इन 5 कारणों से आपको ONE 162: Zhang vs. Di Bella जरूर देखना चाहिए

Zhang-Peimian-Aslanbek-Zikreev-ONE159

ONE 162: Zhang vs. Di Bella में कई धमाकेदार मुकाबले होने वाले हैं, जिनमें ONE Championship के कई दिग्गज फाइटर्स और उभरते हुए स्टार्स भी परफॉर्म कर रहे होंगे।

अक्षीयता एरीना में होने वाले इवेंट में 9 मैच होंगे और प्रत्येक मुकाबला रोमांच से भरा होगा। किसी में वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा तो किसी में 2 स्टाइल्स की रोचक भिड़ंत देखने को मिलेगी।

यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में जिनसे आपको शुक्रवार, 21 अक्टूबर को एशियाई प्राइमटाइम पर इवेंट को जरूर देखना चाहिए।

उसके बाद अमेरिकी प्राइमटाइम पर ONE Fight Night 3 के एक्शन को मिस ना कीजिएगा।

#1 दो टॉप किकबॉक्सर्स वर्ल्ड टाइटल के लिए भिड़ेंगे

“फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान और जोनाथन डी बैला का ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच इवेंट को हेडलाइन करेगा। ये टाइटल पहले थाई लैजेंड सैम-ए गैयानघादाओ के पास था।

सैम-ए कई दशकों तक इस खेल को डोमिनेट करते रहे, लेकिन अब 2 नए चैलेंजर्स एक नए युग की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

उनके रिकॉर्ड को मिलाकर देखा जाए तो उन्हें 28 प्रोफेशनल किकबॉक्सिंग बाउट्स में से केवल एक में हार मिली है। एक तरफ “फाइटिंग रूस्टर” का रिकॉर्ड 16-1-1 और डी बैला का रिकॉर्ड 10-0 का है।

19 वर्षीय झांग ने ONE में अपनी दोनों फाइट्स जीतकर चैंपियनशिप मैच में जगह बनाई है और वो सबसे युवा किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रच सकते हैं।

दूसरी ओर, 26 वर्षीय डी बैला अभी ONE में नए हैं, लेकिन इटालियन-कनाडाई स्टार का उत्तर अमेरिकी प्रोमोशंस में काम करते हुए बनाया गया परफेक्ट रिकॉर्ड बताता है कि वो चैंपियनशिप का भार अपने कंधों पर संभालने के लिए तैयार हैं।

झांग के पास पावर है, लेकिन प्रोफेशनल बॉक्सर के तौर पर 2-0 का रिकॉर्ड कायम करने वाले डी बैला के पास तेजी और फाइटिंग का काफी ज्ञान है और यही चीज़ें उनकी भिड़ंत को दिलचस्प बना रही होंगी।

#2 फ्लाइवेट MMA डिविजन के स्टार्स में है कड़ी टक्कर

https://www.instagram.com/p/Cg61xBMOmEZ/

फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन टैलेंट से भरा हुआ है और इसके 4 स्टार्स वर्ल्ड चैंपियनशिप सीन में एंट्री लेने की कोशिश करेंगे।

#5 रैंक के कंटेंडर और पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर रीस मैकलेरन की भिड़ंत विंडसन रामोस से होगी, जिन्होंने अपने ONE डेब्यू में शानदार जीत दर्ज की थी और अब 5 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं।

दोनों एथलीट्स ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट हैं और उनके पास ग्राउंड गेम में शानदार फिनिशिंग स्किल्स हैं इसलिए जीत उसे ही मिलेगी, जो बेहतर तरीके से अपने गेम प्लान पर अमल कर पाएगा।

कार्ड में मॉय थाई सनसनी योडकाइकेउ फेयरटेक्स का सामना रेसलिंग स्टार एको रोनी सपुत्रा से होगा।

इंडोनेशिया के सपुत्रा 6 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और सभी जीत स्टॉपेज से आई हैं, लेकिन “Y2K” जीत की तलाश में हैं और यही बात उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित कर रही होगी।

#3 शानदार अंदाज में जीत दर्ज करना चाहेंगे लाइटवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर्स

https://www.instagram.com/p/CjsTpqNvjor/?hl=en

ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल ONE Fight Night 3 में मॉय थाई चैंपियनशिप भी जीतना चाहेंगे, लेकिन इससे पहले इवेंट में 2 टॉप लेवल के स्ट्राइकर्स उनके खिलाफ किकबॉक्सिंग टाइटल शॉट प्राप्त करने की कोशिश करेंगे।

इस्लाम मुर्ताज़ेव को इरसल के हाथों विभाजित निर्णय से हार मिली थी और वो जानते हैं कि अगले मैच में जीत उन्हें इरसल के खिलाफ रीमैच पाने के करीब पहुंचा सकती है।

रूसी स्टार की भिड़ंत ONE 162 में नीकी होल्ज़कन से होने वाली थी, लेकिन चोट के कारण होल्ज़कन को इवेंट से नाम वापस लेना पड़ा है। अब उनका सामना मोल्दोवा के कॉन्स्टेंटाइन रुसु से होगा।

रुसु ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में मारौआन टूटू को हराकर दिखाया कि उनका बॉक्सिंग गेम कितना शानदार है।

दूसरी ओर, मुर्ताज़ेव के अप्रत्याशित स्पिनिंग अटैक और दमदार राइट किक्स का मतलब है कि “लॉयनक्रशर” को आगे आकर तेजी से पंच लगाते समय सावधान रहना होगा।

इस मैच में बहुत कुछ दांव पर लगा होगा इसलिए दोनों में से कोई भी लाइटवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के टॉप पर पहुंचने के सफर को कमजोर नहीं पड़ने देना चाहेगा।

#4 एक अन्य पूर्व किंग को हराना चाहेंगे बलार्ट

स्ट्रॉवेट MMA डिविजन में स्थिति दिलचस्प होती दिख रही है क्योंकि डिविजन के पूर्व चैंपियन एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा का सामना #4 रैंक के कंटेंडर गुस्तावो “एल ग्लैडीएडर” बलार्ट से होगा।

“लिटल रॉक” ने पिछले 4 में से 3 मैच जीते हैं, वहीं बलार्ट ने लगातार मैचों को जीता है, जिनमें उनकी पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन योसूके सारूटा के खिलाफ जीत भी शामिल है।

उनके स्टाइल्स की बात करें तो सिल्वा BJJ वर्ल्ड चैंपियन हैं और बलार्ट क्यूबा के लिए ओलंपिक्स में रेसलिंग कर चुके हैं। इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि ग्रैपलिंग में कौन बेहतर साबित होता है।

क्या “एल ग्लैडीएडर” टेकडाउन करते हुए फाइट को ग्राउंड पर ले जाना चाहेंगे या दोनों एक-दूसरे के स्टैंड-अप गेम की परीक्षा लेना चाहेंगे?

इस जीत से बलार्ट डिविजन के सबसे खतरनाक कंटेंडर्स में से एक बन जाएंगे, लेकिन सिल्वा भी दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बनकर दिखाना चाहते हैं कि उनका करियर अभी खत्म नहीं हुआ है।

#5 उभरते हुए मॉय थाई स्टार्स ONE में पहली जीत दर्ज करना चाहेंगे

https://www.instagram.com/p/CjlHQrIhm_5/?hl=en

बाउट कार्ड में 2 मॉय थाई मुकाबले होंगे, जो सर्कल में पहली जीत की तलाश में हैं।

फ्रेंच स्टार जिमी विन्यो और डेनमार्क के निकलस लारसेन के बीच फेदरवेट बाउट होगी। दोनों एथलीट्स मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और कई टॉप थाई एथलीट्स के साथ फाइट करने का अनुभव भी है।

वो ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके.साइन्चाई को चुनौती देने के लिए तैयार हैं और केवल एक जीत ही उन्हें चैंपियनशिप मैच के करीब पहुंचा सकती है।

वहीं रूसी एथलीट तगीर खलीलोव 2021 में थाई मेगास्टार रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ ONE डेब्यू करने के बाद वापसी कर रहे होंगे। उनका सामना फ्लाइवेट बाउट में डेनिस पुरिच से होगा, जिसमें खतरनाक एक्शन देखे जाने की उम्मीद होगी।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty