5 बड़ी बातें जो हमें ONE Fight Night 5 से पता चलीं

new double champ anatoly malykhin knocks out reinier de ridder 768x432

ONE Championship ने पिछले शनिवार ONE Fight Night 5: De Ridder Vs. Malykhin के साथ फिलीपींस के मनीला में जोरदार वापसी की।

दर्शकों से खचाखच भरे मॉल ऑफ एशिया एरीना में 3 अलग-अलग स्पोर्ट्स में 9 असाधारण बाउट्स हुईं। हरेक में दुनिया के बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट्स ने दमदार प्रदर्शन दिखाया। साथ ही वर्ल्ड टाइटल के मेन इवेंट के लिए एक यादगार मैच हुआ, जो लंबे समय तक याद किया जाएगा।

इससे पहले कि हम 14 जनवरी को होने वाले ONE Fight Night 6: Superbon vs. Allazaov के साथ आगे बढ़ें। आइए एक बार 3 दिसंबर को हुए इवेंट के कार्ड की 5 बातों पर नजर डाल लेते हैं।

दुनिया के सबसे खतरनाक एथलीट साबित हो सकते हैं एनातोली मालिकिन

रीनियर डी रिडर को नॉकआउट कर ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल पर पहले राउंड में कब्जा जमाने वाले एनातोली मालिकिन ग्लोबल सुपरस्टार बनने का सफर जारी रखे हुए हैं।

16-0 के MMA रिकॉर्ड के साथ इस मुकाबले में शामिल होने वाले “द डच नाइट” पर दबदबा बनाते हुए मालिकिन एक महान पाउंड-फोर-पाउंड एथलीट बनने के और करीब पहुंच चुके हैं। मजबूत बेस के चलते उन्हें पकड़ना आसान नहीं था और उनके हैमर फिस्ट ने ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट को दिन में तारे दिखा दिए थे।

इस जीत के साथ मालिकिन ने 6 लगातार नॉकआउट अपने नाम किए और प्रोफेशनल रिकॉर्ड 12-0 कर लिया है। उन्हें कभी भी जजों के स्कोरकार्ड पर निर्भर नहीं होना पड़ा और उन्होंने अंतरिम हेवीवेट बेल्ट के साथ लाइट हेवीवेट बेल्ट भी अपने नाम कर ली है।

ऐसे में ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन भुल्लर के साथ एक वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन बाउट की संभावनाएं तेजी से उभर रही हैं, जो रूसी एथलीट को दूसरे डिविजन का किंग बनाकर उनका कद और बड़ा कर देगी।

2021 में ONE में आने के बाद से मलिकिन ने अनजान एथलीट से स्टार बनने तक का सफर तय किया है।

दुनिया ने आखिरकार 34 साल के एथलीट की जबरदस्त ताकत और करिश्माई व्यक्तित्व को करीब से देख लिया है। ऐसे में साल 2022 शानदार रहने के बाद वो 2023 में मार्शल आर्ट्स के शिखर पर अपनी अमिट छाप को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।

खेल को नए आयाम दे रहे हैं रुओटोलो ब्रदर्स

जुड़वा BJJ सुपरस्टार ब्रदर्स केड रुओटोलो और टाय रुओटोलो ने मनीला में अपने शानदार प्रदर्शन से ग्रैपलिंग सबमिशन के स्पोर्ट को नया आयाम देना जारी रखा।

टाय ने ONE 157 में गैरी टोनन पर जीत के बाद ट्रायंगल आर्मबार सबमिशन से पूर्व फेदरवेट MMA टाइटल होल्डर मरात गफूरोव को हराकर अपनी जीत का सफर जारी रखा।

हालांकि, गफूरोव ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन मैट पर लंबे समय तक टाय के खिलाफ हार से बचे रहने के लिए ये काफी नहीं था।

इसके बाद केड ने पहली बार अपनी ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप का बचाव दो बार के IBJJF वर्ल्ड चैंपियन मैथ्यूस गेब्रियल के खिलाफ सफलतापूर्वक किया।

19 साल के एथलीट ने मुकाबले की शुरुआत हाइलाइट रील टेकडाउन से की। इस दौरान उनकी आक्रामकता जरा भी कमजोर नहीं पड़ी और उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत की ओर ले गई।

ये जुड़वा भाई काफी कम उम्र में ना केवल सबसे ऊंचे स्तर पर मुकाबला कर रहे हैं बल्कि वो अगली पीढ़ी के युवा ग्रैपलर्स के लिए प्रेरणास्रोत भी बन रहे हैं।

अपनी किशोरावस्था पूरी करने से पहले ऐसा कर पाना एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर अपने कमाल के स्टाइल और धमाकेदार जीत के साथ वो गजब का प्रभाव बना रहे हैं।

