On This Day: पैचीओ का अनोखा सबमिशन, ग्रेसी का डेब्यू, बेलिंगोन की वर्ल्ड टाइटल जीत

Kevin Belingon DC 7753 768x512

फैंस को बहुत कम मौकों पर एक ही इवेंट में एक साथ कई यादगार पल देखने को मिल पाते हैं, लेकिन 3 साल पहले आज ही के दिन ONE Championship का एक ऐसा इवेंट हुआ जिसे लोग शायद कभी भुला नहीं पाएंगे।

27 जुलाई, 2018 को मनीला, फिलीपींस के मॉल ऑफ एशिया एरीना में ONE: REIGNS OF KINGS का आयोजन हुआ, जिसमें फाइट्स ने फैंस का मन मोह लिया था।

#1 ‘द पैशन लॉक’ की शुरुआत

जोशुआ “द पैशन” पैचीओ को अपनी खतरनाक वुशु स्ट्राइकिंग के लिए जाना जाता है, लेकिन उस शो के प्रीलिमिनरी कार्ड में उन्होंने अलग-अलग तरह की स्किल्स का इस्तेमाल किया था।

उनका सामना स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में मॉय थाई स्टाइलिस्ट पोंगसिरी “द स्माइलिंग असासिन” मिटसाटिट से होना था। अभी मैच को शुरू हुए एक ही मिनट बीता था, तभी फिलीपीनो स्टार ने एक लेग किक को पकड़ कर अपने विरोधी को नीचे गिरा दिया।

पैचीओ ने ग्राउंड गेम में कंट्रोल हासिल किया और सबमिशन मूव लगाने की तलाश के दौरान निरंतर ग्राउंड स्ट्राइक्स लगाते रहे।

मिटसाटिट कड़े संघर्ष के बाद अंत में अपनी बैक पैचीओ की तरफ कर बैठे। Team Lakay के स्टार ने रीयर-नेकेड चोक का प्रयास किया, लेकिन चोक ढीला पड़ने का अहसास होते ही पैचीओ ने अपने हाथों से थाई स्टार की बाईं कलाई को जकड़ा, उनके हाथ को उन्हीं की कमर के पीछे लाकर अत्यधिक दबाव बनाया, जिससे मिटसाटिट को टैप आउट करना पड़ा।

इस अनोखे सबमिशन मूव को बाद में “द पैशन लॉक” नाम दिया गया और इसी मूव ने उन्हें 2018 में सबमिशन ऑफ द ईयर का सम्मान दिलाया था।

उसके 2 महीने बाद ही “द पैशन” ने पहली बार ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।



#2 ग्रेसी का ONE डेब्यू

51 साल की उम्र में ब्राजीलियन जिउ-जित्सु और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड रेंजो ग्रेसी ने ONE: REIGN OF KINGS में अपना ONE Championship डेब्यू किया था।

ग्रेसी का सामना लैजेंड vs. लैजेंड मैच में 3-डिविजन Pancrase चैंपियन यूकी कोंडो से हुआ, जिसमें उन्होंने साबित किया कि उम्र केवल एक बढ़ती संख्या है।

पहले राउंड में दोनों ने एक-दूसरे के गेम को परखा, स्थिति के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश की और कोई गलत मूव लगाने से बच रहे थे।

दूसरे राउंड में ज्यादा एक्शन देखा गया, जहां दोनों ओर से स्ट्राइक्स लगती देखी गईं। दूसरे राउंड को शुरू हुए एक ही मिनट हुआ था, तभी BJJ लैजेंड ने बढ़त बनाई।

ग्रेसी ने सिंगल-लेग टेकडाउन की कोशिश की, जापानी साउथपॉ (बाएं हाथ के) फाइटर ने खुद को डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन अगले ही पल ग्रेसी बैक कंट्रोल प्राप्त कर चुके थे। उन्होंने अपने विरोधी के पैर को जकड़ा और उन्हें मैट पर गिरा दिया। ब्राजीलियाई स्टार ने हुक लगाने के बाद अपना दायां हाथ कोंडो की गर्दन से लपेट कर रीयर-नेकेड चोक लगा दिया, जिसके प्रभाव से उनके प्रतिद्वंदी को टैप आउट करना पड़ा।

इस शानदार जीत ने दिखाया कि 51 वर्षीय लैजेंड अभी भी जबरदस्त तरीके से फाइट कर सकते हैं।

#3 बेलिंगोन बने अंतरिम वर्ल्ड चैंपियन

साल 2016 के जनवरी महीने में चैंपियन ना बन पाने के बाद केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन ने लगातार 5 जीत दर्ज करते हुए दोबारा टाइटल शॉट हासिल किया।

उस समय ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस चोट से जूझ रहे थे इसलिए फिलीपीनो स्टार का सामना अंतरिम बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल मैच में मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन से हुआ।

गुयेन ने इस मैच में ONE लाइटवेट और फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन के रूप में एंट्री ली और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स इतिहास के सबसे पहले 3-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते थे, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

दोनों को अपनी ताकत और वर्ल्ड-क्लास स्ट्राइकिंग के लिए जाना जाता है इसलिए दोनों ने शुरुआत में सूझबूझ से काम लिया।

लेकिन समय बीतने के साथ बेलिंगोन स्कोरकार्ड्स में बढ़त बनाने लगे थे। उन्होंने किक्स लगाईं और अपने विरोधी से दूरी को कम कर बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस और टेकडाउन के खिलाफ शानदार डिफेंस भी किया।

वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने भी कुछ दमदार पंच लगाए, लेकिन उनसे “द सायलेन्सर” को ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने लगातार अटैक करना जारी रखा और Team Lakay की ट्रेडमार्क कई स्पिनिंग किक्स भी लगाईं।

25 मिनट के जबरदस्त एक्शन के बाद बेलिंगोन को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया और इसी के साथ ONE अंतरिम बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बने।

ये भी पढ़ें: विक्टोरिया ली का ध्यान अगली फाइट पर, बड़े सपनों और फैंस की उम्मीदों पर बात की

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.