5 बड़ी बातें जो हमें ONE Friday Fights 46: Tawanchai Vs. Superbon से पता चलीं

Phetjeeja Anissa Meksen ONE Friday Fights 46 95 scaled

ONE Championship ने 22 दिसंबर को ONE Friday Fights 46 में हुए तवनचाई पीके साइन्चाई बनाम सुपरबोन सिंघा माविन मुकाबले के साथ 2023 का अंत किया।

इस ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और इसके अतिरिक्त दस अन्य मुकाबलों ने फैंस को एक यादगार इवेंट दिया।

ONE Friday Fights 46 के परिणामों पर फैंस लंबे समय तक चर्चा करते रहेंगे। आइए ONE Friday Fights 46 से सामने निकलकर आईं बातों पर गौर कर लेते हैं।

तवनचाई और सुपरबोन की फाइट ने मॉय थाई के ऐतिहासिक साल का अंत किया

ONE Championship ने इस साल हर हफ्ते लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में वीकली शो का आयोजन किया, जिसमें उभरते हुए मॉय थाई और ग्लोबल स्टार्स ने हिस्सा लिया। बीते 12 महीने मॉय थाई खेल के लिए सबसे यादगार समय रहा।

शुक्रवार को तवनचाई और सुपरबोन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी ट्रेडमार्क स्ट्राइक्स के अलावा ताकत का नमूना पेश करते हुए अटैक और डिफेंस किया।

एक करीबी मुकाबले में तवनचाई अपने ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को बहुमत निर्णय से डिफेंड करने में कामयाब रहे।

अब जब सबकी नजरें अगले साल पर हैं, वहीं 2023 ने इस खेल में नए आयाम हासिल किए हैं और 2024 में फैंस को इससे ज्यादा अपेक्षा रहने वाली हैं।

प्राजनचाई ने बदला किया पूरा

जब मई 2022 में प्राजनचाई पीके साइन्चाई और जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी ONE 157 में आमने-सामने आए तो थाई स्टार को चैंपियनशिप राउंड्स शुरु होने से पहले ही हार मानने पर मजबूर होना पड़ा था, लेकिन इस बार उन्होंने उस करारी हार का बदला पूरा करने में 90 सेकंड से भी कम का समय लिया।

लसीरी वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन रीमैच में आत्मविश्वास के साथ उतरे थे। वो रिंग में आते वक्त मुस्कुरा रहे थे। लेकिन थाई स्टार ने एक घातक एल्बो लगाकर उनकी खुशी को गम में बदल दिया।

इटालियन-मोरक्कन स्टार अपने चेहरे को पकड़कर दर्द से कराहते हुए नजर आए और रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा कर दी। इस जीत के बाद स्टेडियम में बैठा हुआ क्राउड खुशी के मारे झूम उठा और प्राजनचाई ने उनके साथ जश्न मनाया।

थाई सुपरस्टार लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से अनडिस्प्यूटेड ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनकर निकले।

‘द क्वीन’ के सिर पर आया ताज

ONE Friday Fights 46 को “द क्वीन” फेटजीजा की ताजपोशी के लिए याद रखा जाएगा।

21 वर्षीय थाई सनसनी के लिए 2023 बहुत ही यादगार रहा क्योंकि उन्होंने मॉय थाई में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और फिर साल का अंत दिग्गज अनीसा “C18” मेक्सेन को हराकर ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीतकर किया।

मेक्सेन को विमेंस किकबॉक्सिंग जगत की सबसे बेहतरीन फाइटर माना जाता है। हालांकि, फेटजीजा को उनके रुतबे से कोई भी परेशानी नहीं हुई और फ्रेंच-अल्जीरियाई स्टार को बैकफुट पर धकेला।

Team Mehdi Zatout की प्रतिनिधि ने अच्छे कॉम्बिनेशन लगाए और मेक्सेन पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

पांच राउंड तक चला मुकाबला काफी शानदार रहा और उसने फेटजीजा की काबिलियत को दुनिया के सामने रखा। अब अगले साल फेटजीजा की नजर एटमवेट किकबॉक्सिंग क्वीन जेनेट टॉड के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच पर होगी।

वर्ल्ड टाइटल के लिए बड़ा खतरा बनकर उभरे कैरिलो

एक दिग्गज के खिलाफ फाइट में उतरना किसी के लिए भी आसान नहीं होता, लेकिन निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो ने दबाव के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर सभी को हैरान कर दिया।

थाई स्टार ने लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में लेग किक्स लगाकर शानदार शुरुआत की। पहला राउंड खत्म होने के बाद कैरिलो कॉर्नर में जाते हुए लड़खड़ाते नजर आए।

उसके बाद स्कॉटिश स्टार ने मैच में अपनी पूरा ताकत झोंक दी। उन्होंने एक स्टेप-इन नी लगाकर नोग-ओ को मैट पर गिरा दिया और क्राउड को पूरी तरह शांत कर दिया।

इस धमाकेदार जीत के बाद कैरिलो ने ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी के खिलाफ टाइटल मैच की दावेदारी मजबूत कर दी है।

सेकसन ने 2023 का यादगार अंत किया

सेकसन ओर क्वानमुआंग ने ONE में इस साल 8-0 का शानदार रिकॉर्ड कायम किया।

“द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” को तीन राउंड तक चले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई स्टार रिवर डैज़ से कड़ी टक्कर मिली। डैज़ ने मैच की शुरुआत से ही अटैक करना जारी रखा, लेकिन सेकसन ने भी अटैक के बदले अटैक की रणनीति अपनाकर विभाजित निर्णय से जीत हासिल की।

पिछले 12 महीनों में 34 वर्षीय दिग्गज ने खुद को मिले हर मौके का भरपूर फायदा उठाया और दुनिया के सबसे दिलचस्प और मनोरंजक फाइटर्स के रूप में खुद को स्थापित किया।

अब वो 2024 में भी कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)