ONE Fight Night 10: Johnson Vs. Moraes III में 5 सुपरस्टार्स को मिला परफॉर्मेंस बोनस

Sage Northcutt Ahmed Mujtaba ONE Fight Night 10 42

अमेरिकी धरती पर ONE Championship के पहले इवेंट ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में धमाकेदार मुकाबलों की कोई कमी नहीं रही।

शनिवार, 6 मई को कोलोराडो के 1stBank सेंटर में हुए इवेंट में 5 यादगार फिनिश भी देखने को मिले।

ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने अमेरिकी MMA सनसनी सेज नॉर्थकट, पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन ज़ेबज़्टियन कडेस्टम, पूर्व 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स और ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेची को शानदार फिनिश के लिए 50,000 यूएस डॉलर्स के परफॉर्मेंस बोनस दिए।

वहीं ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन को धमाकेदार नॉकआउट के लिए 1 लाख डॉलर्स का बोनस मिला।

“द आयरन मैन” ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया और सफलतापूर्वक फ्लाइवेट मॉय थाई टाइटल को डिफेंड करने के साथ उन्होंने ONE का 2023 नॉकआउट ऑफ द ईयर अपने नाम करने के लिए दावेदारी पेश कर दी है।

दूसरे राउंड में रोडटंग की लेफ्ट एल्बो ने एडगर तबारेस को फिनिश किया। इस एल्बो के प्रभाव से WBC मॉय थाई इंटरनेशनल चैंपियन मैट पर जा गिरे, वहीं अमेरिकी क्राउड ने इस लम्हे को इंजॉय किया।

इस धमाकेदार नॉकआउट जीत ने मॉडर्न डे मॉय थाई लैजेंड को 1 लाख यूएस डॉलर्स का बोनस दिलाया।

ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन मुसुमेची को दुनिया का टॉप पाउंड-फोर-पाउंड सबमिशन ग्रैपलर माना जाता है। उन्होंने BJJ नो-गी वर्ल्ड चैंपियन ओसामा अलमारवाई को मात देकर ना केवल अपने टाइटल को डिफेंड किया बल्कि 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी जीता।

“डार्थ रिगाटोनी” ने शुरुआत से फाइट को डोमिनेट किया, कई बार लेग लॉक्स लगाए और अंत में रीयर-नेकेड चोक के जरिए जीत हासिल की।

दूसरी ओर, पूर्व 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन और इस समय #1 रैंक की एटमवेट MMA कंटेंडर स्टैम्प फेयरटेक्स ने अमेरिका में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने एटमवेट MMA बाउट में अमेरिकी स्टार अलीस “लिल सैवेज” एंडरसन को बॉडी किक के जरिए फिनिश किया।

मैच दूसरे राउंड में फिनिश हुआ, जहां क्लिंच से अलग होने के तुरंत बाद थाई स्टार ने एंडरसन के पेट के हिस्से पर खतरनाक किक लगाई, जिससे अमेरिकी स्टार अगले ही पल मैट पर जा गिरीं। इस जीत के लिए स्टैम्प को 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस मिला।

पूर्व वेल्टरवेट किंग कडेस्टम ने क्रोएशियाई सुपरस्टार रॉबर्टो “रोबोकॉप” सोल्डिच को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर एक और फिनिश अपने नाम कर लिया है।

इस फिनिश का सेट-अप एक सटीक निशाने पर लगी एल्बो के साथ हुआ। इसके बाद उन्होंने एकसाथ कई पंच लगाते हुए अपनी जीत और 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी सुनिश्चित किया।

अमेरिकी सनसनी नॉर्थकट इस इवेंट में बोनस जीतने वाले पहले फाइटर रहे। उन्होंने लाइटवेट MMA मुकाबले में पाकिस्तान के अहमद मुजतबा पर हील हुक सबमिशन की मदद से जीत हासिल की।

27 वर्षीय एथलीट ने केवल 39 सेकंड में जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के पैर को निशाना बनाकर उल्टी दिशा में मोड़ कर अपनी जीत सुनिश्चित की। इस फिनिश के लिए उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस मिला।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.