5 तरीकों से BJJ को दुनिया में नई पहचान दिला रहे हैं टाय और केड रुओटोलो

Kade Ruotolo and Tye Ruotolo with ONE world title belt

केड और टाय रुओटोलो बचपन से एक लैजेंड की निगरानी में ट्रेनिंग करते आए हैं।

अब दोनों BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर्स हैं और आंद्रे गल्वाओ के दोनों शिष्य ग्रैपलिंग की दुनिया पर अपनी धाक जमा रहे हैं।

रुओटोलो हर क्षेत्र में अपने विरोधियों से बेहतर साबित होते आए हैं। दोनों ONE में अपराजित हैं और केड मौजूदा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं और वो अपने आक्रामक जिउ-जित्सु गेम की वजह से बड़े आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

अब दोनों भाई ONE Fight Night 5: De Ridder vs. Malykhin में फाइट करेंगे। एक तरफ केड कई बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन मैथ्यूस गेब्रियल के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करने की कोशिश करेंगे। वहीं टाय का सामना लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात गफूरोव से होगा।

शनिवार, 3 दिसंबर को 2 धमाकेदार मुकाबलों से पहले यहां रुओटोलो ब्रदर्स के BJJ गेम पर डालिए एक नजर।

#1 उनकी सबमिशन तलाशते रहने की मानसिकता

केड और टाय रुओटोलो द्वारा खतरनाक तरीके से सबमिशन मूव तलाशने की मानसिकता उन्हें सबसे अलग बनाती है।

अन्य ग्रैपलर्स गार्ड पोजिशन प्राप्त कर जीत दर्ज करने की कोशिश करते हैं, लेकिन रुओटोलो भाइयों को स्कोरकार्ड्स से जीतना पसंद नहीं है। इसलिए वो फाइट को फिनिश करने के दौरान खतरा मोल लेने से कभी नहीं घबराते।

उनकी यही आक्रामक रणनीति हमेशा फैंस के लिए मनोरंजक साबित होती आई है।

केड ने अपने सभी 4 प्रतिद्वंदियों को हराकर सबसे युवा ADCC वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। उसके बाद उन्होंने ONE Fight Night 3 में ऊअली कुरझेव को हराकर ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

#2 बगी चोक

अनोखी ग्रैपलिंग रणनीति के अलावा उनकी अलग-अलग BJJ तकनीकों ने उन्हें दुनिया के सबसे लोकप्रिय मार्शल आर्टिस्ट्स में जगह दिलाई है।

मगर मॉडर्न जिउ-जित्सु में शायद बगी चोक से ज्यादा खतरनाक तकनीक कोई दूसरी नहीं हो सकती।

ये एक अनोखा सबमिशन मूव है क्योंकि इसे बॉटम साइड कंट्रोल पोजिशन से लगाया जाता है, जो कि प्रभावशाली पोजिशन नहीं होती। रुओटोलो ब्रदर्स समय-समय पर बगी चोक के जरिए वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलर्स को पस्त करते रहे हैं।

ये मूव अक्सर सामने वाले एथलीट को बढ़त बनाने से रोक देता है क्योंकि टॉप कंट्रोल अब उनके लिए मुसीबत बन चुका होता है। दूसरी ओर, बॉटम पोजिशन में रहने वाला एथलीट भी बढ़त बनाने में सक्षम होता है। इस रणनीति को लोकप्रिय बनाने का श्रेय रुओटोलो भाइयों को जाता है।

#3 लेग पिन पासिंग सिस्टम

केड और टाय लेग पिन गार्ड पासिंग कर इसे BJJ के सबसे प्रभावी मूव्स में से एक बना दिया है।

सर्फिंग करते हुए बनाए गए अपने शानदार बैलेंस की मदद से रुओटोलो ब्रदर्स इस तकनीक को अपने विरोधी के पैरों पर खड़े होकर लगाते हैं, जिससे उन्हें गार्ड पास पूरा करने का मौका मिलता है।

दोनों भाइयों को लेग पिन के जरिए खूब सफलता मिली है इसलिए उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक गार्ड पास करने वाले एथलीट्स में गिना जाता है।

अन्य ग्रैपलर्स भी अब इस तकनीक का इस्तेमाल करने लगे हैं।

#4 वो अब भी गी कॉम्पिटिशन में भाग लेते हैं

रुओटोलो ब्रदर्स अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं, लेकिन अब वो दिखा रहे हैं कि वो एकसाथ गी (कॉस्ट्यूम) और नो-गी कॉम्पिटिशंस में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

टाय ONE 157 में अपने ONE Championship डेब्यू में गैरी टोनन को सबमिशन से हराने के कुछ दिन पहले IBJJF वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में दूसरे स्थान पर रहे थे, जो साल के सबसे बड़े गी टूर्नामेंट्स में से एक है।

उन्होंने गी कॉम्पिटिशन में भी फाइटिंग जारी रखी है, लेकिन नो-गी कॉम्पिटिशंस में भी सफलता प्राप्त कर वो पुरानी कहावतों को गलत साबित कर रहे हैं।

#5 अपना जिम खोल कर BJJ के खेल को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे

ये दोनों जुड़वां भाई जिउ-जित्सु के खेल को आगे बढ़ाने में भी अहम योगदान दे रहे हैं।

अपने पिछले मैचों में दोनों भाइयों ने 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस जीता था। इसलिए अब वो कोस्टा रिका में अपना BJJ जिम खोलने का प्लान बना रहे हैं।

अपना जिम शुरू कर रुओटोलो ब्रदर्स अन्य एथलीट्स को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे और साथ ही BJJ के खेल को दुनिया में नई पहचान दिलाना जारी रखेंगे।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)