इन 5 कारणों से ONE Fight Night 36: Prajanchai Vs. Di Bella II देखना ना भूलें

Prajanchai PK Saenchai Jonathan Di Bella ONE Friday Fights 68 82 scaled

इस शनिवार, 4 अक्टूबर को दुनिया भर के मार्शल आर्ट्स फैंस की नजरें थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने वाले ONE Fight Night 36: Prajanchai vs. Di Bella II पर टिकी होंगी।

इस कार्ड में MMA, मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग के बेहतरीन मुकाबले शामिल हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स फाइट्स करते हुए दिखेंगे।

इससे पहले कि इवेंट शुरु हो, आइए जानते हैं कि क्यों हर कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैन को ये इवेंट जरूर देखना चाहिए।

#1 सर्वश्रेष्ठ स्ट्रॉवेट स्ट्राइकर्स किकबॉक्सिंग टाइटल को यूनिफाई करने के लिए भिड़ेंगे

बहुप्रतीक्षित ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप यूनिफिकेशन मैच में दो खेलों के चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई और अंतरिम टाइटल विजेता जोनाथन डी बैला की टक्कर होगी।

थाई सुपरस्टार डिविजन पर अपना दबदबा बढ़ाना चाहेंगे तो वहीं कनाडाई-इटालियन स्ट्राइकर अपने खोए हुए खिताब को दोबारा पाना चाहेंगे।

इन दोनों के बीच पहले मुकाबला जून 2024 के दौरान ONE Friday Fights 68 में हुआ, जहां डी बैला और प्राजनचाई ने एक दूसरे पर जमकर वार किए, लेकिन अंत में जीत PK Saenchai Muaythaigym के प्रतिनिधि को हासिल हुई।

शानदार फॉर्म में चल रहे दोनों ही स्ट्राइकर्स इस मुकाबले को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे।

#2 आंग ला न संग की रिटायरमेंट फाइट

म्यांमार के स्पोर्ट्स हीरो आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग का सामना स्वीडिश डेस्ट्रॉयर ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम से मिडलवेट MMA मुकाबले में होगा।

कुल मिलाकर देखें तो इन दोनों पूर्व MMA वर्ल्ड चैंपियंस के नाम 42 जीत हैं। आंग ला न संग का ONE करियर बहुत ही यादगार रहा है और उन्होंने दो डिविजन में बादशाहत भी हासिल की है।

पूर्व ONE लाइट हेवीवेट और मिडलवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन अपनी रिटायरमेंट को यादगार बनाना चाहेंगे, लेकिन उनके सामना बहुत बड़ी चुनौती बनकर खड़े होंगे 34 वर्षीय स्वीडिश पावरहाउस। ऐसे में फैंस को इन दो धुरंधरों के बीच यादगार मैच देखने को मिलेगा।

#3 जोरदार फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले

फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन की दो शानदार फाइट्स इस इवेंट में होंगी, जो कि डिविजन की दशा और दिशा बदल सकता है।

पहले चार रैंक के कंटेंडर कोंगथोरानी सोर सोमाई का सामना अपराजित उज़्बेकिस्तानी स्टार असलमजोन ओर्तिकोव से होगा। इस साल फरवरी में स्ट्राइकिंग दिग्गज नोंग-ओ हामा से हार के बाद वो जीत की लय पाना चाहेंगे।

उनके विरोधी ओर्तिकोव ONE Friday Fights में लगातार आठ मैचों को अपने नाम कर चुके हैं और वो एक बड़े स्ट्राइकर को हराकर खुद को स्थापित करना चाहेंगे।

वहीं पांच रैंक के जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी और अज़रबैजानी सनसनी अकिफ “किंग” गुलुज़ादा की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। नाकरोब पिछले मैच को 52 सेकंड में जीतने के बाद यहां आएंगे तो वहीं गुलुज़ादा प्रमोशन में अपने सभी चार विरोधियों को धूल चटा चुके हैं।

#4 फ्लाइवेट MMA फाइटर्स पर भी नजरें

फ्लाइवेट MMA डिविजन भी एक्शन में रहेगा, जहां दो जोरदार मुकाबले शो को खास बनाएंगे।

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा #1 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स का सामना #2 रैंक के मंसूर मलाचिएव से होगा और मैच का विजेता फ्लाइवेट डिविजन की रैंकिंग में दस्तक दे सकता है।

इसके अतिरिक्त अपराजित उज़्बेकिस्तानी फाइटर और चार रैंक के कंटेंडर सांझार “टोरनेडो” ज़किरोव अपने 15-0 के बेदाग रिकॉर्ड को दांव पर लगाएंगे और उनकी टक्कर चीनी स्टार “वुल्फ वॉरियर” हू योंग से होगी।

ज़किरोव ने प्रमोशन में सभी छह फाइट्स में जोरदार प्रदर्शन किया है और वहीं बात करें हू की तो वो भी आठ जीत दर्ज कर चुके हैं और पिछली हार को भुलाते हुए जीत के रथ पर दोबारा सवार होना चाहेंगे।

#5 एक अहम सबमिशन ग्रैपलिंग मैच

दो ब्राजीलियाई ग्राउंड गेम स्पेशलिस्ट्स फैब्रिसियो “होकेज” आंद्रे और एडुआर्डो ग्रैनज़ोटो एक फेदरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में आमने-सामने होंगे।

2021 IBJJF वर्ल्ड चैंपियन आंद्रे ने अपनी पहचान खेल के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में एक से के रूप में बना ली है। उन्होंने अपने ONE डेब्यू मैच में शानदार जीत हासिल की थी।

23 वर्षीय BJJ ब्लैक बेल्ट ग्रैनज़ोटो की कोशिश होगी कि वो अपने डेब्यू को यादगार बनाएं और शानदार अंदाज में दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन पर दस्तक दें।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty