माइल्स सिमसन Vs. सेंटिनो वर्बीक: जीत के 4 तरीके

Santino Verbeek defeats Juan Cervantes DUX 0762 768x512

शुक्रवार, 28 मई को ONE: FULL BLAST में सेंटिनो वर्बीक और माइल्स “द पनिशर” सिमसन की भिड़ंत होगी और फैंस को इस बाउट को बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए।

डच स्ट्राइकर्स के मैच में तगड़े एक्शन का देखा जाना तय है और अभी तक कई धमाकेदार मुकाबलों का हिस्सा रह चुके हैं।

वर्बीक और सिमसन के पास अपने-अपने कई खतरनाक मूव्स हैं और फाइट को फिनिश करने की काबिलियत भी रखते हैं। यहां आप दोनों के इन्हीं बेहतरीन मूव्स के बारे में जान सकते हैं, जो उन्हें अगले मैच में जीत दिला सकते हैं।

वर्बीक का खतरनाक ओवरहैंड राइट

वर्बीक की पंचिंग स्किल्स शानदार हैं और ओवरहैंड राइट उनके सबसे खतरनाक मूव्स में से एक है।

ONE: IMMORTAL TRIUMPH में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में उन्होंने ओवरहैंड राइट की मदद से ही हुआन सर्वांटेस को खूब क्षति पहुंचाई और जीत दर्ज की।

इससे पहले भी वर्बीक कई बड़े मुकाबलों में ओवरहैंड राइट से जीत हासिल करते आए हैं, लेकिन काउंटर अटैक करते समय उनका ये पंच सबसे ज्यादा प्रभावशाली साबित होता है।

अक्सर उन्हें अपने प्रतिद्वंदी के जैब से बचते हुए राइट हैंड को लैंड करवाते देखा गया है। साथ ही वो अपने विरोधी को किक लगाने के मौके भी नहीं देते। अगर उनका प्रतिद्वंदी किक लगाने में सफल भी रहा तो उन्हें वर्बीक के ओवरहैंड राइट का प्रभाव झेलना पड़ता है।

सिमसन को अटैक करते समय सावधान रहना होगा क्योंकि उनके हमवतन एथलीट की काउंटर स्ट्राइकिंग स्किल्स टॉप लेवल की हैं।

सिमसन की प्रभावशाली हाई किक

https://www.instagram.com/p/BjxYlngHnLb/

राइट हाई किक “द पनिशर” के सबसे पसंदीदा मूव्स में से एक है, इसी की मदद से वो अपने आगे के अटैक्स की नींव रखते हैं।

सिमसन अपने विरोधियों को फेक मूव्स के झांसे में फंसाकर बॉडी पर दमदार तरीके से किक लगाते हैं।

29 वर्षीय एथलीट पहले आगे आकर लो किक लगाने की पोजिशन में आते हैं, लेकिन अगले ही पल उसे बहुत तेजी के साथ हाई किक में बदल देते हैं, जो अधिकतर मौकों पर उनके प्रतिद्वंदी के सिर पर जाकर लैंड होती है।

उन्हें राइट हैंड के बाद किक लगाना भी पसंद है। जब उनके प्रतिद्वंदी उनसे ओवरहैंड राइट या स्ट्रेट राइट के बाद बाईं ओर से अटैक की उम्मीद कर रहे होते हैं, तभी सिमसन हाई किक को उनके सिर पर लैंड करवा कर चौंका देते हैं।



वर्बीक अपने मास्टर की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं

अर्नेस्टो हूस्ट के Sokudo Gym के मेंबर वर्बीक रिंग में अपने कोच के कई सिग्नेचर मूव्स का इस्तेमाल करते हुए नजर आते हैं।

4 बार के K-1 वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन को अपनी लो किक्स के लिए जाना जाता था। उन्हें अक्सर पंचिंग कॉम्बिनेशंस के बाद लो किक्स लगाना पसंद था।

हूस्ट ने अपने युवा शिष्य को खतरनाक लो किक के बाद लीवर के हिस्से पर दमदार लेफ्ट हुक लगाना भी सिखाया है।

वर्बीक का लेफ्ट हुक भी बहुत प्रभावशाली मूव है, लेकिन पंचिंग कॉम्बिनेशंस के सामने अक्सर उनके प्रतिद्वंदी संघर्ष ही करते नजर आए हैं।

अपने कोच की तरह 26 वर्षीय डच स्टार भी दमदार राइट हैंड या लीड हुक के बाद लीवर शॉट और लो किक से मैच को फिनिश करना चाहेंगे।

सिमसन की दमदार नी स्ट्राइक्स

https://www.instagram.com/p/CC21RVypyir/

सिमसन को मॉय थाई में अच्छा अनुभव हासिल है। मॉय थाई से उन्होंने किसी चीज को सबसे अच्छे ढंग से सीखा है तो वो नी स्ट्राइकिंग है।

“द पनिशर” किकबॉक्सिंग में भी नी स्ट्राइक्स का अच्छे से इस्तेमाल करते आए हैं। किकबॉक्सिंग नियमों में क्लिंच करते हुए वो अपने विरोधी के सिर या फिर ठोड़ी पर नी स्ट्राइक को लैंड करवाकर मैच को फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं।

सिमसन को अक्सर दमदार पंचों के बाद राइट नी लगाते भी देखा जा चुका है। जब उनके विरोधी अपने चेहरे के बचाव में हाथों को ऊपर करते हैं, उसी समय उन्हें नी स्ट्राइक लगाना काफी पसंद है।

समय के साथ “द पनिशर” का आत्मविश्वास बढ़ता चला जाता है और कई मौकों पर उन्हें रस्सियों से सटे रहने के दौरान फ्लाइंग नी भी लगाते देखा गया है।

उन्हें वर्बीक के राइट हैंड से बचकर रहना होगा। ओवरहैंड राइट्स से बचकर उन्हें Sokudo Gym के स्टार की ठोड़ी पर नी लैंड करवाने में भी आसानी होगी।

ये भी पढ़ें: ONE: FULL BLAST के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार प्रदर्शन

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27