेलू जमीन पर खिताब जीतने के सपने को साकार कर लेंगे।

ONE 173 के शुरु होने से पहले इस मैच में किन तरीकों से जीत हो सकती है, इस बात की चर्चा करते हैं।

#1 सुपरबोन की शानदार हेड किक्स

सुपरबोन की सिग्नेचर हेड किक मैच को किसी भी क्षण समाप्त कर सकती है।

उन्होंने जियोर्जियो पेट्रोसियन को राइट किक लगाकर ढेर करते हुए खिताब जीता था। वहीं टायफुन ओज़्कान के खिलाफ लेफ्ट किक ने उन्हें दमदार जीत दिलाई।

लगातार आगे बढ़ने वाले स्ट्राइकर नोइरी के खिलाफ ये हेड किक्स और भी असरदार हो सकती हैं। अगर 35 वर्षीय सुपरस्टार शुरुआत से ही इसका इस्तेमाल कर देंगे तो नोइरी की आक्रामकता पर विराम लगाया जा सकता है।

#2 नोइरी की दर्दनाक लेग किक्स

नोइरी की घातक लेग किक्स उन्हें बहुत ही खतरनाक फाइटर बनाती है और वो इससे सुपरबोन के सबसे शानदार हथियार पर लगाम लगा सकते हैं।

नोइरी ने सिर्फ लेग किक्स के दम पर शकीर अल-तकरीती को लाचार कर दिया था। उन्होंने इसी के दम पर ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई को ONE 172 में धीमा किया।

शुरुआत में वो इसके इस्तेमाल से अपने विरोधी को चोट पहुंचा सकते हैं और फिर उन्हें दूसरे अटैक करने की ओपनिंग मिल सकती है।

इसके लिए उन्हें मैच की शुरुआत से ही अटैक करना होगा।

#3 सुपरबोन के जैब

सुपरबोन की किक्स ने उनके करियर को खास पहचान दिलाई है, लेकिन जैब ने मैच पर नियंत्रण और फिनिशिंग के मौके बनाने में मदद की है।

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन का लेफ्ट लीड पंच इतना तेज है कि वो नोइरी के पंचों के दौरान भी स्कोर कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उनके जैब से ही बाकी स्ट्राइक्स के दरवाजे खुलते हैं।

जब Team Vasileus के एथलीट इन अटैक से बचने की कोशिश में होंगे, तभी सुपरबोन अपनी घातक किक्स को गेम में लगाकर वार और नॉकआउट का प्रयास कर सकते हैं।

#4 नोइरी की आक्रामकता

नोइरी के लिए जीत की कुंजी होगी कि वो इस मैच को एक ताबड़तोड़ स्ट्राइक्स वाली फाइट में बदल दें।

अंतरिम चैंपियन को लगातार आगे बढ़ने और कॉम्बिनेशन लगाने की वजह से बहुत फायदा होता है। ये आक्रामकता बेलगाम नहीं बल्कि उनकी सोची-समझी रणनीति होती है।

ये आक्रामकता सुपरबोन के खिलाफ काफी कारगर साबित हो सकती है, जो कि समय लेकर अपने अटैक की तलाश में होते हैं। नोइरी अटैक कर उन्हें बैकफुट पर धकेल सकते हैं और फिर वहां से लेग किक्स से उन्हें ढीला कर सकते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott