इन 5 कारणों से आपको ‘ONE On TNT IV’ को बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए

Reinier De Ridder fights Aung La N Sang at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

“ONE on TNT” सीरीज का पहला सीजन गुरुवार, 29 अप्रैल को समाप्त होने वाला है।

यूएस प्राइम-टाइम टेलीविजन पर “ONE on TNT IV” में फैंस को कई बड़े स्टार्स, बेहतरीन फिनिशर्स और मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड के कई उभरते हुए सितारे परफॉर्म करते हुए दिखाई देंगे।

यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में कि आपको “ONE on TNT IV” के जबरदस्त एक्शन को मिस क्यों नहीं करना चाहिए।

#1 वर्ल्ड चैंपियन Vs. वर्ल्ड चैंपियन मैच 

The ONE Middleweight World Title fight between Aung La N Sang 🇲🇲 and Reinier De Ridder 🇳🇱 ended in JAW-DROPPING fashion!

The ONE Middleweight World Title fight between Aung La Nsang(Burmese Python) 🇲🇲 and Reinier De Ridder 🇳🇱 ended in JAW-DROPPING fashion! #InsideTheMatrix

Posted by ONE Championship on Friday, October 30, 2020

मेन इवेंट में 2 खतरनाक वर्ल्ड चैंपियंस एक-दूसरे के सामने होंगे और दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ खुद को बेहतर साबित करना चाहते हैं।

पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग को अक्टूबर में अपने ONE Championship करियर की पहली स्टॉपेज से हार झेलनी पड़ी थी।

अपराजित ग्रैपलिंग स्टार रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर ने पहले राउंड की शुरुआत में आंग ला न संग को मैट पर गिराकर सबमिशन से हराते हुए मिडलवेट टाइटल अपने नाम किया था।

अब दोनों एक बार फिर आमने-सामने होंगे और इस बार म्यांमार के सुपरस्टार का ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा।

डी रिडर की नजरें अब “द बर्मीज़ पाइथन” की दूसरी बेल्ट पर भी हैं, ऐसा करते ही वो भी 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन बन जाएंगे। वहीं आंग ला न संग साबित करना चाहेंगे कि वो डच स्टार को हराने में पूरी तरह सक्षम हैं।

#2 अल्वारेज़ की हो रही वापसी

एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ का “ONE on TNT I” में यूरी लापिकुस के खिलाफ मैच उनकी उम्मीद के अनुसार समाप्त नहीं हो सका था। लेकिन उत्तर अमेरिकी लैजेंड के पास अब ओक रे यूं को हराकर डिसक्वालीफ़िकेशन से मिली हार से उबरने का मौका होगा।

अल्वारेज़ जल्द से जल्द वापसी करना चाहते थे और उनकी इस इच्छा को “ONE on TNT III” में हुए मरात “कोबरा” गफूरोव और ओक रे यूं के मैच के विजेता के साथ मैच के रूप में पूरा भी किया गया।

ओक ने अपने डेब्यू मैच में पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन और #5 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर को हराकर पूरे डिविजन को सचेत कर दिया है।

दिलचस्प बात ये रही कि दक्षिण कोरियाई स्टार की स्ट्राइकिंग ने उन्हें रूसी ग्रैपलर पर जीत दिलाई थी, जो दर्शाता है कि “द अंडरग्राउंड किंग” को वो स्टैंड-अप गेम में कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

अल्वारेज़ यादगार जीत की तलाश में हैं और इस बार वो जीत के किसी भी मौके को खाली नहीं जाने देना चाहेंगे।



#3 एशियाई लैजेंड्स के बीच होगी ट्रायलॉजी बाउट

Bleacher Report लीड कार्ड को एशियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड्स शिन्या “टोबीकन” जुडन और एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग के बीच ट्रायलॉजी बाउट हेडलाइन करेगी।

नवंबर 2017 में हुए ONE: DEFENDING HONOR में फोलायंग ने उस समय के ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एओकी को हराकर वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था। वहीं मार्च 2019 में हुए ONE: A NEW ERA में जापानी लैजेंड ने अपने ट्रेडमार्क सबमिशन मूव से फोलायंग को हराकर अपना बदला पूरा किया और टाइटल भी वापस जीता।

दोनों एक-दूसरे से अच्छी तरफ वाकिफ हैं। एक तरफ बेहतरीन स्ट्राइकर तो दूसरी ओर दिग्गज ग्रैपलर, इनकी प्रतिद्वंदिता पुरानी रही है और इनके तीसरे मुकाबले की भविष्यवाणी कर पाना बहुत कठिन है।

“टोबीकन जुडन” जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं और लगातार 3 जीत दर्ज कर चुके हैं, लेकिन फोलायंग की हार ना मानने की मानसिकता उन्हें खतरनाक एथलीट बनाती है।

#4 ‘रग रग’ एक और बड़ी जीत के लिए हैं तैयार

“रग रग” ओमार केन के लिए साल 2021 अभी तक शानदार रहा है। सेनेगली रेसलिंग सुपरस्टार ने लगातार 2 मैचों में पहले राउंड में जीत दर्ज कर हेवीवेट डिविजन को सावधान कर दिया है।

उनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 3-0 का है और अगले मैच में उनका सामना किरिल ग्रिशेंको से होगा और उनका रिकॉर्ड भी 3-0 का है। ग्रिशेंको भी अपने विरोधी की तरह अपने तीनों प्रतिद्वंदियों को फिनिश कर चुके हैं।

दोनों का फाइटिंग स्टाइल भी इस मुकाबले को दिलचस्प बना रहा है। दोनों एथलीट्स अभी तक अपने प्रतिद्वंदियों को दमदार स्ट्राइक्स के दम पर खूब क्षति पहुंचाते आए हैं।

इस बार केन की भिड़ंत बेलारूस के एलीट लेवल के ग्रीको-रोमन रेसलिंग स्किल्स वाले एथलीट से हो रही है। जिसे भी टॉप पोजिशन प्राप्त होगी, उसके जीतने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी, मगर फैंस को दोनों के बीच स्टैंड-अप गेम में भी जबरदस्त एक्शन के देखे जाने की उम्मीद होगी।

#5 शो की शुरुआत धमाकेदार विमेंस डिविजन की बाउट्स से होगी

शो की शुरुआत 2 विमेंस डिविजन की बाउट्स से होगी। एक तरफ स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में जैकी बुंटान और एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा आमने-सामने होंगी, वहीं कैचवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में कॉल्बी नॉर्थकट की भिड़ंत कोर्टनी “नो मर्सी” मार्टिन से होगी।

बुंटान ने ONE: FISTS OF FURY में शानदार प्रदर्शन करते हुए वंडरगर्ल फेयरटेक्स को हराकर अपने ONE Super Series करियर की बेहतरीन शुरुआत की थी।

बुंटान की टीम मेंबर और ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट “JT” टॉड के खिलाफ हार झेलने के बाद वंडरीएवा ग्लोबल स्टेज पर अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेंगी।

“सुपर” सेज नॉर्थकट की बहन कॉल्बी डेब्यू में जीत के बाद अपने शानदार सफर को जारी रखना चाहेंगी। वो जानती हैं कि मार्टिन को हराना आसान नहीं होगा इसलिए दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखे जाने की उम्मीद होगी।

ये भी पढ़ें: बिगडैश ‘ONE on TNT IV’ से हुआ बाहर, आंग ला न संग और डी रिडर रीमैच के लिए तैयार

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
Tang Kai Gasanov
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage