इन 5 कारणों से 9 नवंबर को ONE 169 देखना ना भूलें

Reinier de Ridder Anatoly Malykhin ONE 166 20

ONE 169: Malykhin vs. Reug Reug इस साल के सबसे ब्लॉकबस्टर इवेंट्स में से एक है, जिसमें शुरुआत से लेकर अंत तक दमदार मुकाबले शामिल हैं।

MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग के कुछ सबसे बड़े नाम शनिवार, 9 नवंबर को रिंग में अपनी काबिलियत दिखाने उतरेंगे।

तीन वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों के अलावा टॉप कंटेंडर्स की भिड़ंत और युवा स्टार्स आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।

आइए थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले इवेंट से पहले उन पांच कारणों पर चर्चा करते हैं, जिनके चलते सभी कॉम्बैट स्पोर्ट्स फैंस को ये इवेंट जरूर देखना चाहिए।

#1 ट्रिपल चैंपियन एनातोली मालिकिन अपनी हेवीवेट बेल्ट को डिफेंड करेंगे

एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन ONE मिडलवेट, लाइट हेवीवेट और हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीतने के दौरान अजेय नजर आए हैं। रूसी मेगास्टार का MMA रिकॉर्ड 14-0 और फिनिशिंग रेट 100 फीसदी है।

पिछले मुकाबले में मिडलवेट खिताब जीतने के बाद मालिकिन अब दो डिविजन ऊपर आकर हेवीवेट खिताब का बचाव करने उतरेंगे और वो भी एक तगड़े एथलीट के खिलाफ।

वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर “रग रग” ओमार केन किसी भी प्रतिद्वंदी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। मालिकिन की तरह ही सेनेगली सनसनी की रेसलिंग कमाल की है और उनके हाथों में गजब की ताकत है।

दोनों की ताकत और काबिलियत की वजह से ये मुकाबला फैंस को लंबे समय तक याद रहेगा।

#2 दो अन्य वर्ल्ड टाइटल मैच

मेन इवेंट में होने वाले धमाकेदार मैच के अलावा भी दो और वर्ल्ड टाइटल मुकाबले फैंस का मनोरंजन करेंगे।

रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन अपने ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को #3 रैंक के कंटेंडर जैकब स्मिथ के खिलाफ बचाने उतरेंगे।

थाई मेगास्टार अपने ब्रिटिश प्रतिद्वंदी को साल 2022 में पहले ही हरा चुके हैं और ये उनके बीच का रीमैच होगा। स्मिथ का मानना है कि वो पिछली हार का हिसाब बराबर करने के लिए तैयार हैं।

अन्य को-मेन इवेंट में फिलीपीनो-अमेरिकी सनसनी जैकी बुंटान और महानतम विमेंस स्ट्राइकर अनीसा “C18” मेक्सेन की टक्कर पहले ONE विमेंस स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए होगी।

बुंटान का ONE Championship रिकॉर्ड 6-1 का है और वो महान स्ट्राइकिंग सुपरस्टार को हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल करना चाहेंगी।

हालांकि, मेक्सेन उनसे नौ साल बड़ी हैं, लेकिन उनका करियर अभी खत्म नहीं हुआ है और वो ONE बेल्ट जीतना चाहती हैं।

#3 वर्ल्ड टाइटल के नजरिए से बेहद अहम फ्लाइवेट MMA रीमैच

MMA के महानतम फाइटर डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन की रिटायरमेंट के बाद से ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड टाइटल वेकेंट (रिक्त) है और ONE 169 में दो एथलीट्स खिताबी मैच हासिल करने का प्रयास करेंगे।

डिविजन के पूर्व चैंपियन और #1 रैंक के कंटेंडर एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस बेल्ट जीतने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन उन्हें पहले पुराने प्रतिद्वंदी और #3 रैंक के कंटेंडर डैनी “द किंग” किंगड को हराना होगा।

ब्राजीलियाई सुपरस्टार ने जब 2017 में किंगड को हराया था तो वो डिविजन के टॉप पर थे, लेकिन फिलीपीनो एथलीट ने उसके बाद से खुद में काफी सुधार किया है।

मिकीन्यो की बात करें तो वो एक शीर्ष BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) ब्लैक बेल्ट हैं, जिनका MMA गेम शानदार है और उन्होंने “माइटी माउस” का तीन बार सामना किया है।

इस मैच में विजेता बनने वाला एथलीट खिताबी मैच हासिल कर सकता है।

#4 नया हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सामने आ सकता है 

मेन इवेंट में ONE हेवीवेट MMA वर्ल्ड टाइटल दांव पर होगा तो वहीं एक अन्य मुकाबले में मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा और अमीर अलीअकबरी में से कोई अगला दावेदार बनकर सामने आ सकता है।

BJJ दिग्गज “बुशेशा” अपने करियर की पहली हार के बाद वापसी करना चाहते हैं। उस मुकाबले से पहले अल्मेडा ने चार प्रतिद्वंदियों को फिनिश किया था और वो दोबारा जीत की लय पाने के लिए तैयार हैं।

अलीअकबरी की बात करें तो वो लगातार चार मुकाबलों को जीतकर शानदार फॉर्म में हैं। ईरानी पावरहाउस ने अपनी ताकत और बेहतरीन ग्रैपलिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया है। वो “बुशेशा” की सबमिशन स्किल्स के खिलाफ अपनी रेसलिंग को काम में लगा सकते हैं।

#5 केड रुओटोलो अपनी दूसरी MMA फाइट के लिए तैयार

मौजूदा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो पहले ही एक खेल में परचम लहरा रहे हैं और वो दूसरे खेल की बुलंदियों पर पहुंचना चाहते हैं।

जून महीने में MMA डेब्यू के दौरान ब्लेक कूपर को हराने वाले 21 वर्षीय स्टार ने ONE के बाहर प्रतिष्ठित CJI टूर्नामेंट में जीत हासिल की। अब उनका ध्यान एक बार फिर MMA पर लग गया है और रुओटोलो की टक्कर पाकिस्तानी फाइटर अहमद मुजतबा से लाइटवेट मैच में होगी।

मुजतबा का MMA रिकॉर्ड 10-4 है, जिसमें तीन नॉकआउट और पांच सबमिशन शामिल हैं, जो कि उनके ऑलराउंड खेल को प्रदर्शित करता है।

“वुल्वरिन” जानते हैं कि रुओटोलो की लोकप्रियता की वजह से ढेर सारे फैंस की नजरें इस मुकाबले पर हैं और वो इसे जीतकर अपने करियर को उड़ान देना चाहते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty