झांग पेइमियान के खिलाफ अहम स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग फाइट के लिए रुई बोटेल्हो तैयार – ‘मैं उनसे बेहतर हूं’

Asahi Shinagawa Rui Botelho ONE163 1920X1280 1

रुई बोटेल्हो अपने ONE Championship करियर के सबसे बड़े मुकाबले के लिए तैयार हैं।

इस शनिवार, 4 नवंबर को होने वाले ONE Fight Night 16: Haggerty vs. Andrade में पुर्तगाली स्ट्राइकर पूर्व ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर “फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान के खिलाफ वापसी करने जा रहे हैं और उनका मानना है कि वो शानदार प्रदर्शन करेंगे।

20 वर्षीय स्टार झांग लगातार आगे बढ़ते हुए खूब स्ट्राइक्स लगाते हैं और उनकी स्पीड प्रतिद्वंदियों को हैरान कर देती है।

हालांकि, बोटेल्हो को लगता है कि वो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में उनका स्टाइल झांग के साथ अच्छी तरह से काम आएगा।

ONE Fight Night 16 में अपनी फाइट से पहले पुर्तगाली स्ट्राइकर ने कहा:

“मैं उनके बारे में ज्यादा नहीं जानता हूं, लेकिन मुझे पता है कि उन्हें आगे आकर आक्रामक फाइट करना पसंद है और ये मेरे फाइटिंग स्टाइल पर एकदम फिट बैठता है।”

चीनी स्ट्राइकर ने अपने करियर के दौरान स्टैंडिंग स्किल्स का शानदार प्रदर्शन किया है। वो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में तीन जीत के साथ 17-2-1 का करियर रिकॉर्ड रखते हैं। उनके करियर की एकमात्र हार अक्टूबर 2022 में ONE 162 में जोनाथन डी बैला के खिलाफ हुए ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में आई थी।

लेकिन ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 और कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पानपयाक जित्मुआंगनोन का सामना कर चुके बोटेल्हो को “फाइटिंग रूस्टर” से किसी तरह का डर नहीं है।

28 वर्षीय पुर्तगाली स्टार को भरोसा है कि उनकी स्किल्स उन्हें मैच में आगे ले जाएंगी और उनका प्लान भी यही है।

बोटेल्हो ने कहा:

“मेरे हिसाब से उनके हाथ उन्हें खतरनाक बनाते हैं। लेकिन जैसा मैंने कहा, मुझे उनके बारे में ज्यादा पता नहीं है। फिर भी मेरा मानना है कि मैं उनसे बेहतर हूं और मुझे उनके खिलाफ जो बढ़त मिलेगी, वो फाइट में देखकर पता चल जाएगा।”

रुई बोटेल्हो की नजरें जोनाथन डी बैला के खिताब पर टिकीं

फ्लाइवेट डिविजन में कड़े मुकाबले करने के बाद रुई बोटेल्हो अब एक डिविजन नीचे आ गए हैं और उनका मानना है कि वो स्ट्रॉवेट डिविजन के शिखर पर पहुंच सकते हैं।

और झांग पेइमियान स्ट्रॉवेट डिविजन के सबसे मशहूर नामों में से एक हैं, बोटेल्हो का मानना है कि चीनी स्ट्राइकर के खिलाफ जीत उनके करियर को सही दिशा में ले जाकर जोनाथन डी बैला के खिलाफ टाइटल मैच दिला सकती है।

माफरा निवासी एथलीट ने कहा:

“ये फाइट ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल हासिल करने की मेरी यात्रा की शुरुआत होगी। मेरी सोच है कि उनके खिलाफ एक जीत मुझे वर्ल्ड टाइटल मैच के करीब लाकर खड़ी कर देगी।”

इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए बोटेल्हो लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने उतरेंगे।

हालांकि, उन्होंने अपनी जीत की रणनीति उजागर नहीं की, लेकिन पुर्तगाली स्ट्राइकर ने वादा किया कि रेफरी उनका ही हाथ उठाएंगे और वो जीत के बाद रिंग में इंटरव्यू देंगे।

बोटेल्हो ने बताया:

“मेरा मानना है कि ये लोगों के लिए दिलचस्प फाइट होगी। लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि फाइट के बाद मिच चिल्सन मुझसे ही बात करेंगे।”

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34