साल 2022 में अभी तक ONE Championship में हुए 5 सबसे शानदार MMA सबमिशन

James Nakashima Saygid Izagakhmaev HEAVYHITTERS 1920X1280 5.jpg 768x511

ONE Championship के 2022 के इवेंट कैलेंडर के पहले हाफ में कुछ अद्भुत ग्राउंड एक्शन देखने को मिला है।

ग्रैपलर्स ने ग्लोबल स्टेज पर परफेक्ट तरीके से लगाए गए चोक से लेकर पूरी तरह से यूनीक जॉइंट लॉक्स तक कई तरह के शानदार फिनिशिंग मूव्स दिखाए हैं।

22 जुलाई को ONE 159 के शुरू होने से पहले आइए इस साल अब तक के टॉप पांच MMA सबमिशन से फिर से रूबरू हो लेते हैं।

#5 ओडी डेलेनी ने दुनिया के सामने ‘ओडी लॉक’ पेश किया

ओडी “द विटनेस” डेलेनी की बेहतरीन रेसलिंग का शानदार अंदाज 11 फरवरी को हुए ONE: BAD BLOOD में थॉमस “द लास्ट वाइकिंग” नार्मो के खिलाफ उनके ONE Championship डेब्यू में ही पूरी तरह से स्पष्ट हो गया था।

पूर्व NCAA डिविजन-1 ऑल अमेरिकन एथलीट ने अपने प्रतिद्वंदी की किक को शुरुआती कुछ सेकंडों में पकड़ते हुए उन्हें कैनवास पर पटक दिया, जहां से उन्होंने नार्मो के हाथों को कंट्रोल करते हुए एक गिफ्ट रैप पोजिशन बनाई और उन पर कुछ कड़े प्रहार करने शुरू कर दिए।

जैसे ही “द लास्ट वाइकिंग” को लगा कि वो वहां से निकल सकते हैं, वैसे ही डेलेनी ने अपने प्रतिद्वंदी के बाएं हाथ की कलाई को नियंत्रण में लेना शुरू किया और पीछे से उन पर दबाव डालना शुरू कर दिया।

वहां से “द विटनेस” ने नार्मो के सिर की ओर पैर को घुमाया और अपने विरोधी को “ओडी लॉक” के जरिए टैप करके मैच की समाप्ति वाली बैल बजवाने को मजबूर कर दिया। इस तरह उन्होंने ONE के इतिहास में सबसे तेज हेवीवेट सबमिशन किया, जो महज 66 सेकंड में आया था।

#4 सायिद इज़ागखमेव ने जेम्स नाकाशीमा को टैपआउट किया

14 जनवरी को ONE: HEAVY HITTERS में जेम्स नकाशीमा के खिलाफ अपने ONE डेब्यू में सायिद इज़ागखमेव सुर्खियों में आ गए थे।

MMA दिग्गज खबीब “द ईगल” नर्मागोमेदोव के शागिर्द को पहले राउंड के ज्यादातर समय में स्ट्राइकिंग रेंज में फाइट करने को मजबूर किया गया था, लेकिन उन्होंने राउंड के आखिरी चरणों में अपनी ग्राउंड स्किल्स की झलक दिखा ही दी।

फिर दूसरे राउंड में उन्होंने नाकाशीमा पर हमला करते हुए उनको कैनवास पर पटक दिया और उन पर ज्यादा समय तक दबाव बनाने के लिए उन्होंने अपने टॉप गेम को लागू करना शुरू कर दिया।

इज़ागखमेव ने माउंट पोजिशन हासिल करते हुए उनको तब तक डोमिनेट किया, जब तक उन्होंने आर्म-ट्रायंगल चोक लगाने का रास्ता नहीं देख लिया। नाकाशीमा के इससे बाहर निकलने की कोशिशों के बावजूद रूसी एथलीट ने उन्हें कसकर पकड़ते हुए दबाव बनाया और तब तक नहीं छोड़ा जब तक विरोधी ने टैप नहीं कर दिया।

#3 एड्रियानो मोरेस ने युया वाकामत्सु को फिनिश कर फिर अपने खिताब को डिफेंड किया

ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस को चोक लगाने के लिए जाना जाता है और BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर ने 26 मार्च को ONE X में हार्ड-हिटिंग प्रतिद्वंदी युया “लिटिल पिरान्हा” वाकामत्सु के खिलाफ अपने रेज्यूमे में इस तरह की एक और जीत को जोड़ लिया।

जापानी स्ट्राइकर को ब्राजीलियाई किंग पर पंच जड़ने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा था और उन्होंने मोरेस को एक टेकडाउन के लिए जोरदार हमला करके हैरत में भी डाल दिया था।

