एडी अल्वारेज़ Vs. ओक रे यूं: जीत के 4 तरीके

Eddie Alvarez fights Ok Rae Yoon at "ONE on TNT IV" on 28 April

एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ और ओक रे यूं गुरुवार, 29 अप्रैल को “ONE on TNT IV” में एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं और इनके मैच में जबरदस्त एक्शन के देखे जाने की उम्मीद होगी।

“द अंडरग्राउंड किंग” को “ONE on TNT I” के मैच में विवादित अंत से पहले यूरी लापिकुस पर अच्छी बढ़त प्राप्त थी। वहीं “ONE on TNT III” में ओक ने पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात “कोबरा” गफूरोव को हराकर अल्वारेज़ को सचेत कर दिया है।

दोनों का स्टाइल अनोखा है और दोनों ही क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के खिलाफ ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच प्राप्त करना चाहते हैं।

यहां आप जान सकते हैं उन 4 तरीकों के बारे में जिनसे “ONE on TNT IV” का को-मेन इवेंट समाप्त हो सकता है।

#1 ओक लंबी रीच का फायदा उठाएंगे

Pictures from Ok Rae Yoon vs. Marat Gafurov at "ONE on TNT III"

इस मैच में दोनों एथलीट्स के पंच बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, संभव है कि ओक लंबी रीच का फायदा उठाकर दमदार स्ट्रेट पंचों को पहले लैंड करवा सकते हैं।

दक्षिण कोरियाई स्टार अपने प्रतिद्वंदी से 8 सेंटीमीटर लंबे हैं और लंबाई का फायदा उठाकर लंबे जैब्स और क्रॉस लगाने की कोशिश करेंगे।

गफूरोव के खिलाफ ओक ने दिखाया कि वो प्रभावशाली पंच लगाते हुए अपने विरोधी पर दबाव बनाना अच्छे से जानते हैं। उनके आक्रामक स्टाइल और बॉक्सिंग अटैक ने ही रूसी स्टार को गलतियां करने पर मजबूर किया था।

अल्वारेज़ वैसे तो आसानी से हार नहीं मानते, लेकिन ओक लंबी रीछ से उन्हें लॉन्ग स्ट्रेट और आउटसाइड अटैक्स करते हुए बढ़त बना सकते हैं।

#2 अल्वारेज़ के जबरदस्त बॉक्सिंग काउंटर अटैक्स

American star Eddie Alvarez shoots for the takedown on Eduard Folayang

“द अंडरग्राउंड किंग” को फ्रंटफुट पर रहकर अटैक करने वाले एथलीट्स से कोई भय नहीं है। इस तरह की स्थिति में उनका स्टैंड-अप गेम और भी अधिक खतरनाक बन जाता है।

अमेरिकी स्टार अपने विरोधी को घेरते हुए उन्हें अपनी ओर आने को मजबूर करते हैं। जैसे ही वो स्ट्राइक लगाने के लिए आगे आते हैं, अल्वारेज़ पहले ही उनका इंतज़ार कर रहे होते हैं।

ऐसी स्थिति में अल्वारेज़ बॉडी-हेड कॉम्बिनेशन लगाते हैं, जिसमें उनके विरोधी को चारों ओर से पंचों का प्रभाव झेलना पड़ता है। खासतौर पर उनका राइट हुक, लेफ्ट हुक और अपरकट गहरा प्रभाव छोड़ता है।

उन्हें अटैक के बदले अटैक की रणनीति अपनाने की जरूरत भी नहीं है। अल्वारेज़ अक्सर हेड मूवमेंट करते हुए काउंटर अटैक करने की कोशिश करते हैं, या फिर अपने खतरनाक राइट हैंड को लैंड हराने के लिए सही मौके का इंतज़ार करते हैं।

इस मैच में उसे ही जीत मिलेगी, जिसके पंच पहले क्लीन तरीके से लैंड होंगे।



#3 ओक की प्रभावशाली लो किक्स

Pictures from Ok Rae Yoon vs. Marat Gafurov at "ONE on TNT III"

ग्लोबल स्टेज पर ओक की गफूरोव पर आई डेब्यू जीत में कई चीजें गौर करने वाली रहीं। इसी बीच उनकी लो किक्स रूसी स्टार की लीड लेग पर बहुत गहरा प्रभाव छोड़ रही थीं।

दक्षिण कोरियाई एथलीट “कोबरा” की बॉडी को खूब क्षति पहुंचा रहे थे, इस कारण रूसी स्टार मूवमेंट नहीं कर पा रहे थे।

अल्वारेज़ लो किक्स के खिलाफ संघर्ष करते दिखाई दिए हैं, ONE: DAWN OF HEROES में एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग की किक के प्रभाव से वो मैट पर जा गिरे थे। अमेरिकी स्टार का स्टांस नीचा है और लीड लेग पर भार ज्यादा होता है, जिससे उन्हें दमदार पंच लगाने में आसानी हो, लेकिन ये उनके लिए बड़ी मुसीबत भी पैदा कर सकता है।

“द अंडरग्राउंड किंग” अपने फुटवर्क पर बहुत निर्भर रहते हैं, स्ट्राइक लगाने के बाद तुरंत दूर चले जाते हैं। अगर ओक उन्हें अपनी प्रभावशाली किक्स की मदद से रोकने में सफल रहे तो वो आसानी से पंच और नी स्ट्राइक्स भी लगा पाएंगे और इससे मैच को फिनिश करने के रास्ते भी खुल जाएंगे।

#4 अल्वारेज़ रेसलिंग अच्छी करते हैं

Eddie Alvarez sweeps Eduard Folayang onto his back in the ring

अगर अल्वारेज़ ने खुद को मुसीबत में खड़ा पाया, तो उनके पास रेसलिंग गेम भी है जिसे अक्सर उनके विरोधी कम आंकने की भूल कर बैठते हैं। उनकी स्ट्राइकिंग अच्छी है, लेकिन वो ग्रैपलिंग में भी बढ़त बनाना अच्छे से जानते हैं।

उन्हें डबल-लेग टेकडाउन करना पसंद है, वहीं अक्सर “द अंडरग्राउंड किंग” को अपने विरोधी को सर्कल वॉल की तरफ धकेलने के बाद मैट पर गिराते देखा जाता रहा है।

इस पोजिशन में गफूरोव ने भी ओक को काफी समय तक रोके रखा था, वहीं अल्वारेज़ इसे मैच को समाप्त करने के अवसर में बदल सकते हैं।

स्टैंड-अप गेम में आ रही मुसीबतों से बचने के लिए अल्वारेज़ को ग्राउंड गेम में आ जाते हैं। ग्राउंड गेम में टॉप पोजिशन में वो बहुत खतरनाक एथलीट बन जाते हैं, उनके ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक से बच पाना बहुत मुश्किल है।

फोलायंग को भी इस बात का अहसास हो चुका है कि अल्वारेज़ को सबमिशन से हराना बहुत ज्यादा मुश्किल है।

ये भी पढ़ें: एडी अल्वारेज़ की डिसक्वालीफिकेशन से आई हार को नो कॉन्टेस्ट में बदला गया

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)