दक्षिण कोरियाई MMA सनसनी जिन टे हो से जुड़ी 5 बेहद रोचक बातें

Agilan Thani Jin Tae Ho ONE156 1920X1280 33 768x512

जिन टे हो ने ONE Championship में एक धमाकेदार अंदाज में डेब्यू किया था।

दक्षिण कोरियाई एथलीट ने ग्लोबल फैन बेस को उस समय चौंका दिया था, जब उन्होंने पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अगिलान थानी को ढाई मिनट में किमुरा सबमिशन मूव लगाकर सबमिट कर दिया था। अब वो अपने इस प्रदर्शन को फिर से दोहराना चाह रहे हैं।

22 जुलाई को जिन का सामना ब्राजीलियाई नॉकआउट आर्टिस्ट वालमीर डा सिल्वा से सिंगापुर में होने वाले ONE 159: De Ridder vs. Bigdash के दौरान वेल्टरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में होने वाला है।

डा सिल्वा के नाम 8 जीत दर्ज हैं और वो अपने सभी आठों विरोधियों को नॉकआउट के जरिए हरा चुके हैं। हालांकि, सियोल के मूल निवासी के पास जीत की लय है, जिसे वो बरकरार रखना चाहते हैं।

इससे पहले कि 33 साल के एथलीट डा सिल्वा के खिलाफ सर्कल में कदम रखें, आइए जानते हैं उनके बारे में वो 5 बातें, जो आपको पता नहीं होंगी।

#1 ब्रूस ली के बहुत बड़े फैन हैं

कई दूसरे प्रतियोगियों की तरह जिन भी मार्शल आर्ट्स आइकॉन ब्रूस ली से तुरंत ही प्रभावित हो गए थे।

दक्षिण कोरियाई एथलीट ने ली की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक “एंटर द ड्रैगन” देखी थी और वो तुरंत ही हॉन्गकॉन्ग के लैजेंड की तकनीक और क्षमता से प्रभावित हो गए थे।

वास्तव में उनके इस जुनून के चलते ही वो इस खेल में करियर बनाने के लिए शामिल हो गए।

जिन ने कहा:

“मैंने पहली बार MMA इसलिए शुरू किया क्योंकि मुझे ब्रूस ली बहुत अच्छे लगते थे। इस वजह से मैंने ऐसे जिम की तलाश शुरू की थी, जहां मैं उनकी सभी मूवमेंट्स को सीख सकूं और मैंने एक MMA जिम ढूंढ लिया था। इस तरह से मैंने इसकी शुरुआत की।”

#2 कई विधाओं में अनुभव हासिल कर चुके

अब जिन पूरी तरह से खुद को MMA के लिए समर्पित कर चुके हैं, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कई दूसरे मार्शल आर्ट्स की भी ट्रेनिंग ली है।

अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने स्ट्राइकिंग आर्ट्स में कई प्रभावशाली उपलब्धियां हासिल की हैं। हालांकि, कुछ व्यक्तिगत कारणों के चलते वो ब्राजीलियन जिउ-जित्सु में अपनी बेल्ट रैंकिंग को आगे बढ़ाने में संकोच कर रहे हैं।

दक्षिणकोरियाई एथलीट ने कहा:

“मैं आइकीडो में ब्लैक बेल्ट हूं, टायक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हूं और पिछले 10 साल से BJJ में ब्लू बेल्ट हूं। दरअसल, मेरे मास्टर गुजर गए थे। मैंने किसी और से प्रोमोट होने से मना कर दिया था।”

#3 उनके पास एक अनोखा उपनाम है

ज्यादातर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट ऐसा उपनाम चुनते हैं, जो विरोधियों के मन में डर पैदा करे, लेकिन जिन ने ऐसा नहीं किया।

इसकी जगह उभरते हुए सितारे को “कैमेलिया” नाम से जाना जाता है, जो कि वास्तव में बहुत प्यारा और गहरे अर्थ वाला नाम है।

जिन ने बताया:

“मुझे ये नाम मेरे पूर्व कोच से मिला था। कैमेलिया नाम का फूल दूसरे फूलों की अपेक्षा देर से खिलता है और उन सभी से ज्यादा खूबसूरत होता है। जिस तरह कैमेलिया फूल का जीवन होता है, उसी तरह मुझे भी काफी संघर्ष करने के बाद सफलता मिली और मैं चैंपियन बन सका हूं। इस वजह से उन्होंने मुझे ये उपनाम दिया।”

#4 वो लगातार 6 जीत के विजय रथ पर सवार हैं

जिन ने अपने MMA करियर की शुरुआत में मिले-जुले परिणामों का अनुभव किया था, लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्होंने वास्तव में अपनी बेहतर स्ट्राइकिंग हासिल कर ली है।

2019 के बाद से दक्षिण कोरियाई एथलीट ने DGFC वेल्टरवेट खिताब पर कब्जा जमाते हुए लगातार 6 मुकाबले जीतने का सिलसिला जारी रखा है।

सियोल के मूल निवासी ने अपनी शानदार यात्रा का श्रेय अंततः उस डिविजन की खोज को दिया है, जहां वो अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ-साथ अपनी तैयारी में सुधार कर सकते हैं।

उन्होंने कहा:

“जीत का सिलसिला बरकरार रखने के बारे में मुझे लगता है कि सबसे बड़ी बात वेट क्लास की थी। मैंने पहले बहुत ज्यादा वजन कम किया। अब जब मुझे एक सही वेट क्लास मिल गया है तो मैं अपनी वास्तविक क्षमता दिखा रहा हूं। मैं पहले ट्रेनिंग के साथ सिर्फ वजन कम करने पर फोकस करता था, लेकिन अब मैं टीम के साथियों के साथ अपनी स्किल्स और ट्रेनिंग में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। इसने मुझे और बेहतर बनाने में बहुत मदद की है।”

#5 उन्हें काज़ूसी साकुराबा पसंद हैं

अप्रैल में जिस समय जिन अपने प्रोमोशनल डेब्यू के लिए सर्किल में आए थे, उस समय फैंस उन्हें देखकर तुरंत बता सकते थे कि वो जापानी MMA दिग्गज काज़ूसी साकुराबा के बहुत बड़े फैन थे।

दक्षिण कोरियाई एथलीट ने उसी तरह के फाइट शॉर्ट्स पहने थे, जिसके लिए साकुराबा जाने जाते थे। और फिर उसी तरह से फिनिश भी किया था, जिसे देखकर पूर्व दिग्गज के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाए।

मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद जिन ने अपने फैंस को इस बारे में जानकारी भी दी थी।

उन्होंने कहा था:

“मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं उड़ने जा रहा हूं। मैं बहुत खुश हूं और मुझे उम्मीद है कि साकुराबा ने इसे देखकर मुझे डीएम किया होगा और मुझे बधाई दी होगी। ये मेरे लिए बहुत ही सम्मान की बात होगी।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34