BJJ पर नए फोकस के साथ एड्रियानो मोरेस से रीमैच की तैयारी में जुटे डिमिट्रियस जॉनसन

Demetrious Johnson Rodtang Jitmuangnon ONE X 1920X1280 43 768x512

खुद को बेहतर बनाने की तलाश ने डिमिट्रियस जॉनसन को इतिहास के सबसे महान मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक बनने में मदद की है।

हालांकि, करियर की पहली नॉकआउट हार के बाद अमेरिकी दिग्गज फाइट के तौर-तरीकों में और भी पैंतरे शामिल कर रहे हैं।

“माइटी माउस” सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को होने वाले ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II के मेन इवेंट में दूसरी बार ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो मोरेस को चुनौती देंगे।

वो पिछले साल अपने पहले वर्ल्ड टाइटल मैच में “मिकीन्यो” से हार गए थे। इस पराजय से सबक लेने के बाद उन्होंने वॉशिंगटन में अपने घर के पास एक नए ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) स्कूल में अपनी ट्रेनिंग में जान भर देने का फैसला किया था।

ऐसा करने से 35 साल के एथलीट को 26 अगस्त को उत्तर अमेरिकी प्राइमटाइम पर लाइव आने वाले इस मुकाबले में मोरेस से दोबारा मैच करने से पहले अपनी ग्रैपलिंग क्षमता को बढ़ाने का मौका मिल गया।

जॉनसन ने कहा:

“मैं हमेशा से एक ऐसा इंसान रहा हूं, जो ज्ञान की खोज करता रहता है। फिर चाहे वो ज्ञान मुझे एक बेहतर एथलीट बनाने वाला हो या असलियत में फाइट में ही इस्तेमाल होने वाला हो।

“ऐसे में मैं गया और मैंने प्रोफेसर यान मैककेन के यहां GRPL Club में ट्रेनिंग के लिए अपना नाम दर्ज करवा लिया। मैं वहां पर अपनी ब्लैक बेल्ट के लिए मेहनत कर रहा हूं। जितना हो सके मैं वहां से सिर्फ ज्ञान ग्रहण करता जा रहा हूं।”

हालांकि, उनका घरेलू क्लब अब भी एक प्रसिद्ध AMC Pankration है। इसको लेकर “माइटी माउस” का मानना है कि ये एक ऐसी जगह है, जहां पर जाने से वो पूरी तरह से BJJ पर अपना ध्यान केंद्रित कर पाए हैं। इसने उनके अंदर एक नई चिंगारी पैदा कर दी है।

उन ट्रेनिंग सेशंस के दौरान वो अपने सभी तरह के MMA गेम के लिए कई नई चीज़ों पर काम करने की बजाय ग्रैपलिंग की तकनीकों पर और ज्यादा मेहनत कर सकते हैं।

जॉनसन ने ONE Championship को बताया:

“असलियत में मैं एक अलग तरह के जिम जा रहा हूं और वहां से कुछ खास निर्देश प्राप्त कर रहा हूं जैसे ‘आज हम डीप हाफ में जा रहे हैं। हम डीप हाफ को कैसे ठीक कर रहे हैं?'”

“बिल्कुल ऐसा ही हुआ था, जब मैंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की शुरुआत की थी। मुझे लगता है कि यही है वो, जिसने मुझे सफल बनाया है। जिस चीज ने मुझे ‘The GOAT’ नाम दिया है, वो ये है कि मैं वास्तव में खुद को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के उस एक एलिमेंट में डालने की कोशिश करता हूं, जिसे प्रशिक्षण और सीखना कहा जाता है।”

जो वास्तव में करते हैं, उसमें और अधिक बेहतर हो रहे हैं डिमिट्रियन जॉनसन

नई BJJ ट्रेनिंग को अपने पूरे दिनभर के कार्यक्रम में शामिल करने के लिए डिमिट्रियस जॉनसन को थोड़े-बहुत फेरबदल भी करने पड़े हैं।

फ्लाइवेट दिग्गज, जो अपने अविश्वसनीय स्टैमिना के लिए जाने जाते हैं, ने मैट पर बढ़े हुए समय के लिए अपनी ज्यादातर स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग वर्क में फेरबदल करने का फैसला लिया।

उन्होंने बतायाः

“इस कैंप का दृष्टिकोण ऐसा था, जो मुझे पसंद आया था। दरअसल, मैं अपनी ताकत और कंडीशनिंग के बारे में चिंता करने वाला नहीं हूं क्योंकि मैं कभी थकता नहीं हूं।

“मैं अब भी जिम जाता हूं, लेकिन सप्ताह में सिर्फ एक दिन ही। मैं अब हफ्ते में 4 या 5 बार ग्रैपलिंग के लिए पसीना बहा रहा हूं और वो भी एक से डेढ़ घंटे तक। इसके बाद मैं दो घंटे के लिए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के लिए जाता हूं। इस वजह से अब मैं अपने पिछले मुकाबलों की तुलना में की गई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग को और अधिक समय दूंगा।”

फिर भी इतने लंबे समय तक मेहनत करने वाली दिनचर्या में ढलना एक जुआ खेलने जैसा ही था और जॉनसन का मानना है कि ऐसा उन्होंने जानकर पूरी शिद्दत के साथ किया है।

इन सबसे ऊपर जब वो ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए रीमैच करेंगे तो वो एड्रियानो मोरेस को जमीन पर और अधिक जोर से धकेलने के लिए तैयार महसूस करेंगे।

“माइटी माउस” ने आगे कहा:

“अब देखते हैं कि एड्रियानो के साथ मुकाबले में ये चीजें कैसे काम करेंगी। जाहिर है एड्रियानो BJJ में ब्लैक बेल्ट हैं। मेरी ग्रैपलिंग कंडीशनिंग काफी बेहतर हो गई है क्योंकि मैं वास्तव में जो करता हूं, उसमें और अधिक कुशल हो रहा हूं। ये मुझे जिम जाने या लिफ्टिंग करने की बजाय फाइट करने के लिए बेहतर बना रहा है।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.