22 दिसंबर को होने वाले ONE Friday Fights 46 से जुड़े 5 सबसे बड़े सवाल

Tawanchai PK Saenchai Jo Nattawut ONE Fight Night 15 32 scaled

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले 2023 के आखिरी ONE इवेंट ONE Friday Fights 46: Tawanchai vs. Superbon में दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स शामिल हैं।

22 दिसंबर को एशियाई प्राइमटाइम पर प्रसारित होने वाले ब्लॉकबस्टर शो में तीन वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच देखने को मिलेंगे और इसके अतिरिक्त बहुत सारे बेहतरीन मुकाबले शो में शामिल हैं।

आइए शो शुरु होने से पहले एक नजर डालते हैं कि शुक्रवार को होने वाले इवेंट में किन अहम सवालों के जवाब फैंस को मिल पाएंगे।

#1 कौन बनेगा थाईलैंड का टॉप फेदरवेट स्ट्राइकर?

मेन इवेंट में मौजूदा ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई अपनी बेल्ट को पूर्व ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन सिंघा माविन के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।

फैंस इस मैच का बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, जिसके कारण पता चल जाएगा कि थाईलैंड का सर्वश्रेष्ठ फेदरवेट स्ट्राइकर कौन है। दोनों ही सुपरस्टार्स कामयाबी के शिखर पर पहुंच गए हैं और खुद को टॉप पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर के रूप में साबित करेंगे।

तवनचाई इस मुकाबले में छह मैचों से चले आ रहे जीत के सिलसिले को लिए उतरेंगे।

हालांकि उनके सामने सुपरबोन के रूप में बहुत बड़ी चुनौती होगी, जिन्होंने हाल ही में टायफुन ओज़्कान को एक गजब की हेड किक लगाकर नॉकआउट किया था।

#2 क्या फिर प्राजनचाई को मात दे पाएंगे लसीरी?

मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोसेफ लसीरी का सामना अंतरिम टाइटल विजेता प्राजनचाई पीके साइन्चाई से ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में होगा।

इनके बीच मई 2022 में हुए मुकाबले में इटालियन-मोरक्कन स्टार ने प्राजनचाई को तीसरे राउंड के बाद हार मानने पर मजबूर करते बेल्ट पर कब्जा किया था।

उस हार के बाद से प्राजनचाई शानदार फॉर्म में नजर आए हैं और उन्होंने मॉय थाई दिग्गज सैम-ए गैयानघादाओ को हराकर अंतरिम खिताब जीता और कई टॉप स्टार्स को भी हराया।

ऐसे में “द हरिकेन” साबित करना चाहेंगे कि उनकी पिछली जीत कोई तुक्का नहीं थी और वो बैंकॉक से अनडिस्प्यूटेड स्ट्रॉवेट मॉय थाई किंग के रूप में निकलेंगे।

#3 क्या फेटजीजा महानतम किकबॉक्सिंग एथलीट को शिकस्त दे पाएंगी?

इवेंट के पहले वर्ल्ड टाइटल मैच में 21 वर्षीय थाई सनसनी “द क्वीन” फेटजीजा संगठन में अपने रिकॉर्ड को 5-0 करने का प्रयास करेंगी, जब उनका सामना किकबॉक्सिंग दिग्गज अनीसा “C18” मेक्सेन से ONE विमेंस अंतरिम एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए होगा।

फेटजीजा अभी तक अपने ONE करियर में बहुत ही प्रभावशाली नजर आई हैं, लेकिन उन्होंने सिर्फ मॉय थाई के नियमों के तहत ही मुकाबला किया है और उनका सामना सात बार की वर्ल्ड चैंपियन से हो रहा है।

अगर “द क्वीन” फ्रेंच-अल्जीरियाई स्टार को ONE में उनकी पहली हार दिलाई पाईं तो पाउंड-फोर-पाउंड रैंकिंग्स को खुद को काफी अच्छी जगह स्थापित कर लेंगी और साथ ही वर्ल्ड चैंपियन भी बन जाएंगी।

#4 क्या पहली ONE में हार के बाद वापसी कर पाएंगे नोंग-ओ?

ONE में लगातार 10 जीत, जिनमें 8 वर्ल्ड टाइटल फाइट शामिल थीं, हासिल करने के बाद तत्कालीन बेंटमवेट मॉय थाई चैंपियन नोंग-ओ हामा को अप्रैल महीने में जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के खिलाफ पहली हार का सामना करना पड़ा।

अपने ONE करियर की पहली हार झेलने के बाद अब 37 वर्षीय स्टार वापसी कर रहे होंगे और उनकी कोशिश अपनी #1 रैंक का बचाव करते हुए हैगर्टी के खिलाफ खिताबी मैच पाने की होगी।

लेकिन उनके सामने एक उभरते हुए स्टार निको कैरिलो की चुनौती होगी, जो डिविजन में पांचवे स्थान पर कामय है। उन्होंने ONE Friday Fights में लगातार दो नॉकआउट किए हैं।

#5 क्या जीत के साथ 2023 का अंत करेंगे सेकसन?

ONE Friday Fights शोज़ से चर्चा में आए सेकसन ओर क्वानमुआंग साल के आखिरी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

उन्होंने 2023 में सात मुकाबलों को जीता है और 34 वर्षीय थाई स्टार ने खुद को इस खेल के सबसे दिलचस्प और मनोरंजक एथलीट्स में से एक बना लिया है क्योंकि उनका स्टाइल बहुत ही आक्रामक है।

इस साल 7-0 का रिकॉर्ड लिए सेकसन का सामना रिवर डैज़ से होगा, जिनके नाम 33-1-1 का शानदार करियर रिकॉर्ड है।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty