इन 5 कारणों से आपको 5 अगस्त को ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian जरूर देखना चाहिए

ChingizAllazov MaratGrigorian Faceoff 1920X1280

ONE Championship इस शनिवार, 5 अगस्त को यूएस प्राइमटाइम पर एक और धमाकेदार इवेंट के आयोजन के लिए तैयार है।

ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian को 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हेडलाइन करेंगे और कार्ड में MMA, मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग से जुड़े कई बड़े एथलीट्स परफॉर्म करेंगे।

इवेंट में अलग-अलग तरह का एक्शन देखने को मिलेगा इसलिए कॉम्बैट खेल से जुड़े लोग बहुत उत्साहित हैं।

यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में, जिनसे आपको ONE Fight Night 13 जरूर देखना चाहिए।

#1 दो वर्ल्ड चैंपियंस के सामने बेल्ट को डिफेंड करने की चुनौती

मेन और को-मेन इवेंट में 2 खेलों के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड एथलीट्स फाइट कर रहे होंगे।

मेन इवेंट में चिंगिज़ अलाज़ोव अपने पहले ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में अपने पुराने प्रतिद्वंदी मरात ग्रिगोरियन से भिड़ेंगे।

अलाज़ोव ने पिछले साल ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री जीतने के बाद सुपरबोन सिंघा माविन को नॉकआउट करते हुए डिविजन का वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था और उनके शानदार सफर ने उन्हें इस खेल के बेस्ट एथलीट्स में से एक बना दिया है।

मगर अब उनके सामने ग्रिगोरियन की कठिन चुनौती होगी, जिन्होंने 10 साल पहले “चिंगा” को मात दी थी।

दोनों एथलीट्स को अपने तीव्र और लगातार अटैक करने वाले स्टाइल्स के लिए जाना जाता है। चूंकि उनके मैच में वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा इसलिए शुरुआत से बहुत खतरनाक एक्शन देखने को मिल सकता है।

दूसरी ओर, ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) सुपरस्टार माइकी मुसुमेची को जैरेड ब्रूक्स के खिलाफ ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा।

“डार्थ रिगाटोनी” इतिहास के सबसे महान अमेरिकी BJJ एथलीट हैं और ONE में अभी तक उन्हें कोई हरा नहीं पाया है। उनका प्रोमोशनल रिकॉर्ड 4-0 का है और फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग डिविजन पर अपना वर्चस्व कायम कर चुके हैं।

उनके सामने अब ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ब्रूक्स के रूप में एक अनोखी चुनौती होगी क्योंकि ब्रूक्स अपने रेसलिंग गेम के दम पर अपने MMA प्रतिद्वंदियों को हराते आए हैं। अब सवाल है कि क्या “द मंकी गॉड” की ग्रैपलिंग स्किल्स उस लेवल की हैं, जो उन्हें मुसुमेची पर जीत दिलाकर 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बना सकें?

#2 तवनचाई 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने के सफर की शुरुआत करेंगे

तवनचाई पीके साइन्चाई भी 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना देख रहे हैं और इस समय उन्हें शानदार लय प्राप्त है।

इस शनिवार मौजूदा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ONE में अपना किकबॉक्सिंग डेब्यू करेंगे, जहां उनकी भिड़ंत डेविट कीरिया के रूप में एक अनुभवी एथलीट से होगी। वो जानते हैं कि जॉर्जियाई स्ट्राइकर के खिलाफ जीत से वो पूरे डिविजन को सावधान कर सकते हैं।

कीरिया ने अपने करियर में कई महान एथलीट्स को हराया है इसलिए अगर तवनचाई किकबॉक्सिंग में उन्हें हरा पाए तो उन्हें तुरंत डिविजन के सबसे खतरनाक कंटेंडर्स में जगह मिल जाएगी।

PK Saenchai टीम के प्रतिनिधि ने पिछले चारों मॉय थाई मुकाबलों को जीता है, जिनमें से 3 स्टॉपेज से आई हैं। एक और फिनिश उन्हें अलाज़ोव vs ग्रिगोरियन वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के विजेता के लिए बड़ा खतरा साबित कर सकता है।

#3 स्टैंड-अप वॉर के लिए वापसी करेंगे लिनेकर

जॉन लिनेकर के मैच हर बार मनोरंजक रहे हैं। अब उनका सामना एक खतरनाक स्ट्राइकर से हो रहा होगा इसलिए उनके मैच में खतरनाक एक्शन का देखा जाना तय है।

“हैंड्स ऑफ स्टोन” को अपना निकनेम दमदार स्ट्राइक्स के लिए मिला है। पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन रह चुके लिनेकर एक ही पंच में अपने विरोधी को फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं।

इस खतरनाक स्किल सेट के बावजूद उनके अगले प्रतिद्वंदी किम जे वूंग ने ब्राजीलियाई एथलीट की स्ट्राइक्स को झेलते हुए काउंटर अटैक करने का दावा किया है।

“द फाइटिंग गॉड” भी कई प्रतिद्वंदियों को फिनिश कर चुके हैं। दोनों के रिकॉर्ड को मिलाकर देखा जाए तो उनके नाम 26 नॉकआउट जीत हैं, ऐसे में इस बाउट के लंबा चलने की उम्मीद बहुत कम है।

लिनेकर और किम के इस मैच में दोनों ओर से खतरनाक स्ट्राइक्स और काउंटर्स देखे जाने की उम्मीद रखिएगा।

#4 उभरते हुए हेवीवेट स्टार्स का लंबे समय बाद होगा मुकाबला

मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा और “रग रग” ओमार केन का मैच कई बार बुक किया जा चुका है, लेकिन हर बार किसी कारणवश उसे रद्द कर दिया गया।

अब आखिरकार 2 सालों के लंबे इंतज़ार के बाद उभरते हुए हेवीवेट MMA स्टार्स आमने-सामने आ रहे होंगे।

17 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन “बुशेशा” ने अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स के दम पर MMA में 4-0 का रिकॉर्ड कायम किया है और चारों बार पहले राउंड में अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश किया है।

उन्होंने अपने सभी विरोधियों को ग्राउंड फाइट में ले जाने में सफलता पाई है, जिसमें वो महारत रखते हैं, लेकिन केन की रेसलिंग उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

“रग रग” शारीरिक रूप से बहुत तगड़े हैं, जिनका स्किल सेट शानदार है और “बुशेशा” को दबाव में लाने का दम रखते हैं। वो American Top Team के अपराजित प्रतिनिधि को हराने वाले पहले एथलीट भी बन सकते हैं।

#5 युवा स्टार्स छाने के लिए तैयार हैं

इवेंट में ONE के 2 फ्यूचर स्टार्स भी फाइट कर रहे होंगे।

युवा सनसनी एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक का सामना लारा फर्नांडीज से होगा, वहीं एंख-ओर्गिल बाटरखू को हराकर Team Lakay के स्टार झानलो मार्क सांगियाओ अपने अपराजित MMA रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेंगे।

“सुपरगर्ल” ने ONE में लगातार 2 मैच जीते थे, लेकिन इसी साल किकबॉक्सिंग मुकाबले में पूर्व 2-स्पोर्ट क्वीन स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ विभाजित निर्णय से हार गई थीं।

केवल 19 साल की उम्र में थाई स्टार ने सबको प्रभावित किया है और पूर्व WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन फर्नांडीज के खिलाफ एक जीत से सुपरगर्ल साबित कर देंगी कि वो डिविजन की टॉप कंटेंडर्स को हराने का दम रखती हैं।

दूसरी ओर सांगियाओ ने ONE में अपने तीनों मैचों को पहले राउंड में सबमिशन से जीता है, लेकिन मंगोलियाई स्टार बाटरखू उनके अभी तक के सबसे कठिन प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं।

Road To ONE Mongolia के विजेता ने ONE Friday Fights में लगातार मैचों को जीता है, जिनमें “द मशीन” के टीम मेंबर एडोनिस सेविलेनो के खिलाफ जीत भी शामिल है। वो 8 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और उनका दबाव बनाने वाला स्टाइल फिलीपीनो एथलीट के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty