ONE Fight Night 14: Stamp Vs. Ham से जुड़े 5 सबसे बड़े सवाल

Stamp Fairtex Alyse Anderson ONE Fight Night 10 57

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में जल्द ऐसे इवेंट का आयोजन होने वाला है, जिसे 3 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हेडलाइन कर रहे होंगे।

शनिवार, 30 सितंबर को ONE Fight Night 14: Stamp vs. Ham को यूएस प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिसमें शुरू से लेकर मेन इवेंट तक धमाकेदार एक्शन देखे जाने की उम्मीद की जा रही है।

मैचों से कई दिलचस्प कहानियां जुड़ी ही हैं। इसलिए आइए ONE Fight Night 14 से जुड़े 5 बड़े सवालों के बारे में जानते हैं।

#1 क्या स्टैम्प फेयरटेक्स 3-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रच पाएंगी?

मेन इवेंट में पूर्व ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स 3-स्पोर्ट क्वीन बनकर इतिहास रचना चाहेंगी, लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में दक्षिण कोरियाई स्टार हैम सिओ ही को हराना होगा।

25 वर्षीय थाई एथलीट की स्टार पावर और स्ट्राइकिंग खेलों में उपलब्धियों ने उन्हें ग्लोबल सुपरस्टार बना दिया है। मगर अब वो MMA वर्ल्ड टाइटल जीतकर ना केवल इतिहास रच देंगी बल्कि उनका फेम नई ऊंचाइयों को छू रहा होगा।

हैम को हरा पाना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

अनुभवी दक्षिण कोरियाई स्टार ने दुनिया के कई MMA प्रोमोशंस में चैंपियनशिप जीती हैं। वो इस समय 9 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रही हैं और उन्हें अपनी दृढ़ता, निडरता और शानदार स्किल सेट के लिए जाना जाता है।

#2 क्या संडेल के शानदार सफर पर लगाम लगा पाएंगी रोड्रीगेज़?

ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ एक डिविजन ऊपर आकर स्ट्रॉवेट मॉय थाई चैंपियनशिप के लिए स्मिला “द हरिकेन” संडेल को चैलेंज करने वाली हैं।

18 वर्षीय संडेल पिछले साल ONE के इतिहास की सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं। उनका अभी तक प्रदर्शन शानदार रहा है और वर्ल्ड-क्लास फाइटर्स को टक्कर देती आई हैं।

मगर रोड्रीगेज़ ऐसी प्रतिद्वंदी साबित हो सकती हैं, जो उनके इस शानदार सफर पर लगाम लगा सकती हैं।

हालांकि ब्राजीलियाई स्टार इस शनिवार अपनी प्रतिद्वंदी से साइज़ और लंबाई में छोटी होंगी, लेकिन रणनीतिक मामले में वो संडेल को हराकर 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन बन सकती हैं।

#3 क्या केली बदला पूरा करते हुए वर्ल्ड चैंपियन बन पाएंगी?

इवेंट के सबसे पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) ब्लैक बेल्ट फाइटर्स डेनियल केली और जेसा खान आमने-सामने होंगी, जहां सबसे पहला ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा।

27 वर्षीय केली इस मैच के जरिए 2021 में खान के खिलाफ ONE से बाहर मिली हार का बदला पूरा करना चाहेंगी।

उस हार के बाद केली ने ONE में आने के बाद लगातार 3 मैच जीतने में सफलता पाई है।

केली अब वर्ल्ड चैंपियन बनकर दिखाना चाहेंगी कि उन्होंने खुद में बहुत सुधार कर लिया है और वो दुनिया की बेस्ट एटमवेट ग्राउंड फाइटर हैं।

#4 क्या जिओंग vs. वंडरगर्ल मैच से एक नए ट्रेंड की शुरुआत होने वाली है?

ONE Fight Night 14 में पहली बार एक स्पेशल रूल्स स्ट्राइकिंग मैच होगा, जिसमें ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जिओंग जिंग नान और मॉय थाई सुपरस्टार नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक आमने-सामने होंगी।

इस मैच के नियम काफी हद तक बॉक्सिंग से मेल खाते हैं, जहां 4-औंस के MMA ग्लव्स पहन कर फाइट की जाएगी। ये ONE इतिहास का दूसरा स्पेशल रूल्स मैच होगा।

दोनों एथलीट्स की आक्रामकता और फाइटिंग स्टाइल को देखते हुए इस मैच में शुरू से खतरनाक एक्शन देखने को मिल सकता है।

मगर ये भी देखना दिलचस्प होगा कि क्या जिओंग और “वंडरगर्ल” का ये मैच स्पेशल रूल्स फाइट्स का एक नया ट्रेंड शुरू करने वाला है?

#5 क्या एक नया बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर उभरकर सामने आएगा?

फैंस जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर और स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन के बीच बेंटमवेट MMA मुकाबले को भी मिस नहीं करना चाहेंगे। इस मैच का विजेता डिविजन के मौजूदा चैंपियन फैब्रिसियो एंड्राडे का अगला चैलेंजर बन सकता है।

लिनेकर और लोमन डिविजन की रैंकिंग्स में क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं और ONE Fight Night 14 में जीतने वाला एथलीट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने का दावा ठोक सकता है।

ये “हैंड्स ऑफ स्टोन” के लिए शायद एंड्राडे के खिलाफ दोबारा चैंपियनशिप मैच पाने का आखिरी मौका हो। दूसरी ओर, लोमन अपने अपराजित ONE रिकॉर्ड को कायम रखते हुए सबकी उम्मीदों पर खरे उतरना चाहेंगे।

बोनस सवाल

ONE Fight Night 14 में ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली भी नजर आएंगी, जो अपने भविष्य को लेकर बड़ी घोषणा करने वाली हैं।

मौजूदा चैंपियन पिछले साल अपनी छोटी बहन विक्टोरिया ली के निधन के बाद से ब्रेक पर चल रही हैं।

हाल ही में ली ने विक्टोरिया के निधन और उनकी याद में एक नॉन-प्रोफिट संगठन Fightstory की शुरुआत करने के बारे में बात की। ये संगठन कॉम्बैट एथलीट्स को मानसिक तनाव और निराशा से दूरी बनाए रखने में मदद करता है।

काफी लोग जानने के इच्छुक हैं कि आखिर ली अपने भविष्य को लेकर क्या फैसला लेंगी। क्या वो रिटायर होने वाली हैं? क्या वो वापसी करते हुए स्टैम्प vs हैम मैच के विजेता का सामना करने की घोषणा करेंगी? इन सभी सवालों के जवाब इस शनिवार को सामने आने वाले हैं।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)