हालांकि, फाइट को “मिकीन्यो” की जद में लाने से अंततः वाकामत्सु का पतन शुरू हो गया। अच्छे समय पर टेकडाउन के बावजूद American Top Team एथलीट अपने प्रतिद्वंदी को ढेर करने को तैयार थे और ऐसे मौके के इंतजार में लगे हुए थे।

मोरेस ने जल्दी से अपने विरोधी को आर्म-इन गिलोटीन चोक में फंसाया और पूरे दबाव के साथ स्थिति को अपने पक्ष में करना शुरू कर दिया। उन्होंने तब तक ऐसा किया, जब तक “लिटिल पिरान्हा” ने मैच समाप्त करने के लिए टैप आउट नहीं कर दिया। इसके साथ ही एक बार फिर से मिकिन्यो अपने खिताब की रक्षा करने में सफल हो गए।

#2 एंजेला ली ने लीवर शॉट से जूझने के बावजूद स्टैम्प को दी मात

ONE X में “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली ने थाई स्ट्राइकर स्टैम्प फेयरटेक्स को दूसरे राउंड में फिनिश करने के साथ अपना ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल बरकरार रखा था।

एंजेला ली को पहले राउंड में थाई स्ट्राइकर ने लिवर के हिस्से पर जोरदार लेफ्ट हुक लगाकर झकझोर दिया, जिससे वो कुछ देर दर्द से जूझती रहीं। इसके बाद वो अपने प्रतिद्वंदी को कैनवास पर ले आईं और एक रीयर-नेकेड चोक के लिए हमला कर दिया।

“अनस्टॉपेबल” पहले राउंड के पूरा होने तक उसी स्थिति में बनी रहीं, लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने अपने विरोधी को फिनिश करने के प्रयास तेज़ी से शुरू कर दिए।

सिंगापुर-अमेरिकी एथलीट फिर से स्टैम्प को नीचे ले आईं और उनकी गर्दन को पकड़ने से पहले ट्रायंगल और ट्विस्टर के साथ कई तरह के सबमिशंस के जरिए उन पर दबाव बना दिया।

आखिरकार, ली थाई मेगास्टार को ग्राउंड पर शिथिल करने में समर्थ रहीं और उनके बाएं हाथ को स्लाइड करते हुए स्टैम्प की गर्दन के नीचे अपने बाएं हाथ को घुसा दिया। टैप के लिए मजबूर करने को ली के पास सेकंड राउंड के खत्म होने के 10 सेकेंड बचे थे और उन्होंने विरोधी को दबोचते हुए अपनी पूरी ताकत लगा दी। इस तरह उन्होंने अपना वर्चस्व फिर से स्थापित कर लिया।

#1 एलेक्स सिल्वा ने एड्रियन मैथिस से बदला लेने के लिए लेग लॉक का इस्तेमाल किया

पहली विवादास्पद फाइट के बाद एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा ने एड्रियन “पापुआ बैडबॉय” मैथिस के खिलाफ ONE 158: Tawanchai vs. Larsen में 3 जून को हुई बाउट में लेग लॉक के साथ अपना बदला ले लिया।

मैथिस ने तकनीकी नॉकआउट के जरिए अपना पहला मुकाबला जीता था, लेकिन ब्राजीलियाई एथलीट को लगा था कि उस फाइट को बहुत जल्दी रोक दिया गया था और उन्होंने सिंगापुर में स्कोर को बराबर करने के मौके को तलाशते हुए उस पर अपना कब्जा कर लिया।

जब रीमैच का मौका ग्राउंड पर आया तो सिल्वा ने लगातार सबमिशन के लिए हमले किए, जबकि उनके इंडोनेशियाई प्रतिद्वंदी ने बचाव करने के बढ़िया प्रयास किए और वापस अपने पैरों पर खड़े रहकर स्ट्राइकिंग की।

आखिर में खड़े होने का प्रयास करते हुए “पापुआ बैडबॉय” पकड़ में आ गए क्योंकि सिल्वा ने अपने प्रतिद्वंदी के पैर से खुद को जोड़ते हुए एक शानदार प्रयास किया। उन्होंने मैथिस का संतुलन बिगाड़ा और उन्हें कैनवास पर वापस भेजने से पहले नी बार लगाया और अंदर की तरफ से हील हुक लगाने की कोशिश की।

अपने विरोधी की एड़ी को मरोड़ते हुए और घुटनों पर दबाव डालते हुए “लिटल रॉक” को इस प्रभावशाली लेग अटैक से जल्द ही टैप मिल गया।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48