झांग पेइमियान ने ONE Fight Night 16 में रुई बोटेल्हो को मात देने की योजना बनाई – ‘मैं उनसे अधिक तेज होऊंगा’

Zhang Peimian Torepchi Dongak ONE Fight Night 8 55

“फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान एक और जीत हासिल करने और ये साबित करने के लिए उत्सुक हैं कि वो ONE के स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के टॉप कंटेंडर हैं।

4 नवंबर को 20 वर्षीय चीनी स्टार का सामना ONE Fight Night 16: Haggerty vs. Andrade में रुई बोटेल्हो से होगा और वो पुर्तगाली दिग्गज के खिलाफ कड़ी फाइट की तैयारी में हैं।

झांग ने हाल ही में ONE Fight Night 8 में टोरेप्ची डोंगक पर एक दमदार जीत हासिल की और पिछले साल जोनाथन डी बैला से ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में मिली हार के बाद वापसी की।

अब वो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपने अगले मुकाबले से शुरुआत करते हुए एक जीत की लय बनाना चाहते हैं, जो उन्हें वापस गोल्ड बेल्ट की राह पर ले चलेगी।

“फाइटिंग रूस्टर” ने onefc.com को बताया:

“जब मुझे फाइट का प्रस्ताव मिला तो मैं बहुत उत्साहित हुआ क्योंकि (मैं फिर से लड़ने के लिए उत्सुक हूं)। मैं अभी इस मुकाबले की तैयारी कर रहा हूं। मैं खुद को बेहतर बनाने के लिए काफी ट्रेनिंग कर रहा हूं।”

दूसरी ओर, बोटेल्हो ने सात बार ONE में प्रतिस्पर्धा की है और फ्लाइवेट डिविजन में सुपरलैक कियातमू9 और पानपयाक जित्मुआंगनोन जैसे स्टार्स के साथ कड़े मुकाबले किए हैं।

अब स्ट्रॉवेट डिविजन में फाइट करते हुए 28 वर्षीय एथलीट इस भार वर्ग के लिए अधिक उपयुक्त प्रतीत हो रहे हैं और उन्हें अपने आगामी प्रतिद्वंदी से भरपूर सम्मान मिल रहा है।

झांग ने कहा:

“मैं रुई को बहुत अच्छी तरह से नहीं जानता हूं, लेकिन ऑफर मिलने के बाद मैंने उनके पिछले मैचों के कुछ वीडियो देखे।

“वो मुझसे उम्र में बड़े और अधिक अनुभवी हैं। उनके पास अच्छी तकनीक है और उनके पिछले प्रतिद्वंद्वी भी बहुत अच्छे थे। इसके अलावा वजन और ऊंचाई में भी उनको बढ़त होगी।”

झांग का मानना ​​है कि उनकी तीव्रता और तेज गति बोटेल्हो के लिए चीजें मुश्किल बना देगी।

इस बात को ध्यान में रखते हुए Shengli Fight Club के प्रतिनिधि को लगता है कि इस मुकाबले में गति उनका सबसे बड़ा हथियार होगी:

“हमारी शैलियां बहुत अलग हैं। मैं उनसे अधिक तेज होऊंगा और अति-आक्रामक स्ट्राइकिंग से गेम को नियंत्रित करूंगा।”

जोनाथन डी बैला के खिलाफ एक और टाइटल मैच के लिए झांग पेइमियान ‘बेताब’ हैं

हर प्रतिद्वंदी झांग पेइमियान के लिए उत्साह पैदा करता है, लेकिन वो एक व्यापक लक्ष्य से सबसे अधिक प्रेरित होते हैं।

“फाइटिंग रूस्टर” अपने पहले वर्ल्ड टाइटल मुकाबले की गलतियों को सुधारने के लिए जोनाथन डी बैला के खिलाफ एक और टाइटल मैच चाहते हैं। उस मुकाबले में झांग को जजों के निर्णय से जीत निश्चित लग रही थी, लेकिन इटालियन-कनाडाई एथलीट के हाथों आखिरी मिनट में एक नॉकडाउन के कारण हार झेलनी पड़ी।

फिलहाल वो 4 नवंबर को बोटेल्हो के खिलाफ मैच पर ही ध्यान दे रहे हैं, लेकिन “फाइटिंग रूस्टर” भी एक दिन अपनी कमर पर वर्ल्ड टाइटल बेल्ट को बांधने की इच्छा से प्रेरित हैं।

उन्होंने आगे कहा:

“हर फाइटर अपना मैच जीतना चाहता है और मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा।

“मैं वर्ल्ड टाइटल फाइट के लिए बेताब हूं, लेकिन अभी मेरा ध्यान ONE Fight Night 16 पर है। जीतने के बाद हम देखेंगे कि क्या होता है।”

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34