बेलिंगोन की नजरों में वर्ल्ड चैंपियन बनने के काबिल हैं झानलो सांगियाओ

Filipino MMA fighter Jhanlo Sangiao poses at Team Lakay

ONE Championship के सर्कल में एंट्री लेने से पहले 19 वर्षीय झानलो मार्क “द मशीन” सांगियाओ बहुत दबाव महसूस कर रहे होंगे।

उनपर दबाव इसलिए भी ज्यादा होगा क्योंकि वो मशहूर Team Lakay के हेड कोच और संस्थापक मार्क सांगियाओ के बेटे हैं। अब शुक्रवार, 17 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS II के बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में उनका सामना पॉल “द ग्रेट किंग” लुमिहि से होगा।

सांगियाओ अपने करियर के शुरुआती दौर में हैं, लेकिन पूर्व बेंटमवेट किंग और सांगियाओ के टीम मेंबर केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन मानते हैं कि 19 वर्षीय एथलीट जीत दर्ज करने में सक्षम हैं। बेलिंगोन इसी कार्ड में “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल का सामना करने वाले हैं।

बेलिंगोन ने कहा, “वो बहुत अच्छे, ताकतवर फाइटर हैं और भविष्य में ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने की काबिलियत रखते हैं।”

सांगियाओ बचपन से मार्शल आर्ट्स से जुड़े हुए हैं, अपने पिता की निगरानी में टॉप लेवल के फाइटर्स के साथ ट्रेनिंग की है। इसलिए उनका ग्लोबल स्टेज पर पहुंचना निश्चित था।

मगर बेलिंगोन को लगता है जैसे वो कल ही की बात है, जब “द मशीन” Team Lakay में फाइटर्स को ट्रेनिंग करते हुए देख रहे थे।

बेलिंगोन ने कहा, “उन बातों को ज्यादा समय नहीं बीता है, जब झानलो यहां से वहां घूमते हुए खेलते रहते थे। वो बचपन से ही बहुत निडर रहे हैं।”

“जब भी हम अपने मैचों को रीव्यू कर रहे होते थे, वो हमेशा हमारे पास खड़े रहते थे। वो वाकई में हमारी नजरों के सामने पले-बढ़े हैं और देखिए अब वो हमारे साथ स्पारिंग कर रहे हैं। समय कितनी जल्दी निकल जाता है।”

सांगियाओ का भविष्य में MMA में आना और कई बार के वर्ल्ड चैंपियन एथलीट्स के साथ काम करना भी तय था।

उन वर्ल्ड चैंपियंस से युवा स्टार को बहुत कुछ सीखने को मिला है। ONE डेब्यू से पहले उनका रिकॉर्ड 3-0 का है और “द सायलेन्सर” मानते हैं कि यही मोमेंटम उन्हें ONE में भी सफलता हासिल करने में मदद करेगा।

बेलिंगोन ने कहा, “मार्क ने उन्हें बचपन से ही अपने साथ जोड़े रखा है। मुझे लगता है कि झानलो अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगे क्योंकि शुरुआत से ही उन्होंने अपने पिता से अनुशासित रहना सीखा है।”

“उनका फाइटिंग के प्रति रवैया अच्छा रहा है, प्रदर्शन और स्किल्स भी शानदार हैं। झानलो एक संपन्न एथलीट हैं क्योंकि उन्हें टॉप लेवल की ट्रेनिंग मिलती रही है।”



आपका रवैया फाइटिंग में भी आपकी मदद करता है और फिलीपीनो एथलीट मानते हैं कि अलग-अलग तरह की स्किल्स ही “द मशीन” को टॉप पर पहुंचाने में मदद करेंगी।

अभी तक उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है। सांगियाओ अपनी 3 प्रोफेशनल फाइट्स में 2 सबमिशन और एक नॉकआउट जीत प्राप्त कर चुके हैं और अभी खुद में काफी सुधार कर सकते हैं। वहीं “द सायलेन्सर” को भरोसा है कि अनुभव के साथ सांगियाओ और भी बेहतर होते जाएंगे।

उन्होंने बताया, “मेरे हिसाब से वो एक संपन्न फाइटर हैं, उनके पास कई अलग-अलग तरह के मूव्स हैं। स्ट्राइकिंग के अलावा ग्राउंड फाइटिंग भी कर सकते हैं। वो हर क्षेत्र में बढ़त बनाना जानते हैं और हमारे साथ ट्रेनिंग करने से उन्हें बहुत फायदा हुआ है। वो हमेशा से नई चीज़ें सीखने के इच्छुक रहे हैं।”

“वो भविष्य में बेंटमवेट डिविजन के बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। अभी युवा हैं, स्किल्स शानदार हैं और वर्ल्ड चैंपियन बनने की काबिलियत रखते हैं।

“उन्हें नई तकनीक सीखनी होंगी, लेकिन फिलहाल के लिए उनका गेम ठीक है। फिलहाल उन्हें ज्यादा अनुभव हासिल करते हुए ज्यादा मैचों में जीत हासिल करने पर फोकस करना चाहिए।”

सांगियाओ और स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन के ONE के सफर की शुरुआत इस शुक्रवार से हो रही है। बेलिंगोन मानते हैं कि Team Lakay के साथ रहकर वो बहुत सफलता हासिल कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं देख पा रहा हूं कि Team Lakay का भविष्य और भी बेहतर होने वाला है क्योंकि हम अपने टीम मेंबर्स के बेहतर होते प्रदर्शन को देख पा रहे हैं।”

“नए बच्चे भी जिम को जॉइन कर रहे हैं और उनमें भी सुधार आ रहा है। भविष्य में Team Lakay से मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड को कई वर्ल्ड चैंपियंस मिल सकते हैं।”

ये भी पढ़ें: एडुअर्ड फोलायंग को अपना आइडल मानते हैं स्टीफन लोमन

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35