डिमिट्रियस जॉनसन ने पेट्रोसियन और सुपरबोन के खिलाफ किकबॉक्सिंग मुकाबलों में दिलचस्पी दिखाई

Demetrious Johnson Rodtang Jitmuangnon ONE X 1920X1280 15 768x512

बीते मार्च महीने में ONE की पहली स्पेशल रूल्स सुपर-फाइट में मॉय थाई मेगास्टार रोडटंग जित्मुआंगनोन को पराजित कर डिमिट्रियस जॉनसन ने अपने लिए नई जमीन तैयार की थी।

यही नहीं, उस मुकाबले को फैंस ने भी हाथों हाथ लिया था। ये देखते हुए अब MMA दिग्गज अन्य खेलों के सितारों के खिलाफ भी मुकाबले का आनंद उठाना चाहेंगे।

अभी “माइटी माउस” उत्तरी अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को आने वाले ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II में ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो मोरेस को दूसरी बार चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं।

वो बेल्ट जीतते हैं या नहीं, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन ये जरूर पता है कि अमेरिकी एथलीट दुनिया के सबसे बेहतरीन फाइटर के खिलाफ अपने स्किल सेट्स को परखने की इच्छा रखते हैं।

उनके दिमाग में लंबे समय से किकबॉक्सिंग बाउट का विचार चल रहा है। ऐसे में इतिहास के सबसे महान मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक के रूप में स्ट्राइकिंग GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) का इस तरह का विचार लाना ही अपने आप में दिलचस्प है।

जॉनसन ने ONE Championship को बताया:

“मुझे ये देखने के लिए जियोर्जियो पेट्रोसियन से मुकाबला करने में कोई हर्ज नहीं होगा कि वो एक फाइट में किस तरह मुझसे दूरी बनाते हैं। मैंने सुना है कि उनकी आंखें बहुत तेज हैं।”

जॉनसन को “द डॉक्टर” से मुकाबला करने के लिए अपना वजन बढ़ाना होगा, जो वर्तमान में ONE के #3 रैंक के फेदरवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर हैं।

इस बात को ध्यान में रखते हुए “माइटी माउस” उस एथलीट के साथ भी मुकाबला करना चाहेंगे, जिसने पिछले साल पेट्रोसियन को नॉकआउट करके दर्शकों को चौंका दिया था। वो कोई और नहीं बल्कि मौजूदा ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन सिंघा माविन थे।

हालांकि, सुपरबोन मॉय थाई बैकग्राउंड से आए हैं और खेल में परिवर्तन के बाद वो दुनिया के सबसे बेहतर एथलीट बन गए हैं। फिर भी जॉनसन उन प्रतिभाओं का खुद मूल्यांकन करना चाहते हैं।

उन्होंने कहाः

“और कौन? सुपरबोन, ये देखने के लिए कि उनकी किकबॉक्सिंग कितनी बेहतर है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि सुपरबोन की मॉय थाई उनकी किकबॉक्सिंग से कहीं बेहतर है। सच में मुझे लगता है कि वो एक मॉय थाई फाइटर हैं।”

डिमिट्रियस जॉनसनः ‘ग्रैपलिंग मुकाबले में माइकी मुसुमेची मुझे जिंदा खा जाएंगे’

डिमिट्रियस जॉनसन की MMA ट्रेनिंग कॉम्बैट स्पोर्ट्स के सभी क्षेत्रों को कवर कर लेती है। वो स्ट्राइकिंग, रेसलिंग और सबमिशन्स से बहुत अच्छी तरह वाकिफ हैं।

हालांकि, उन्होंने हाल ही में एक नए जिम में ब्राजीलियन जिउ-जित्सु के लिए अपने प्यार को फिर से मजबूत किया है। यही नहीं, अपने अमेरिकी साथी माइकी मुसुमेची के खिलाफ एक सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबला उनके लिए काफी मजेदार हो सकता है।

फिर भी दिग्गज MMA सुपरस्टार खुद से आगे नहीं निकल पाएंगे। उनके मन में सच्चे ग्रैपलिंग एथलीट्स के लिए बहुत सम्मान है और उन्हें पता है कि वो कई बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन “डार्थ रिगाटोनी” के खिलाफ उनका मुकाबला काफी कठिन होगा।

जॉनसन ने कहा:

“मुझे पता है कि लोग चाहते हैं कि मैं माइकी मुसुमेची का सामना करूं। वो मुझे जिंदा खा जाएंगे। सही कहा ना कि ऐसे लोग जीते, सांस लेते और खाते भी ब्राजीलियन जिउ-जित्सु हैं? मैंने एक गी (ग्रैपलिंग करते वक्त पहने जाने वाली ड्रेस) के साथ ग्रैपलिंग शुरू कर दी है और मैं एकदम शुद्ध ग्रैपलिंग ही कर रहा हूं और इसके कई स्तर भी हैं। ये बिल्कुल सही तथ्य है।

“मुझे यकीन है कि मैं इन दिनों में से एक दिन माइकी मुसुमेची के साथ ट्रेनिंग करूंगा। हालांकि, अगर वो चाहें तो हम मुकाबला भी कर सकते हैं लेकिन मुझे पता है कि ये किस तरह होगा। वो मेरे एसीएल (घुटने) के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)