ONE: LIGHTS OUT के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

John Lineker Troy Worthen 1920X1280 ONE on TNT III 31 768x512

शुक्रवार, 11 मार्च को ONE: LIGHTS OUT में कई नॉकआउट आर्टिस्ट्स फाइट करने वाले हैं, जिनमें धमाकेदार एक्शन जरूर देखने को मिलेगा।

इवेंट की शुरुआत लीड कार्ड के शानदार मुकाबलों से होगी और अंत 2 वर्ल्ड टाइटल बाउट्स के साथ। कार्ड में शामिल सभी बेहतरीन एथलीट्स अपने-अपने मैचों को यादगार बनाने के लिए बेताब हैं।

लाइव एक्शन के शुरू होने से पहले यहां देखिए ONE: LIGHTS OUT के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स को।

मार्टिन गुयेन को चौंका कर नए वर्ल्ड चैंपियन बने थान ली

मार्टिन गुयेन 3 साल से ज्यादा समय तक ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन बने हुए थे और उनके चैंपियनशिप सफर का अंत थान ली के हाथों चौंकाने वाले अंदाज में हुआ।

अक्टूबर 2020 में हुए ONE: INSIDE THE MATRIX में ली ने “द सीटू-एशियन” को दमदार स्ट्राइक्स लगाते हुए तीसरे राउंड में नॉकआउट कर वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

ये फिनिश इसलिए भी चौंकाने वाला रहा क्योंकि वियतनामी-अमेरिकी एथलीट बैकफुट पर रहकर गुयेन के दमदार शॉट्स का प्रभाव झेल रहे थे, लेकिन जैसे ही डिफेंडिंग चैंपियन लेफ्ट हुक लगाने के लिए आगे आए, तभी ली ने एक नी और एक शॉर्ट काउंटर राइट हैंड लगाकर झकझोर दिया।

गुयेन अभी भी फाइट में बने रहे, लेकिन ली का अटैक ज्यादा प्रभावशाली होता जा रहा था। चैंपियन 2 बार खड़े हुए, लेकिन उन्हें नी और खतरनाक पंचों का प्रभाव झेलना पड़ा।

“द सीटू-एशियन” के लिए बच पाना अब नामुमकिन हो चला था और अंत में कुछ पंचिंग कॉम्बिनेशंस के बाद उन्होंने हार मान ली।

अब ONE: LIGHTS OUT में ली को BJJ सुपरस्टार गैरी टोनन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

एड्रियन मैथिस की डेब्यू मैच में जबरदस्त नॉकआउट जीत

फाइट्स को फिनिश करने के मामले में इंडोनेशियाई स्टार एड्रियन मैथिस किसी को भी टक्कर दे सकते हैं।

28 वर्षीय स्टार के नाम ONE के स्ट्रॉवेट MMA डिविजन में सबसे ज्यादा फिनिश (8) का रिकॉर्ड है और सबसे ज्यादा नॉकआउट्स (4) के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर मौजूद हैं।

उन्होंने 2016 में हुए ONE: TITLES & TITANS में अपने डेब्यू मैच में अपने हमवतन एथलीट रुस्तन हुताजुलू को पहले राउंड में फिनिश कर ग्लोबल स्टेज पर अलग पहचान प्राप्त की थी।

पहले राउंड से ही “पापुआ बैडबॉय” ने आक्रामक अंदाज में अटैक करने की रणनीति अपनाई। हुताजुलू ने खतरे से दूर रहने की कोशिश की, लेकिन उनकी ओर आ रहे पंच रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

मैच तब फिनिश हुआ जब मैथिस ने कई दमदार स्ट्राइक्स लगाईं, जिनमें से एक लेफ्ट हुक उनके विरोधी की ठोड़ी पर जाकर लैंड हुआ। हुताजुलू वहीं खड़े-खड़े गिर पड़े और “पापुआ बैडबॉय” की ये जीत केवल 22 सेकंड में आई थी।

अब ONE: LIGHTS OUT में इंडोनेशियाई एथलीट का सामना पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स सिल्वा से होगा।

जॉन लिनेकर ने ट्रॉय वर्थेन को हराकर वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल किया

पिछले साल अप्रैल में ट्रॉय वर्थेन के खिलाफ मैच से पहले ही जॉन लिनेकर #1 रैंक के बेंटमवेट MMA कंटेंडर बन चुके थे। उन्होंने “ONE on TNT III” में पहले राउंड में नॉकआउट से जीत दर्ज कर अपने स्थान को बरकरार रखा था।

