ONE: FIRE & FURY में काफी संख्या में हिस्सा ले रहे वर्ल्ड चैंपियंस पर एक नज़र

Joshua Pacio DC 8897

फिलीपींस की राजधानी मनीला में जब भी ONE Championship के किसी इवेंट का आयोजन होता है उसका मैच कार्ड धमाकेदार ही रहता है। अब ONE: FIRE & FURY में एक नहीं, दो नहीं बल्कि कई अन्य वर्ल्ड चैंपियंस भाग ले रहे हैं और ये दर्शाता है कि इस बार भी मॉल ऑफ एशिया एरीना में होने वाला शो पहले से अलग नहीं है।

इस शुक्रवार, 31 जनवरी को इवेंट शुरू हो, उससे पहले हम आपको उन वर्ल्ड चैंपियंस से अवगत कराना चाहते हैं जो इवेंट का हिस्सा हैं।

मेन इवेंट स्टार्स

Alex Silva Joshua Pacio ONE FIRE FURY Open Workout BBB_0231.jpg

मौजूदा समय के 2 सबसे बेहतरीन स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स के बीच इस मैच को भला मेन इवेंट कौन नहीं बनाना चाहेगा।

डिफेंडिंग ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ अपने दूसरे चैंपियनशिप सफर को एन्जॉय कर रहे हैं और अपने डिविजन के वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों में सबसे ज्यादा जीत के मामले में वो संयुक्त रूप से पहले स्थान पर मौजूद हैं।

फिलीपींस के स्टार एथलीट ने साल 2018 में योशिताका “नोबिता” नाइटो को हराकर पहला वर्ल्ड टाइटल जीता था लेकिन कुछ समय बाद ही यानी जनवरी 2019 में उन्हें चैंपियनशिप गंवानी पड़ी।

उन्होंने कुछ महीने बाद ही योसूके “द निंजा” सारूटा को रीमैच में नॉकआउट करते हुए दूसरी बार चैंपियनशिप अपने नाम की, उनका ये नॉकआउट साल 2019 का KO ऑफ द ईयर रहा। नवंबर में उन्होंने रेने “द चैलेंजर” कैटलन पर सबमिशन लगाते हुए पहली बार टाइटल डिफेंड किया और अब वो जल्द ही 2 बार स्ट्रॉवेट टाइटल को डिफेंड करने वाले अकेले एथलीट बन सकते हैं।

ऐसा करने के लिए उन्हें पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा को हराना होगा, जो साल 2017 में अपने आठवें ही प्रोफेशनल मुकाबले में चैंपियन बन गए थे।

सिल्वा उन चुनिंदा एथलीट्स में से भी एक हैं जिन्होंने 2 स्पोर्ट्स के टॉप पर पहुंचने में सफलता पाई है क्योंकि 2008 में वो Copa do Mundo वर्ल्ड चैंपियन भी रहे थे।

पूर्व चैंपियंस को वापसी की तलाश

Petchdam Petchyindee Academy celebrates winning the ONE Flyweight Kickboxing World Title

2 और पूर्व चैंपियन भी मेन कार्ड का हिस्सा हैं जो जीत हासिल कर एक बार फिर टॉप पर पहुंचने की कोशिश करने वाले हैं।

एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग जिन्हें पीटर “द आर्केंजल” बस्ट का सामना करना है। उन्होंने नवंबर 2016 में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को चौंकाते हुए पहली बार ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था। कुछ महीने बाद उन्होंने अपने घरेलू फैंस के सामने चैंपियनशिप डिफेंड की थी।

उसके बाद 2018 में मॉल ऑफ एशिया एरीना में अमीर खान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए वो एक बार फिर चैंपियन बने।

दूसरी ओर अपने पूरे करियर में केवल एक किकबॉक्सिंग मैच का हिस्सा रहने के बावजूद “द बेबी शार्क” पेचडम पेटयिंडी एकेडमी पिछले साल मई में ONE फ़्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने थे।

ONE Super Series में आने से पहले पेचडम WBC और Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हुआ करते थे और इस शुक्रवार वो मॉय थाई में वापसी कर रहे हैं जहाँ उनका सामना मोमोटारो से होने वाला है।

6 और एलीट लेवल के मार्शल आर्टिस्ट्स

Shooto Bantamweight World Champion Shoko Sato

मनीला में शुरू से लेकर अंत तक टॉप-क्लास एथलीट्स अपना जौहर दिखाते हुए नजर आने वाले हैं।

इनमें जापान के अनुभवी स्टार शोको साटो जिन्हें अपने करियर के शुरू होने के 10 साल बाद आखिरकार Shooto बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल हासिल हुआ था और ONE में आने से पहले उन्होंने इसे 2 बार सफलतापूर्वक डिफेंड भी किया था। अब वो “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल के खिलाफ जीत हासिल कर ONE वर्ल्ड टाइटल की ओर मजबूती से कदम आगे बढ़ाना चाहेंगे।

एक अन्य जापानी स्टार तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा जो 2 बार के DEEP फ़्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं, उनका सामना इस शुक्रवार इवानिल्डो डेल्फिनो से होना है।

आखिर में 2 मुकाबले जिनमें दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स शामिल हैं।

पहला नाम 19 वर्षीय अल्मा जुनिकु का है जिन्होंने अपने 18वें जन्मदिन के तुरंत बाद WBC और IPCC वर्ल्ड टाइटल्स अपने नाम किए थे। इस शुक्रवार एटमवेट मुकाबले में उनका सामना 2 बार की ISKA मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ऐनी “निंजा” लाइन होगस्टैड से होने वाला है।

इससे पहले IMF मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन क्रिस शॉ को बेंटमवेट मुकाबले में रोडलैक पी.के. साइन्चेमॉयथाईजिम की चुनौती से पार पाना होगा। रोडलैक, जो अपने शानदार करियर में Channel 7, WPMF और WMC मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल्स अपने नाम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: FIRE AND FURY मिस नहीं करना चाहिए

मनीला | 31 जनवरी | ONE: FIRE & FURY | टिकेट्सयहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं

विशेष कहानियाँ में और

nongoasa
nabilrambo
Sinsamut Klinmee And George Jarvis scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 6 scaled
Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 14 scaled
abdullarambo
Mohammad Siasarani Jo Nattawut ONE Friday Fights 137 9 scaled
Saemapetch Fairtex Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 31 25 scaled
Rambolek Dmitrii Kovtun ONE Fight Night 35 1 scaled
Kongthoranee ONE Friday Fights 39 Open Workout76