सोल्डिच vs. रामज़ानोव का मुकाबला फिर होना चाहिए

किसी ने नहीं सोचा था कि रॉबर्टो सोल्डिच का ONE डेब्यू मैच बीच में रोककर समाप्त कर दिया जाएगा। दरअसल, दुर्भाग्यवश एक गलत नी उनके पेट के निचले हिस्से में जा लगने से बाउट नो-कॉन्टेस्ट घोषित कर दी गई। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि क्रोएशियाई सनसनी और खतरनाक रूसी फाइटर मुराद रामज़ानोव के बीच जल्द ही रीमैच निर्धारित किया जाएगा।

सोल्डिच का मुकाबला अपराजित टॉप वेल्टरवेट MMA कंटेंडर के खिलाफ निर्धारित किया गया था। बाउट के शुरू होते ही रामज़ानोव ने “रोबोकॉप” के खिलाफ टेकडाउन लगाते हुए ये साफ कर दिया कि वो नए-नवेले चर्चित एथलीट के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाने में पीछे नहीं रहेंगे।

ऐसे में क्या रामज़ानोव अपने लैंडिंग टेकडाउंस जारी रखेंगे और सोल्डिच के खिलाफ अपनी रेसलिंग का दबदबा बनाए पाएंगे? या फिर क्रोएशियाई नॉकआउट फाइटर इन हमलों से खुद को डिफेंड कर अपनी स्टैंडिंग पावर का नमूना पेश करेंगे?

मनीला में इनके बीच का मुकाबला नो-कॉन्टेस्ट घोषित होने के बाद ये सवाल लंबे समय तक बने रहे वाले हैं। साथ ही इनके बीच एक रीमैच नए-नवेले ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली के लिए अगला चैलेंजर निर्धारित कर सकता है।

असली लोवेन टायनानेस की हुई वापसी

Lowen Tynanes is declared winner against Dae Sung Park at ONE on Prime Video 5

पिछले कई साल से लोवेन टायनानेस अपनी पीठ से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे, लेकिन अब वो पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं ओर लाइटवेट MMA डिविजन में एक प्रतिभाशाली कंटेंडर के तौर पर अपनी जगह फिर हासिल करने के लिए तैयार हैं।

करियर की पहली हार झेलने के बाद हवाई एथलीट ने डे सुंग पार्क के खिलाफ अपने जाने-पहचाने रेसलिंग हेवी अटैक का इस्तेमाल किया।

हालांकि, दक्षिण कोरियाई एथलीट ने भी बहुत प्रयास किए लेकिन टायनानेस ने दिखा दिया कि वो जरा भी कमजोर नहीं पड़ने वाले हैं। ऐसे में अपनी सबसे अच्छी स्थिति में 32 साल के एथलीट एक सच्चे लाइटवेट फाइटर बनकर उभरे।

15 मिनट तक चले जबरदस्त एक्शन में टायनानेस ने दिखा दिया कि उन्हें अपने कदम पीछे करना गवारा नहीं है। साथ ही स्पष्ट संदेश दे दिया कि कठिन से कठिन परिस्थितियों से 32 साल के लाइटवेट एथलीट को निकलना अच्छी तरह से आता है।

अब इस डिविजन में कई सारे खतरनाक एथलीट्स हो चुके हैं। ऐसे में टायनानेस फिर से इसमें अपनी जगह हासिल करने के लिए शामिल हो चुके हैं।

और बेहतर होते जा रहे हैं “रग रग”

2021 में पहली हार का स्वाद चखने के बाद से “रग रग” ओमार केन ने अपने गेम में काफी सुधार किया और पहले से बेहतर बनकर वापसी की। शनिवार को उन्होंने अपनी गजब की स्किल्स दिखाते हुए मुकाबले से पहले अपराजय रहे विरोधी जासुर मिर्ज़ामुहामेदोव पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

हालांकि, उन्होंने MMA में मुकाबला करने के अपने स्टाइल को हर क्षेत्र में बेहतर किया है। इसके बावजूद “रग रग” ने अपने सेनेगली रेसलिंग पर भरोसा किया। ऐसे में उनके हरेक टेकडाउन ने राह आसान बना दी। शनिवार को हुए इस मुकाबले के बाद केन का आत्मविश्वास काफी बढ़ चुका है।

ये जीत उनके सुधरे हुए कार्डियो को दर्शा रही थी। 31 साल के एथलीट ने 15 मिनट तक चले मुकाबले में अपना वर्क रेट बनाए रखा और 6 फीट 6 इंच लंबे प्रतिद्वंदी को पूरी तरह से कंट्रोल किया।

“रग रग” को इस दौरान ये सबक भी मिला कि वो ONE के हेवीवेट डिविजन में केवल जोश से काम नहीं चला सकते। ऐसे में उन्होंने सब्र के साथ हर मुकाबले के बाद अपनी स्किल्स को बढ़ाया है। कुछ निराशा झेलने के बाद हो सकता है कि साल 2023 उनके लिए वो साल हो, जिसमें केन डिविजन के खिताब को चुनौती दे सकें।

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.