“हैंड्स ऑफ स्टोन” के नाम से मशहूर लिनेकर ने दमदार पंचों की मदद से अमेरिकी रेसलर की बॉडी को क्षति पहुंचाई और वर्थेन के हाथ नीचे होते ही उन्होंने सिर पर अटैक करना शुरू कर दिया।

“प्रीटी बॉय” ने मैच में बने रहने की कोशिश की, लेकिन ब्राजीलियाई एथलीट अपने विरोधी की हर एक स्ट्राइक का जवाब देने में थोड़ी भी हिचक नहीं दिखा रहे थे।

राउंड को समाप्त होने में 30 सेकंड बाकी थे, तब उन्होंने वर्थेन के जैब से बचते हुए जोरदार राइट हैंड लगाया। ठोड़ी पर लैंड हुई स्ट्राइक के प्रभाव से वर्थेन अगले ही पल अपनी सुधबुध खो बैठे।

इस शुक्रवार बेंटमवेट किंग को हराकर “हैंड्स ऑफ स्टोन” नए वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं।

एको रोनी सपुत्रा ने फ्लाइवेट डिविजन में इतिहास रचा

एको रोनी सपुत्रा को ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट कहा जाता है, लेकिन उन्होंने पिछले साल अगस्त में चीनी एथलीट लिउ पेंग शुआई को फिनिश कर दिखाया था कि उनका स्ट्राइकिंग गेम भी बहुत खतरनाक है।

ONE: BATTLEGROUND II में कई बार के इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन ने लिउ को फ्लाइवेट MMA बाउट में केवल 10 सेकंड में फिनिश कर दिया था। इसी के साथ उन्होंने डिविजन के इतिहास का सबसे तेज फिनिश अपने नाम कर लिया था।

शुरुआत में लिउ ने कुछ पंच लगाए, लेकिन इंडोनेशियाई स्टार ने उनसे बचते हुए अपने दमदार शॉट्स को लैंड करवाया।

पहले सपुत्रा ने खतरनाक कॉम्बिनेशन लगाकर अपने विरोधी को सावधान किया और जब चीनी एथलीट किक लगाने के लिए आगे आए, तभी उन्हें प्रभावशाली ओवरहैंड राइट का प्रभाव झेलना पड़ा।

इंडोनेशियाई एथलीट की स्ट्राइक ने तुरंत मैच को फिनिश कर दिया। वो उनकी लगातार पांचवीं जीत रही और साथ ही उन्होंने खुद को फ्लाइवेट डिविजन के टॉप स्टार्स में से एक के रूप में स्थापित किया।

अब ONE: LIGHTS OUT में वो कंबोडियाई स्टार चान रोथाना को हराकर अपने शानदार मोमेंटम को जारी रखना चाहेंगे।

मार्टिन गुयेन ने फ्लाइंग नी लगाकर अपने टाइटल को डिफेंड किया

ONE: LIGHTS OUT में मार्टिन गुयेन जीत की लय वापस पाना चाहेंगे, लेकिन टाइटल हारने से पहले उन्होंने शानदार तरीके से कई बड़ी जीत दर्ज की थीं।

मगर अप्रैल 2019 में उन्होंने अपनी सबसे खास जीतों में से एक दर्ज की, जिसमें उन्होंने धमाकेदार अंदाज में नॉकआउट कर अपनी चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड किया था।

ONE: ROOTS OF HONOR में गुयेन ने मंगोलियाई एथलीट नारनतुंगलाग जदंबा की खतरनाक स्ट्राइक्स से बचते हुए उन्हें पहले राउंड में खूब क्षति पहुंचाई।

वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई एथलीट ने दूसरे राउंड में भी शानदार लय को बरकरार रखा। उन्होंने चैलेंजर को पंच और लेग किक्स लगाते हुए बैकफुट पर धकेला और कुछ समय बाद किक्स के प्रभाव से जदंबा कमजोर पड़ने लगे थे, जिसके कारण डिफेंडिंग चैंपियन को फाइट को फिनिश करने का मौका मिला।

मंगोलियाई एथलीट का गार्ड नीचे था, तभी “द सीटू-एशियन” ने शानदार अंदाज में फ्लाइंग-नी लगाई, जिसके प्रभाव से जदंबा अगले ही पल मैट पर जा गिरे।

अब गुयेन ONE: LIGHTS OUT में दोबारा जीत की लय वापस पाने की कोशिश करेंगे, जहां उनका सामना यूक्रेनियाई स्टार किरिल गोरोबेट्स से होगा।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35